खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावहेल्थ
Trending

जिंक एक जरूरी मिनरल,,,,,जो हमारे संपूर्ण विकास के लिए जरूरी.....

The most essential nutrients of the body - Foods rich in zinc.

हमारे शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। Zinc इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है हमारी इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।

ऐसे में जरूरी है कि आपकी डाइट में जिंक पर्याप्त मात्रा में शामिल हो क्योंकि शरीर में इसकी कमी कई समस्याओं की वजह बन सकती है।

आप इन फूड्स से इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। ये सभी पोषत तत्व हमारे शरीर में कई अहम कार्य करते हैं।

जिंक  इन्हीं जरूरी सप्लीमेंट्स में से एक है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी को काफी हद तक मजबूत किया जा सकता है।

कम ही सही लेकिन रोजाना इसका सेवन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

ये स्किन, बालों और आंखों के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

प्रेग्नेंसी में, घाव भरने के लिए, बच्चों के विकास और युवाओं में जरूरी पोषण के लिए जिंक का डेली डाइट में शामिल होना जरूरी है।

अगर समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया, तो स्वास्थ्य संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसका नियमित मात्रा में सेवन आपको जिंक की कभी कमी नहीं होने देता।

ऐसे में जानेंगे जिंक से भरपूर कुछ ऐसे फूड्स, जो आपके शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देंगे।

बैरीज में काफी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो हमारे शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देते। ऐसे में आप जिंक की पूर्ति के लिए ब्लूबेरी, रास्पबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

चना जिंक का बेहतरीन सोर्स है। सफेद चने में ज्यादा जिंक होता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादा सेहतमंद होता है।

नट्स और सीड्स : ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीच, सूरजमुखी के बीच और तिल में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। आप इनको भी अपनी डेली डाइट में शामिल कर जिंक की कमी दूर कर सकते हैं।

तरबूज का बीज जिंक का अच्छा स्रोत है। जिंक के अलावा इसमें पोटेशियम और कॉपर होता है, जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए इसका हफ्ते में दो से तीन बार चम्मच सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

अंडा कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसे खाने से शरीर में जिंक की कमी को भी दूर किया जा सकता है। एक अंडे में लगभग 5% जिंक होता है।

दही में मौजूद बैक्टीरिया आंतो की सफाई करता है और साथ ही साथ शरीर में जिंक की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए इसे भी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

मछलियां जिंक का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं। इसलिए इसका हफ्ते में दो बार सेवन करना फायदेमं साबित हो सकता हैं ।

 

 

 

Related Articles

Back to top button