उत्तराखंड में मौसम का कहर | देहरादून-उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट :- नमस्कार दोस्तों, उत्तराखंड में इस समय मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया है, कई इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर जारी हैं, मैदानी और पहाडी दोनों परेशान, देहरादून में रविवार को दिनभर उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- गूगल ने बदला फोन ऐप का इंटरफेस, बिना अपडेट बदली यूजर्स की स्क्रीन, सोशल मीडिया पर नाराज़गी
लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और देर रात तक मूसलाधार बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण नदी नालों के किनारे बसे लोग पूरी रात जागकर सतर्कता बरतते रहे, कालसी, चकराता और मसूरी क्षेत्र में भी झमाझम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, वहीं चमोली और आसपास के इलाकों में देर रात हुई बारिश से दहशत का माहौल रहा, खतरे की घंटी, तेलगाड नदी में पानी बढ़ा, सबसे ज्यादा चिंता का माहौल हर्षिल और धराली क्षेत्र में देखने को मिला।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- जितेंद्र आत्महत्या केस में मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन
यहां तेलगाड नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से झील खोलने का काम कर रहे श्रमिकों और राहत टीमें अफरा तफरी में आ गईं, आपको याद दिला दें कि पाँच अगस्त को खीर गंगा नदी में आए विनाशकारी सैलाब ने धराली में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें सेना के नौ जवान लापता हो गए थे, अब उन्नीस दिन बाद फिर से तेलगाड नदी का उफान लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है, फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और नदी नालों के किनारे न जाने की अपील की है, आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

