By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज – केके मिश्रा , (एडीएम एफआर )
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज – केके मिश्रा , (एडीएम एफआर )
देहरादून

DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज – केके मिश्रा , (एडीएम एफआर )

राज्यपाल ने डीएम सविन बंसल की विशेष सराहना की.

admin
Last updated: 2026/04/02 at 10:39 AM
admin
Share
3 Min Read
DMsavinbansal
DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज - केके मिश्रा , (एडीएम एफआर )
SHARE
Highlights
  • आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक हुए सम्मानित.
  • आपको बता दें कि जनपद देहरादून में 15-16 सितम्बर, 2025 की रात्रि को सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई.
  • सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह.

DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज – केके मिश्रा , (एडीएम एफआर ) :- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के कार्मिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

आपको बता दें कि जनपद देहरादून में 15-16 सितम्बर, 2025 की रात्रि को सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा एवं बादल फटने की घटना से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए। इस आपदा में कई कार्मिकों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी हर गिरि, अपर उप जिलाधिकारी न्यायिक कुमकुम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार असवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एम0ए0 भट्ट, कनिष्ठ सहायक जिला सूचना कार्यालय देहरादून इन्द्रेश कोठारी, लाइनमैन यूपीसीएल देहरादून अमन, कनिष्ठ अभियन्ता लो0नि0वि0 देहरादून प्रदीप शाही थे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन समय में एक “फ्रंटलाइन लीडर” के रूप में कार्य करते हुए न केवल प्रशासन का प्रभावी नेतृत्व किया, बल्कि अपनी टीम के साथ मिलकर उत्कृष्ट समन्वय एवं तत्परता का परिचय दिया। राज्यपाल ने जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने की पहल की भी सराहना की और कहा कि यह पहल अन्य लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

राज्यपाल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सैनिकों, सुरक्षाबलों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों ने निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए अपने आराम और सुरक्षा की परवाह किए बिना समाज और राष्ट्र की सेवा की है। उनका यह समर्पण और त्याग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह उपस्थित रहे।

You Might Also Like

4DustbinRule : अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में देना होगा कचरा

DecisionFatigue : क्या आप भी ‘Decision Fatigue’ के शिकार हैं ?

ChhatrapatiShivaji : ‘धुरंधर’ से खतरनाक हैं ‘राजा शिवाजी’ के संजय दत्त

GarudPuran : दिल दुखाने पर मिलती है कौन-सी सजा ?

OracleLayoffs : AI ने भारत के लोगों को बना दिया लाचार

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AbhinavShahCDO, DehradunFloods2025, DisasterHeroesHonored, DMsavinBansal, DrMABhatt, FrontlineLeader, GovernorGurmeetSingh, HargiriSDM, IndreshKothari, khojinarad, KKmishraADM, KumkumJoshi, ManojAswal, PradeepShahi, SahastradharaCloudburst, UPCLLineamanAman

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 2, 2026 April 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KalBhairavTemple KalBhairavTemple : भगवान को फूल नहीं, शराब चढ़ाई जाती है
Next Article OracleLayoffs OracleLayoffs : AI ने भारत के लोगों को बना दिया लाचार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

4DustbinRule
4DustbinRule : अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में देना होगा कचरा
राष्ट्रीय April 2, 2026
DecisionFatigue
DecisionFatigue : क्या आप भी ‘Decision Fatigue’ के शिकार हैं ?
भांडा फोड़ April 2, 2026
ChhatrapatiShivaji
ChhatrapatiShivaji : ‘धुरंधर’ से खतरनाक हैं ‘राजा शिवाजी’ के संजय दत्त
इंटरव्यू April 2, 2026
GarudPuran
GarudPuran : दिल दुखाने पर मिलती है कौन-सी सजा ?
राष्ट्रीय April 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?