By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: JaggeryVsSugarInTea : चाय में शहद और गुड़ , जानिए फायदे नुकसान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > JaggeryVsSugarInTea : चाय में शहद और गुड़ , जानिए फायदे नुकसान
हेल्थ

JaggeryVsSugarInTea : चाय में शहद और गुड़ , जानिए फायदे नुकसान

रोज कितनी चीनी खा सकते हैं?

admin
Last updated: 2026/08/27 at 10:49 AM
admin
Share
4 Min Read
JaggeryVsSugarInTea
JaggeryVsSugarInTea : चाय में शहद और गुड़ , जानिए फायदे नुकसान
SHARE
Highlights
  • डॉक्टर ने बताया कि अगर आप चीनी का बेहतर और कम नुकसान वाला विकल्प सोचकर गुड़.
  • सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि चीनी का सेवन कम है या ज्यादा.
  • सिर्फ शहद में थोड़े एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं.

JaggeryVsSugarInTea : चाय में शहद और गुड़ , जानिए फायदे नुकसान :-  शरीर के लिए चीनी को मीठा जहर माना जाता है। चीनी खाने से एक भी फायदा नहीं बल्कि दसों नुकसान जरूर हैं। चीनी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि शरीर में कैलोरी, मोटापा और कई बीमारियों का कारण बनती है। हालांकि, मीठा खाने के शौकीन लोग अक्सर चाय में चीनी की जगह गुड़ या शहद मिलाकर इसका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या इससे शरीर को कम कैलोरी और शुगर मिलती है। क्या वाकई चीनी से ज्यादा बेहतर विकल्प शहद और गुड़ या उससे बनी शक्कर है। आइये जाने माने कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा से जानते हैं।

डॉक्टर ने बताया कि अगर आप चीनी का बेहतर और कम नुकसान वाला विकल्प सोचकर गुड़, शहद या जैगरी पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि क्या ये विकल्प चीनी से बेहतर हैं तो इसका जवाब स्पष्ट रूप से ‘नहीं’ है। हालांकि कई लोग अपनी चाय में चीनी की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल करके खुद को अच्छा महसूस करते हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला फायदा न के बराबर है।

डॉक्टर ने बताया कि गुड़ चीनी का गांव का रिश्तेदार है, और शहद अमेरिका से आया हुआ उसका विदेशी रिश्तेदार है। उनके जीन बिल्कुल एक जैसे हैं। ये सभी एक्स्ट्रा शुगर की लिस्ट में शामिल हैं। सभी में लगभग बराबर कैलोरी होती हैं, सभी से शुगर लेवल बढ़ता है और इनमें से किसी का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

रोज कितनी चीनी खा सकते हैं?

डॉक्टर के अनुसार, सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि चीनी का सेवन कम है या ज्यादा। आपके दिनभर की कैलोरी का 10% से कम हिस्सा चीनी से आना चाहिए। एक आम व्यक्ति के लिए रोज 7-8 चम्मच चीनी का सेवन करना कोई समस्या नहीं है। हालांकि त्योहार और फंक्शन के दिनों में लोग इससे कहीं ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं। इसलिए सावधानी बरतते हुए डेली 3-4 चम्मच चीनी खाना किसी के लिए भी सुरक्षित है।

चीनी रिफाइंड शुगर होती है। इसमें किसी तरह का कोई पोषण वाला गुण नहीं पाया जाता है। ये सिर्फ कैलोरी है जो शुगर स्पाइक करती है। वहीं गुड़ या उससे बनी शक्कर थोड़ा कम रिफाइंड की गई फॉर्म है। गुड़ में आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। लेकिन ये पोषक तत्व बहुत कम होते हैं जिससे शरीर को कोई खास फायदा नहीं होता। गुड़ में चीनी के जितनी ही कैलोरी होती हैं। शुगर स्पाइक भी उतनी ही तेजी से करता है। वहीं शहद भी कैलोरी के मामले में बराबर ही है और इससे भी शुगर स्पाइक तेजी से होता है।

सिर्फ शहद में थोड़े एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन चाय में डालकर पीने से उसका भी खास फायदा नहीं मिल पाता है। इसलिए पोषण के लिए या आयरन की कमी के लिए गुड़ और शहद का सेवन कर रहे हैं तो पूरी तरह दिल को तसल्ली देने वाली चीज है फायदा कुछ नहीं मिलेगा।

इसका निष्कर्ष यह है कि आप अपनी पसंद के अनुसार गुड़, चीनी या शहद में से जिसका भी स्वाद पसंद हो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन सभी की मात्रा सीमित रखें क्योंकि इनमें से कोई भी चीज फायदेमंद नहीं है।

You Might Also Like

AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?

NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद

RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल

PanchmukhiHanumanSecrets : पंचमुखी हनुमान के पांचों चेहरों का रहस्य

TAGGED: #HealthNewsHindi, #khojinaradbreakingnews, CalorieComparisonSugarHoneyJaggery, DailySugarLimit2026, DiabetesTeaTips, DoctorJayeshSharmaAdvice, healthtipsinhindi, HealthySugarAlternatives, HoneyInHotTeaSideEffects, HoneyVsSugarInTea, IsJaggeryBetterThanSugar, JaggeryTeaBenefitsAndHarms, JaggeryVsSugarInTea, khojinarad, NutritionFactsHindi, RefinedSugarVsJaggery, SugarSpikeJaggeryHoney

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 27, 2026 August 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SeptemberBornPersonalityTraits SeptemberBornPersonalityTraits : सितंबर में जन्मे लोगों की 7 खास खूबियां
Next Article PanchmukhiHanumanSecrets PanchmukhiHanumanSecrets : पंचमुखी हनुमान के पांचों चेहरों का रहस्य

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AnukritiGusainBJPSpokesperson
AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?
देहरादून August 27, 2026
NepalFloodDisaster
NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद
तत्काल प्रभाव August 27, 2026
RoopkundSkeletonLake
RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल
Uncategorized August 27, 2026
PahariLaalChawal
PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल
उत्तराखण्ड August 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?