उत्तराखंड में फिर मौसम का कहर | भारी बारिश का अलर्ट जारी :- नमस्कार दोस्तों, उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद थोडी राहत की उम्मीद जरूर है, लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है, राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तराखंड के सभी तेरह जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, यहाँ येलो अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है, सडकों पर भूस्खलन और ट्रैफिक जाम, लगातार बारिश के कारण पहाडो में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं।
कई रास्ते बंद हो चुके हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, जलभराव से जीवन अस्त व्यस्त, देहरादून, रिषिकेश और हरिद्वार जैसे शहरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, गली मोहल्लों से लेकर मुख्य सडकों तक पानी भर गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है, तापमान का हाल, देहरादून का आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- अगले 3 दिनों में मूसलधार बारिश! उत्तराखंड, हिमाचल, ओडिशा में फ्लैश फ्लड का खतरा
जबकि बुधवार को पंतनगर का तापमान 33.6 , मुक्तेश्वर 20.9 और नई टिहरी का 21 डिग्री दर्ज किया गया, पहाडी इलाकों में जाने से फिलहाल बचें, मौसम विभाग की वेबसाइट और लोकल न्यूज़ पर नजर बनाए रखें, घर में रहें, सुरक्षित रहें, अगर आप उत्तराखंड में रहते हैं, तो मौसम से जुड़ी इस जानकारी को जरूर शेयर करें, वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं, धन्यवाद।

