By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Hantavirus : क्या है हंता वायरस ? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > Hantavirus : क्या है हंता वायरस ? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव
हेल्थ

Hantavirus : क्या है हंता वायरस ? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव

अमृता अस्पताल फरीदाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रदीप बजद बताते हैं.

admin
Last updated: 2026/05/06 at 11:58 AM
admin
Share
4 Min Read
Hantavirus
Hantavirus क्या है हंता वायरस जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव
SHARE
Highlights
  • क्रूज शिप्स पर क्यों बढ़ गई है टेंशन?
  • हंता वायरस के शुरुआती लक्षण बहुत साधारण लग सकते हैं.
  • यही वजह है कि कई लोग इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

Hantavirus : क्या है हंता वायरस ? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव :-  पिछले कुछ समय से हंता वायरस का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है, खासकर तब जब क्रूज शिप्स पर इसके कुछ मामले सामने आए। ऐसे में लोगों के मन में डर होना स्वाभाविक है, क्योंकि यह कोई आम बीमारी नहीं है जिसके बारे में हम रोज सुनते हों।

Contents
हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?क्रूज शिप्स पर क्यों बढ़ गई है टेंशन?

अमृता अस्पताल फरीदाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रदीप बजद बताते हैं कि असल में हंता वायरस एक ऐसा संक्रमण है जो चूहों के संपर्क से फैलता है और सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो गंभीर भी हो सकता है।

बंद जगहों जैसे क्रूज शिप्स में इसके फैलने का खतरा थोड़ा ज्यादा माना जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम घबराएं नहीं, बल्कि सही जानकारी रखें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह वायरस क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?

डॉक्टर प्रदीप बजद की मानें तो हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर संक्रमण है, जो ज्यादातर चूहों और इसी तरह के छोटे जानवरों से इंसानों में फैलता है। जब कोई व्यक्ति उनके मल, पेशाब या लार के संपर्क में आता है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

कई बार यह वायरस हवा के जरिए भी शरीर में पहुंच सकता है, खासकर तब जब संक्रमित जगह पर सफाई करते समय धूल उड़ती है। डॉक्टर का कहना है कि जिन जगहों पर साफ-सफाई कम होती है, वहां इसका जोखिम ज्यादा होता है।

क्रूज शिप्स पर क्यों बढ़ गई है टेंशन?

क्रूज शिप्स पर एक साथ बहुत सारे लोग सीमित जगह में रहते हैं। ऐसे में अगर किसी को संक्रमण होता है या कहीं चूहों की मौजूदगी होती है, तो वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जहाज के कुछ हिस्से जैसे स्टोर रूम या कम इस्तेमाल होने वाले एरिया, ऐसे होते हैं जहां सफाई उतनी नियमित नहीं हो पाती। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यही वजह है कि हाल के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण बहुत साधारण लग सकते हैं, जैसे –

हल्का बुखार
शरीर में दर्द
सिरदर्द या कमजोरी।

यही वजह है कि कई लोग इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में यह संक्रमण गंभीर हो सकता है और सांस लेने में परेशानी या फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

डॉक्टर के मुताबिक, समय पर पहचान बहुत जरूरी है।भले ही हंता वायरस के मामले बहुत ज्यादा नहीं होते, लेकिन जब यह गंभीर रूप लेता है तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है। यह फेफड़ों और किडनी पर असर डाल सकता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ मामलों में यह तेजी से बिगड़ सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

You Might Also Like

ViralVideoControversy : CM पर अकाल तख्त का बड़ा एक्शन! वायरल वीडियो पर छिड़ा संग्राम, CM बोले- वीडियो में मैं नहीं

VastuShastraTips : शाम के समय दरवाजे पर बैठना अशुभ क्यों ?

MaaDhumavati : कौन हैं धूमावती माता ? इस साल मनाई जाएगी जयंती

AamirKhanProductions : आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे

WhatsAppWebUpdate : WhatsApp Web पर आया ‘ब्रह्मास्त्र’ फीचर

TAGGED: #DiseaseControl, #HealthAlert, #HealthSafety, #khojinaradbreakingnews, #MedicalAdvice, #PublicHealthUpdate, #StayHealthy, #VirusOutbreak, CruiseShipHealth, Hantavirus, HantavirusPrevention, HantavirusSymptoms, HPS, khojinarad, RespiratoryIllness, RodentBorneDisease, ViralInfectionAwareness

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 6, 2026 May 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article LoveGuruScam LoveGuruScam : इंस्टाग्राम पर Love Guru स्कैम का भंडाफोड़ !
Next Article WomenEmpowerment WomenEmpowerment : “चूल्हे से संसद तक: क्या महिलाओं को मिला पूरा हक या अभी बाकी है सफर?”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ViralVideoControversy
ViralVideoControversy : CM पर अकाल तख्त का बड़ा एक्शन! वायरल वीडियो पर छिड़ा संग्राम, CM बोले- वीडियो में मैं नहीं
पंजाब June 17, 2026
VastuShastraTips
VastuShastraTips : शाम के समय दरवाजे पर बैठना अशुभ क्यों ?
धार्मिक June 17, 2026
MaaDhumavati
MaaDhumavati : कौन हैं धूमावती माता ? इस साल मनाई जाएगी जयंती
खोजी नारद कहिंन June 17, 2026
AamirKhanProductions
AamirKhanProductions : आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे
महाराष्ट्र June 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?