By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मासूम बच्चे की मौत का कौन जिम्मेदार ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मासूम बच्चे की मौत का कौन जिम्मेदार ?
उत्तराखण्ड

मासूम बच्चे की मौत का कौन जिम्मेदार ?

बागेश्वर जिला चिकित्सालय में मासूम बच्चे की मौत.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:44 PM
admin
Share
4 Min Read
Who is responsible for the death of an innocent child?
मासूम बच्चे की मौत का कौन जिम्मेदार
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन.
  • लापरवाह चिकित्सकों और कर्मचारियों पर गिरी गाज.
  • लापरवाही बर्दाश्त नहीं - होगी कड़ी कार्यवाही - स्वास्थ्य सचिव

मासूम बच्चे की मौत का कौन जिम्मेदार ? :- उत्तराखंड में बीमार स्वास्थ्य सेवाओं का शायद कोई इलाज़ ही नहीं है। ये शर्मनाक सच तब हमारे सामने तब मुंह चिढ़ाता नज़र आ रहा है जब खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मीटिंगों में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने की सख्त हिदायतें देते हैं और स्वास्थ्य सचिव भी डॉक्टर्स और जिला अस्पतालों को वॉर्निंग दर वार्निंग देकर आम मरीज़ों के लिए बेहतर इलाज़ और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने की नसीहतें देते रहते हैं।

Contents
स्वास्थ्य विभाग के कालनेमिलापरवाही बर्दाश्त नहीं – होगी कड़ी कार्यवाही – स्वास्थ्य सचिव

लेकिन कभी गर्भवती महिला की खबर , कभी समुचित इलाज़ न मिलने से जान गंवाने की खबर और अब बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मौत ने तो जैसे सिस्टम की पोल ही खोल दी है और इस संजीदा मामले में हुई गंभीर लापरवाही सर्वोत्तम उत्तराखंड के विजन को अंगूठा दिखाती नज़र आ रही है। हांलाकि स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कठोर संज्ञान लेते हुए दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट एवं कारण बताओ नोटिस के उत्तर के बाद लापरवाह डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों पर तगड़ा हंटर भी चला है।

केला खाने के अचूक फायदे

स्वास्थ्य विभाग के कालनेमि

1. डॉ. तपन शर्मा – प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप: असंवेदनशीलता, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित न करना, प्रशासनिक अक्षमता।
कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से पद एवं दायित्वों से अवमुक्त। निदेशक कुमांउ मंडक के साथ संबद्व किया गया है।

भिंडी का पानी पीने के फायदे

2. ईश्वर सिंह टोलिया एवं लक्ष्मण कुमार – 108 वाहन चालक
आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं असंवेदनशीलता।
कार्रवाई: एक माह तक कार्य से विरक्त रहने का आदेश एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु निर्देश।

3. महेश कुमार (नर्सिंग अधिकारी), श्रीमती हिमानी (नर्सिंग अधिकारी) एवं सूरज सिंह कन्नाल (कक्ष सेवक)
आरोप: अपने कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशीलता व उदासीनता।
कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश।

4. डॉ. भूरेन्द्र घटियाल – चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं संवेदनशीलता की कमी।
कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश।

5. डॉ. अंकित कुमार – बाल रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप: संघर्षरत बालक के प्रति सहानुभूति न दिखाना एवं उदासीनता।
कार्रवाई: प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं – होगी कड़ी कार्यवाही – स्वास्थ्य सचिव

एक तरफ मुख्यमंत्री धामी जनता के बीच अपनी सरकार के संवेदनशील छवि को मजबूत बना रहे हैं तो दूसरी तरफ अनुभवी आईएएस और सचिव स्वास्थ्य डॉ आर. राजेश कुमार लम्बे समय से स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली सुधारने , डॉक्टर्स में ड्यूटी के प्रति अनुशासन लाने और आम मरीज़ों को सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं देने में जुटे हैं तो वहीँ प्रदेश में ऐसी निर्मम घटनाएं इन प्रयासों के लिए एक झटका साबित होती हैं लिहाज़ा स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस मामले में कहा है कि यह घटना अत्यंत दुःखद है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

You Might Also Like

UttarakhandVoterList : एसआईआर में 8.39 लाख वोट और काटने की तैयारी !

KailashYatra2026 ; देवभूमि से कैलाश मानसरोवर रवाना हुआ पहला जत्था

ChampawatNews : “विकास भी और विरासत भी” – मुख्यमंत्री

Diamondrobbery : इंस्टाग्राम पर चोरी के हीरे के हार पहन वीडियो बनाना पड़ा भारी

DelhiDehradunExpressway : देहरादून एक्सप्रेस वे पर हुए गड्ढे, वीडियो वायरल

TAGGED: #ChildCareMatters, #ChildProtection, #ChildrenDeserveBetter, #ChildrenDeserveJustice, #ChildrenFirst, #ChildrenNeedCare, #ChildRights, #ChildSafety, #ChildSafetyFirst, #ChildWelfare, #DrRajeshKumar, #EndChildAbuse, #EndChildNeglect, #EndTheNeglect, #EveryChildMatters, #FightForJustice, #FightNegligence, #JusticeCampaign, #JusticeCampaignNow, #JusticeForAll, #JusticeForAllKids, #JusticeForChildren, #JusticeForEveryChild, #JusticeForKids, #JusticeMatters, #JusticeMovement, #JusticeNow, #narendra modi, #NegligenceKills, #NeverForget, #NoChildLeftBehind, #NoMoreNegligence, #ProtectChildhood, #ProtectEveryLife, #ProtectInnocence, #ProtectOurKids, #ProtectTheInnocent, #RaiseYourVoice, #SafeChildhood, #SafeFuture, #SaveChildren, #SaveEveryChild, #SaveInnocence, #SaveOurFuture, #StandForKids, #StopChildAbuse, #StopInjustice, #StopNegligence, #StopTheNeglect, #TruthForChildren, #VoiceForChildren, DM Savin Bansal, dr dhan singh rawat, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 September 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Saurabh Shukla: Small roles, big impression सौरभ शुक्ला: छोटे रोल, बड़ी छाप
Next Article No big gang is involved in the question paper leak: Ajay Singh, SSP प्रश्न पत्र लीक में बड़ा गिरोह शामिल नहीं – अजय सिंह , एसएसपी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BadrinathScandal
BadrinathScandal : बद्रीनाथ में दान चोरी विवाद के बीच CCTV पर सवाल !
उत्तर प्रदेश July 6, 2026
AamirKhanThirdMarriage
AamirKhanThirdMarriage : स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई आमिर खान की तीसरी शादी !
महाराष्ट्र July 6, 2026
laughingbuddha
laughingbuddha : लाफिंग बुद्धा से कैसे चमकती है किस्मत ?
खोजी नारद कहिंन July 6, 2026
UttarakhandVoterList
UttarakhandVoterList : एसआईआर में 8.39 लाख वोट और काटने की तैयारी !
देहरादून July 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?