By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड पुलिस शीतकालीन यात्रा को बनाएगी सुगम और सफल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखंड पुलिस शीतकालीन यात्रा को बनाएगी सुगम और सफल
मसूरी

उत्तराखंड पुलिस शीतकालीन यात्रा को बनाएगी सुगम और सफल

उत्तराखंड पुलिस का शीतकालीन यात्रा सुरक्षा अभियान: यात्रियों के लिए बड़ी खबर.

admin
Last updated: 2025/01/01 at 6:31 AM
admin
Share
3 Min Read
उत्तराखंड
उत्तराखंड
SHARE
Highlights
  • शीतकालीन यात्रियों के लिए उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा योजना.
  • सर्दियों में उत्तराखंड यात्रा के लिए पुलिस की नई पहल.
  • उत्तराखंड पुलिस का शीतकालीन यात्रा सुरक्षा अभियान.

उत्तराखंड पुलिस शीतकालीन यात्रा को बनाएगी सुगम और सफल  : प्रचलित शीतकालीन चारधाम यात्रा को सुगम व सफल बनाने एवं नववर्ष-2025 के अवसर पर प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु श्री वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा आईजी गढ़वाल व डीआईजी कुमाऊँ रेंज सहित समस्त जनपद प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/01/उत्तराखंड.mp4

1. जनपद प्रभारियों द्वारा उनके क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त होटल एवं रिजॉर्ट स्वामियों के साथ बैठक कर वहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सम्भावित संख्या का अनुमान लगाकर यातायात डायवर्जन प्लान, पार्किंग स्थल, बॉटल नेक प्वाइंट्स चिन्हीकरण करते हुए सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी प्रमुख स्थानों- ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल आदि स्थानों में नोडल अधिकरियों को नियुक्त कर दिया गया है। होटल एवं रिजॉर्ट स्वामियों को कार्यक्रम आयोजन से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

2. जनपदों के प्रमुख पर्यटन स्थलों, होटल, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, महत्वपूर्ण स्थलों आदि को सैक्टर एवं जोन में विभाजित कर पीएसी की लगभग 25 कम्पनी, एसडीआरएफ की 32 टीमें, अग्निशमन उपकरण के साथ फायर सर्विस की टीमें सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

3. सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रबन्धन, यातायात डायवर्जन प्लान, पार्किंग स्थलों हेल्पलाइन नम्बर, मौसम पूर्वानुमान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों को फील्ड में लगाएं, फोर्स की विजिबिलिटी बढ़ाएं, और जनपद प्रभारी स्वयं लगातार मॉनिटरिंग करें।

4. पर्यटकों के आवागन एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रत्येक दो घंटे में जनपदों से Situation Report ली जा रही है।

5. शीतकालीन चारधाम यात्रा में लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। इस हेतु पर्यटन पुलिस बूथों को activate कर दिया गया है। बर्फबारी को दृष्टिगत रखते हुए मार्गों पर चेतावनी बोर्ड का प्रकटिकरण, अवरुद्ध मार्गों को अतिशीघ्र सुचारू करने हेतु जेसीबी की व्यवस्था, आपात स्थिति में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को वैकल्पिक सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने हेतु सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

6. जनपदों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुए ड्रंकन-ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं नववर्ष में जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

7. महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

You Might Also Like

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

RudrapurTiranga : रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा

RepublicDay2026 : सूचना विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

TAGGED: #uttarakhand police, dehradun, DGP Uttarakhand, doon police, khoji narad, khoji narad breaking news, Mussoorie, SSP Dehradun, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 1, 2025 January 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खनन राजस्व मुख्यमंत्री के वित्तीय प्रबंधन से खनन राजस्व 1 हज़ार करोड़ पार
Next Article झटका झटका! नीतीश कुमार पलटेंगे!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?