By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand Sports : उत्तराखंड बना खेल संरक्षण का अग्रदूत – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > Uttarakhand Sports : उत्तराखंड बना खेल संरक्षण का अग्रदूत – धामी
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Sports : उत्तराखंड बना खेल संरक्षण का अग्रदूत – धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में संपन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों को उत्तराखंड ने ‘ग्रीन गेम्स’ की थीम पर आयोजित किया.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
4 Min Read
Uttarakhand Sports
Uttarakhand Sports उत्तराखंड बना खेल संरक्षण का अग्रदूत – धामी
SHARE
Highlights
  • 3390 खिलाड़ी, 42 टीमें, 700 से अधिक महिला प्रतिभागी.
  •  देवभूमि में खिलाड़ियों और वन अधिकारियों का स्वागत.
  •  स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान और खिलाड़ियों को सम्मान.

Uttarakhand Sports :  उत्तराखंड बना खेल संरक्षण का अग्रदूत  :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया तथा वन विभाग और आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

Contents
 देवभूमि में खिलाड़ियों और वन अधिकारियों का स्वागत3390 खिलाड़ी, 42 टीमें, 700 से अधिक महिला प्रतिभागी स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान और खिलाड़ियों को सम्मान ग्रीन गेम्स और खेल वन की सराहना

 देवभूमि में खिलाड़ियों और वन अधिकारियों का स्वागत

3390 खिलाड़ी, 42 टीमें, 700 से अधिक महिला प्रतिभागी

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष प्रतियोगिता में देशभर के 42 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 3390 खिलाड़ी, जिनमें 700 से अधिक महिला खिलाड़ी, भाग ले रही हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का भी आधार हैं।”मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन, टीमवर्क और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों का फिट रहना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वही वन और पर्यावरण की रक्षा के असली प्रहरी हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ वन संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी सतत प्रयासरत है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

 स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान और खिलाड़ियों को सम्मान

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां, एक राज्य खेल विश्वविद्यालय, और महिलाओं के लिए महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को हमारी सरकार ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्ति दे रही है और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान कर रही है।” मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि हाल ही में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की बेटी स्नेहा राणा को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

 ग्रीन गेम्स और खेल वन की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में संपन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों को उत्तराखंड ने ‘ग्रीन गेम्स’ की थीम पर आयोजित किया, जहाँ सभी सामग्री ई-वेस्ट और रिसाइकल्ड मटेरियल से तैयार की गई।उन्होंने बताया कि 2.77 हेक्टेयर भूमि पर ‘खेल वन’ विकसित किया गया है, जहाँ पदक विजेताओं के नाम पर 1600 से अधिक रुद्राक्ष वृक्ष लगाए गए हैं। “यह स्थल खेल उत्कृष्टता के साथ हरित चेतना का प्रतीक बनेगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का लगभग 71% क्षेत्र वनाच्छादित है, जो इसे देश का ‘ऑक्सीजन बैंक’ और ‘वाटर टॉवर’ बनाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 राष्ट्रीय उद्यान, 7 वन्यजीव विहार और 4 संरक्षण आरक्षित क्षेत्र हैं — जो पूरे देश के औसत से कहीं अधिक है।उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने जीपीएस ट्रैकिंग, ड्रोन सर्विलांस, डॉग स्क्वॉड जैसी आधुनिक तकनीकें लागू की हैं।साथ ही, मानव-वन्यजीव संघर्ष में मुआवजा राशि को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में “सीएम यंग ईको-प्रिन्योर योजना” के तहत युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ट्रेकिंग गाइड और इको-टूरिज्म उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही, “कैन्टर राइड” जैसी पहलों से स्थानीय समुदायों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन से जोड़कर उनकी आजीविका सशक्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट में ‘वन्यजीवों का एम्स’ कहे जाने योग्य आधुनिक रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया गया है।

You Might Also Like

CabinetMeetinguttarakhand : धामी मंत्रिमंडल की बैठक हुई समाप्त

8thPayCommission : क्या अगले महीने से बढ़कर आएगी सैलरी ?

 RailwayPorters : सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुलियों की जिंदगी पर बढ़ रहा बोझ

ChaubattakhalElection2027 : महाराज के युवराज सुयश चौबट्टाखाल में सक्रिय !

SIRIssue : SIR के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले राजकुमार

TAGGED: adventure tourism, AIIMS of wildlife, All India Forest Sports Meet, Asian Cadet Cup Dehradun, canter rides, cash reward athletes, Chief Minister sports schemes, Dhami Government, drone pilot training, drone surveillance conservation, e-waste management sports, eco-tourism Uttarakhand, emerging player scheme, Fit India Movement, football turf installation, Green Games Uttarakhand, Haldwani sports university, Khel Kit Yojana, Khelo India, khoji narad, khoji narad breaking news, local culture National Games, Lohaghat women’s sports college, National Games 2025, nature guides scheme, Olympic standard rinks, paragliding Uttarakhand, player incentive scheme, pushkar singh dhami, recycled sports equipment, Rudraksha trees plantation, sports development fund, sports eco-initiatives, sports environmental protection, sports forest, Sports infrastructure India, sports infrastructure policy, sports legacy, sports scholarships, sports tourism, sustainable sports facilities, synthetic athletic tracks, trekking guide training, uttarakhand, Uttarakhand sports, Uttarakhand sports university, village sports promotion, water sports Uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 November 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SGRR University SGRR University : SGRRU में डीआरआईकॉन-2025 की धूम
Next Article Dehradun Development Dehradun Development : आढ़त बाजार परियोजना दून को देगी नई दिशा – बंशीधर तिवारी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CabinetMeetinguttarakhand
CabinetMeetinguttarakhand : धामी मंत्रिमंडल की बैठक हुई समाप्त
उत्तराखण्ड December 10, 2025
8thPayCommission
8thPayCommission : क्या अगले महीने से बढ़कर आएगी सैलरी ?
राष्ट्रीय December 10, 2025
RailwayPorters
 RailwayPorters : सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुलियों की जिंदगी पर बढ़ रहा बोझ
देहरादून December 10, 2025
ChaubattakhalElection2027
ChaubattakhalElection2027 : महाराज के युवराज सुयश चौबट्टाखाल में सक्रिय !
राज्य December 10, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?