By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भारतवर्ष, में क्या है ‘वर्ष’ का मतलब
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > भारतवर्ष, में क्या है ‘वर्ष’ का मतलब
राष्ट्रीय

भारतवर्ष, में क्या है ‘वर्ष’ का मतलब

इंडिया का असली नाम है भारतवर्ष, जानें क्या है इसमें 'वर्ष' का मतलब.

admin
Last updated: 2025/06/12 at 7:13 AM
admin
Share
4 Min Read
भारतवर्ष
भारतवर्ष
SHARE
Highlights
  • भारतवर्ष देश के बारे में क्या बताता है.
  • भारत के संविधान में देश का आधिकारिक नाम भारत और India दोनों को मान्यता दी.
  • संस्कृत में “वर्ष” शब्द का अर्थ है “भाग” या “विभाग”. प्राचीन भारतीय भूगोल में, पृथ्वी को कई “वर्षों” या क्षेत्रों में विभाजित किया गया.

भारतवर्ष, में क्या है ‘वर्ष’ का मतलब :  इंडिया का असली नाम भारतवर्ष है. प्राचीन काल में इसे इसी नाम से जानते थे. सिकंदर जब यहां आया तो उसने हमारे देश को इंडिका कहा. अंग्रेजों ने इसे इंडिया कहा. फारस की ओर से आने वालों ने इसे हिन्दुस्तान कहा. मुगलों ने भी इसे हिंदुस्तान का नाम दिया. हम सभी अपने देश को भारत के नाम से बुलाते हैं. अक्सर इसे भारतवर्ष भी कहा जाता है. क्या आपको मालूम है कि भारत के आगे वर्ष क्यों लगाया जाता है।

यह ख़बर भी पढ़ें:- भिंडी का पानी पीने के फायदे

स्वतंत्रता के बाद, 1950 में भारत के संविधान में देश का आधिकारिक नाम भारत और India दोनों को मान्यता दी गई. संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है: “भारत, अर्थात् इंडिया, राज्यों का एक संघ होगा.” इस प्रकार, “भारत” नाम को आधिकारिक रूप से अपनाया गया और “भारतवर्ष” का उपयोग धीरे-धीरे औपचारिक और साहित्यिक बोलचाल तक सीमित हो गया. लेकिन देश का असल नाम भारतवर्ष ही है और इसमें वर्ष का क्या मतलब है, ये आप समझ ही गए होंगे।

भारतवर्ष देश के बारे में क्या बताता है

भारतवर्ष ना केवल हमारे देश की भौगोलिक सरहदों के बारे में बताता है बल्कि ये हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को भी समेटे हुए है। यह नाम भारतीय सभ्यता की गहरी जड़ों और इसके गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है. लेकिन “भारतवर्ष” में “वर्ष” का क्या अर्थ है? और समय के साथ यह नाम केवल “भारत” क्यों रह गया ?

“भारतवर्ष” शब्द दो भागों से मिलकर बना है: भारत और वर्ष. “भारत” शब्द का संबंध प्राचीन भारतीय ग्रंथों और पौराणिक कथाओं से है. इसकी उत्पत्ति के लिए दो प्रमुख बातें कही जाती हैं.पौराणिक कथाओं के अनुसार, “भारत” नाम का संबंध चक्रवर्ती सम्राट भरत से है, जो हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र थे. यह कथा महाकवि कालिदास के नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम् और महाभारत में कही गई है. भरत एक महान शासक थे, जिन्होंने विशाल भू-भाग पर शासन किया. उनके नाम पर इस क्षेत्र को “भारतवर्ष” कहा गया।

यह ख़बर भी पढ़ें:- केला खाने के अचूक फायदे

संस्कृत में “वर्ष” शब्द का अर्थ है “भाग” या “विभाग”. प्राचीन भारतीय भूगोल में, पृथ्वी को कई “वर्षों” या क्षेत्रों में विभाजित किया गया था, जिनमें से एक जंबूद्वीप का हिस्सा था. जम्बूद्वीप को नौ “वर्षों” में बांटा गया था, और इनमें एक वर्ष यानि एक भाग को भारतवर्ष कहा गया. “वर्ष” का अर्थ भौगोलिक क्षेत्र या खंड से है.प्राचीन ग्रंथों जैसे पुराणों (विशेष रूप से विष्णु पुराण और भागवत पुराण) में भारतवर्ष को जंबूद्वीप के दक्षिणी भाग के रूप में बताया गया है. इस प्रकार, भारतवर्ष का शाब्दिक अर्थ है “भरत के शासन वाला क्षेत्र” या “भरत का देश”. यह नाम न केवल एक भौगोलिक क्षेत्र को दर्शाता है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी जाहिर करता है।

You Might Also Like

PeacefulDeath : कुछ लोगों की मौत शांति से कुछ की बहुत कष्टदायक क्यों होता है

IndiaFirstTelephone: किस भारतीय ने लिया था पहला टेलीफोन कनेक्शन

YoungSherlock : क्या है यंग शेरलॉक सीरीज की कहानी ?

IranUSWar : जारी जंग के बीच इंडिया विक्स की चर्चा क्यों ?

DefenceAcquisition : क्या है समुद्री निगरानी की आँखें  P-8I का महत्व ?

TAGGED: #AncientBharat, #AncientIndia, #BharatEkKhoj, #BharatHistory, #BharatiyaSabhyata, #BharatKeRang, #BharatKiVirasat, #BharatMata, #BharatVarsh, #CulturalIndia, #DeshBhakti, #DesiVibes, #DivineIndia, #GloriousIndia, #HistoricalIndia, #HolyIndia, #IncredibleBharat, #india, #IndiaCulture, #IndiaExplored, #IndiaFacts, #IndiaInFocus, #IndiaIsBeautiful, #IndianCivilization, #IndianHeritage, #IndianLegacy, #IndianMythology, #IndianRoots, #IndianSoul, #IndianTradition, #IndiaPride, #IndiaTheGreat, #IndiaTheLandOfMystery, #IndiaThenAndNow, #IndiaThroughTime, #IndiaUncovered, #InspireFromIndia, #KnowIndia, #MadeInIndia, #NamasteIndia, #ProudToBeIndian, #RootsOfIndia, #SacredIndia, #SanatanDharma, #SpiritualIndia, #TraditionAndCulture, #TrueIndia, #UnityInDiversity, #VedicWisdom, #VishwaguruIndia, IncredibleIndia, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 12, 2025 June 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तबादले बम्पर तबादले – पढ़िए कौंन कहाँ गया
Next Article हेली सेवाओं हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं – धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RahmanDakait
RahmanDakait : Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत !
राष्ट्रीय March 7, 2026
PMViksitBharatRozgarYojana
PMViksitBharatRozgarYojana : केवाईसी न होने पर फंस सकती है प्रोत्साहन राशि
देहरादून March 7, 2026
UttarakhandSolarSubsidy
UttarakhandSolarSubsidy : सरप्लस बिजली का नया रेट 2 रुपये प्रति यूनिट
देहरादून March 7, 2026
PeacefulDeath
PeacefulDeath : कुछ लोगों की मौत शांति से कुछ की बहुत कष्टदायक क्यों होता है
अंतराष्ट्रीय March 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?