UttarakhandHeatwave : अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा :– उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग की माने तो 23 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 24 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट लेगा।
24 अप्रैल को करवट लेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगहों पर बारिश, गरज चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में इस दिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
देहरादून में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान :- बता दें राजधानी देहरादून में चिलचिलाती धूप और बढ़ती तपिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग की मानें तो 24 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदलेगा।

