By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Diwakar Bhatt : उत्तराखंड ने खो दिया दिग्गज आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Diwakar Bhatt : उत्तराखंड ने खो दिया दिग्गज आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट
उत्तराखण्ड

Diwakar Bhatt : उत्तराखंड ने खो दिया दिग्गज आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे उनका जन्म साल 1946 में हुआ था.

admin
Last updated: 2025/11/26 at 6:13 AM
admin
Share
4 Min Read
Diwakar Bhatt
Diwakar Bhatt उत्तराखंड ने खो दिया दिग्गज आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट
SHARE
Highlights
  • वे युवावस्था से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय रहे.
  • उत्तराखंड राज्य की मांग को पहली बार दिल्ली तक ले जाने का कार्य 1968 में ऋषिबल्लभ सुंदरियाल के नेतृत्व में हुआ.
  • वर्ष 1979 में दिवाकर भट्ट ‘उत्तराखंड क्रांति दल’  (Uttarakhand Kranti Dal) के संस्थापकों में से एक बने और उन्हें संस्थापक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

Diwakar Bhatt :  उत्तराखंड ने खो दिया दिग्गज आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट :-  उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे उत्तराखंड क्रांति दल (Uttarakhand Kranti Dal) के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट  (Senior leader Diwakar Bhatt ) का निधन मंगलवार को हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। राज्य निर्माण के अगुवा रहे दिवाकर भट्ट की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी. हालत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून ले जाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अंतिम सांस ली।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे उनका जन्म साल 1946 में हुआ था. वे युवावस्था से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय रहे. उत्तराखंड राज्य की मांग को पहली बार दिल्ली तक ले जाने का कार्य 1968 में ऋषिबल्लभ सुंदरियाल के नेतृत्व में हुआ. उस ऐतिहासिक रैली में युवा दिवाकर भट्ट ने भी भाग लिया. 1972 में सांसद त्रेपन सिंह नेगी के नेतृत्व में हुई रैली में भी वे शामिल रहे. 1977 में वे ‘उत्तराखंड युवा मोर्चा’ के अध्यक्ष बने और 1978 की ऐतिहासिक बद्रीनाथ–दिल्ली पदयात्रा में अग्रणी रहे. इस पदयात्रा के बाद आंदोलनकारियों की तिहाड़ जेल में गिरफ्तारी भी हुई।

आईटीआई की पढ़ाई के बाद दिवाकर भट्ट ने हरिद्वार स्थित बीएचईएल में कर्मचारी नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई. वर्ष 1970 में ‘तरुण हिमालय’ संस्था के माध्यम से उन्होंने सांस्कृतिक चेतना जगाने और शिक्षा प्रसार के लिए काम किया. इसी दौरान उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय आंदोलन (1971) और पंतनगर विश्वविद्यालय कांड के खिलाफ (1978) सक्रिय भागीदारी निभाई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

 

वर्ष 1979 में दिवाकर भट्ट ‘उत्तराखंड क्रांति दल’  (Uttarakhand Kranti Dal) के संस्थापकों में से एक बने और उन्हें संस्थापक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. उक्रांद की स्थापना से पहले ही वे राज्य आंदोलन के केंद्र में थे. 1980 और 90 के दशक में कुमाऊं-गढ़वाल मंडल घेराव, उत्तराखंड बंद, दिल्ली की 1987 की ऐतिहासिक रैली, वन अधिनियम के खिलाफ 1988 का आंदोलन, इन सभी में उनकी निर्णायक भूमिका रही।

1994 के उत्तराखंड राज्य आंदोलन में दिवाकर भट्ट सबसे प्रमुख चेहरों में शामिल रहे. जब आंदोलन कमजोर पड़ा, तब उन्होंने नवंबर 1995 में श्रीयंत्र टापू और दिसंबर 1995 में खैट पर्वत पर आमरण अनशन किया.राजनीति में भी मजबूत पकड़: आंदोलन के साथ-साथ राजनीति में भी दिवाकर भट्ट समान रूप से सक्रिय रहे.1982 से 1996 तक वे तीन बार कीर्तिनगर के ब्लॉक प्रमुख रहे।

साल 2002 में दिवाकर भट्ट ने यूकेडी की टिकट से देवप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए. 2007 में वे विधायक और मंत्री बने. इस दौरान उन्होंने शहरी विकास जैसे अहम विभाग संभाले थे। उनकी खराब तबियत का हाल जानने बीते दिन खुद मुख्यमंत्री (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)  भी अस्पताल पहुंचे थे।

You Might Also Like

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

TAGGED: activist demise, dehradun, dehradun news, Democracy India, democracy movement, Divakar Bhatt, Diwakar Bhatt, election news, government orders, grassroot movement, grassroots leader, Indian politics, khoji narad, khoji narad breaking news, leadership history, leadership loss, mass movement Uttarakhand, movement leader, news, political campaign, political developments, Political influence, political leader Uttarakhand, political legacy, political martyr, political news India, political obituary, political rally, political rights Uttarakhand, political tribute, political veteran, protest history, protest leader, public leader, pushkar singh dhami, regional news Uttarakhand, regional politics, senior activist, senior leadership, senior politician death, social justice, social movement, state politics, Statehood movement, tributes to leaders, ukd, uttarakhand, Uttarakhand activist, Uttarakhand Assembly, Uttarakhand government, Uttarakhand history, Uttarakhand Kranti Dal, Uttarakhand leader, uttarakhand news today, Uttarakhand politics 2025, Uttarakhand revolution, Uttarakhand statehood, Uttarakhand updates, veteran leader

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 26, 2025 November 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand News : कौन है उत्तराखंड के मूल निवासी ?
Next Article Geeta Dhami Geeta Dhami : चम्पावत में सक्रिय गीता धामी कर रही तूफानी दौरे !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?