By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आचार संहिता क्‍या है? आज से पूरे देश में हो जाएगी लागू,,,,जानें नियम और शर्तें….
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > आचार संहिता क्‍या है? आज से पूरे देश में हो जाएगी लागू,,,,जानें नियम और शर्तें….
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभाव

आचार संहिता क्‍या है? आज से पूरे देश में हो जाएगी लागू,,,,जानें नियम और शर्तें….

admin
Last updated: 2024/03/16 at 5:41 AM
admin
Share
7 Min Read
SHARE

चुनाव आयोग 18वीं लोकसभा के लिए शनिवार को चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा. चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

Contents
कितने चरणों में हो सकते हैं चुनाव?क्या होती है आदर्श आचार संहिता?आचार संहिता लागू होने के बाद क्या क्या बदल जाएगा?2019 में कब हुआ था तारीखों का ऐलान पिछली बार कितने चरण में चुनाव हुए थेकब किस राज्य में चुनाव हुए थे? 2019 में कितने वोटर थे?2019 में क्या नतीजे थे?

चुनाव आयोग शनिवार को शाम 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

चुनाव आयोग ने 2019 में 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में देशभर में मतदान हुआ था।

नतीजे 23 मई को आए थे. चुनाव आयोग के तारीखों का ऐलान करते हुए देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार के सामान्य कामकाज में महत्वपूर्ण बदलाव आ जाएगा।

कितने चरणों में हो सकते हैं चुनाव?

माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं. 2019 में चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव कराए थे. जबकि 2014 में 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में चुनाव हुए थे. जबकि नतीजे 16 मई को आए थे।

क्या होती है आदर्श आचार संहिता?

चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संवैधानिक अधिकार के तहत आदर्श आचार संहिता लागू करती है।

इसके तहत राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए कुछ मानदंड तय किए जाते हैं. आचार संहिता का उद्देश्य सभी के लिए समान अवसर तैयार करना है।

आचार संहिता लागू होने के बाद क्या क्या बदल जाएगा?

आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी योजना की घोषणा या फिर शिलान्यास पर रोक रहेगी।

  • लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सरकारी अधिकारियों को छोड़कर कोई भी शिलान्यास या किसी भी प्रकार की परियोजनाओं या योजनाओं को शुरू नहीं कर सकता। 
  • आचार संहिता के दौरान चुनावी प्रक्रिया से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर रोक रहेगी. केवल चुनाव आयोग की इजाजत पर अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग हो सकती है। 
  • पार्टी की उपलब्धियों के विज्ञापन सरकारी खर्च पर नहीं दे सकते। 

2019 में कब हुआ था तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने पिछली बार 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. इस बार 16 मार्च यानी पिछले साल की तुलना में 6 दिन देरी से चुनाव तारीखों का ऐलान हो रहा है।

 पिछली बार कितने चरण में चुनाव हुए थे

2019 में 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में देशभर में मतदान हुआ था. वहीं, 2014 में 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में वोटिंग हुई थी।

कब किस राज्य में चुनाव हुए थे?

पहला चरण : 11 अप्रैल को पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुआ था. 11 अप्रैल 2019 को आंध्र प्रदेश (सभी 25 सीटें), अरुणाचल प्रदेश (2), असम ( 5), बिहार (4), छत्तीसगढ़ (1 ), जम्मू-कश्मीर(2), महाराष्ट्र (7), मणिपुर (1) मेघालय (2), मिजोरम (1), नगालैंड (1), ओडिशा (4), सिक्किम (1), तेलंगाना(17), त्रिपुरा (1), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (5), पश्चिम बंगाल (2), अंडमान एवं निकोबार(1), लक्षद्वीप(1) में मतदान हुआ था।

दूसरा चरण : 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीट पर मतदान हुआ था. इस दिन असम (5), बिहार (5), छत्तीसगढ (3), जम्मू-कश्मीर (2), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (10), मणिपुर (1), ओडिशा (5), तमिलनाडु (39), त्रिपुरा (1), उत्तर प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (3), पुदुच्चेरी (1) में वोटिंग हुई थी।

तीसरा चरण : 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीट पर मतदान हुआ था. इस दिन असम (4), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (7), गुजरात (26), गोवा (2), जम्मू-कश्मीर (1)*, कर्नाटक (14), केरल (20), महाराष्ट्र (14), ओडिशा (6), उत्तर प्रदेश (10), पश्चिम बंगाल (5), दादर एवं नगर हवेली (1) , दमन एवं दीव (1) सीट पर मतदान हुआ था।

चौथा चरण : 29 अप्रैल को 9 राज्य की 71 सीटों पर मतदान हुआ था. इस दिन बिहार (5), जम्मू-कश्मीर (1)*, झारखंड (3), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (17), ओडिशा (6), राजस्थान (13), उत्तर प्रदेश (13), पश्चिम बंगाल (8)में वोट डाले गए थे।

पांचवां चरण : 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीट पर वोटिंग हुई थी. इस दिन बिहार (5), जम्मू-कश्मीर (2)*, झारखंड (4), मध्य प्रदेश (7), राजस्थान (12), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (7) में मतदान हुआ था।

छठवां चरण : 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीट पर मतदान हुआ था. इस दिन बिहार (8), हरियाणा (10), झारखंड (4), मध्य प्रदेश (8), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (8), दिल्ली (7) की सीटों पर मतदान हुआ था।

सातवां चरण : 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ था. इस दिन बिहार (8), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (8), पंजाब (13),पश्चिम बंगाल (9), चंडीगढ़ (1), उत्तर प्रदेश (13), हिमाचल प्रदेश (4) पर मतदान हुआ था।

 2019 में कितने वोटर थे?

2019 के लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ वोटर थे. हालांकि, इनमें से 67.11 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया था. इनमें से 46.8 करोड़ पुरुष और 43.2 करोड़ महिला वोटर थीं।

2014 की तुलना में 2019 में 8.4 करोड़ मतदाता बढ़े थे. इनमें से 1.5 करोड़ मतदाता 18 से 19 साल का था. 2014 में 81 करोड़ वोटर थे।

2019 में क्या नतीजे थे?

2019 लोकसभा चुनाव में NDA को 351, जबकि यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी ने अकेले इस चुनाव में 303 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जबकि कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी. पिछले चुनाव में शिवसेना NDA में शामिल थी, तब पार्टी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं नीतीश की जदयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी. तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी।

You Might Also Like

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

EmotionalDistance : ऐसे पहचानें बेवफाई के 3 पक्के लक्षण

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

plasticchannichai : प्लास्टिक की छन्नी से चाय छानने के नुकसान

TAGGED: #amitshah, #DUSHYATKUMARGOUTAM, #india, #JPNADDA, #MAHENDRABHATT, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, CM yodiadityanath, Code of conduct, Lok Sabha Elections 2024

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 16, 2024 March 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जानिए एक क्लिक में,,,फिल्म स्टार ने अपनी पहली पत्नी के नाम पर मांगा गिफ्ट….
Next Article सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज,,,फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात…..

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?