By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सरकार गिराने की साजिश के पीछे कौन,,सरकार करा सकती है जांच
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > सरकार गिराने की साजिश के पीछे कौन,,सरकार करा सकती है जांच
उत्तराखण्ड

सरकार गिराने की साजिश के पीछे कौन,,सरकार करा सकती है जांच

admin
Last updated: 2024/08/29 at 7:10 AM
admin
Share
3 Min Read
सरकार गिराने की साजिश का क्या है सच
सरकार गिराने की साजिश का क्या है सच
SHARE

सरकार गिराने की साजिश का क्या है सच : भराड़ीसैंण गैरसैंण विधानसभा में चले मानसून सत्र के सदन में भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार को गिराने वाले निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बयान से प्रदेश की सियासत गरमा उठी है। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सनसनीखेज खुलासा किया था। जिसमें उन्होने गुप्ता बंधुओं पर प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि इसके लिए गुप्ता बंधु 400 से 500 करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार हैं। विधायक के इस बयान को लेकर जहां सियासत गरमा गई है तो वहीं विधायक पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसको लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री निशंक का बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सरकार गिराने की साजिश वाले बयान को बेहद गंभीर बताया है। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस मामले में सरकार जांच कराएगी?

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि इस मामले की हर हाल में जांच होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर निशंक की प्रतिक्रिया खूब वायरल हो रही है। इस मामले में विपक्ष ने उमेश कुमार पर तंज किया है कि धामी सरकार के गिराने की साजिश को लेकर उमेश कुमार क्यों परेशान हैं।

इस मसले पर सियासी हलकों में चर्चा गरम है। डॉ. निशंक का कहना है कि विधानसभा का सदन कोई नुक्कड़ नहीं कि वहां बिना प्रमाणिकता के कोई भी बात कह दी जाए। सदन की गरिमा है और यदि यह बात कही है तो इसमें सत्यता होगी। इसलिए इसकी गंभीरता को समझना चाहिए।

प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर सरकार गिराने की साजिश के पीछे कौन है? यह बात कहां से आई, क्यों और आई? लोकतंत्र के लिए इससे खतरनाक बात कोई और नहीं हो सकती है कि एक चुनी सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के बयान के बाद अब इस बात को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या उत्तराखंड में 500 करोड़ से सरकार गिराने की कोशिश की जांच कराई जाएगी।

पूर्व सीएम निशंक उत्तराखंड बीजेपी के दिग्गज चेहरों में से एक हैं। इसके साथ ही संगठन में भी उनका कद काफी बड़ा है। क्या ऐसे में उनकी मांग पर इस मामले की जांच कराई जाएगी?

तो वहीं निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने फेसबुक पर लिखा कि 500 करोड़ में सरकार गिराने की साजिश के सूत्र के बारे में पूछ रहे हो तो सुनो,,तुम क्या चाह रहे हो? सूत्र की हत्या हो जाए? मैं तो दावे के साथ इस बात को कह रहा हूं कि सरकार इसकी जांच कराएगी तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

You Might Also Like

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

TAGGED: #latestnews, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, Bharadisain Gairsain, dehradun, khoji narad, Ramesh Pokhriyal Nishank, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 29, 2024 August 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धार्मिक जुलूस और धरना प्रदर्शन का अब समय और स्थान होगा फिक्स धार्मिक जुलूस और धरना प्रदर्शन का अब समय और स्थान होगा फिक्स
Next Article Mpox से बचना है तो अपनाएं ये उपाय,,वरना आपके घर तक पहुंच सकती है ये खतरनाक बीमारी!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?