UKSSSC पेपर लीक मामला | देहरादून में बड़ा प्रदर्शन :- नमस्कार दोस्तों, उत्तराखंड में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आया है, और इस बार फिर निशाने पर है, UKSSSC, यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, बेरोजगार युवाओं में जबरदस्त गुस्सा है, और इसी को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज बाईस सितंबर को देहरादून में बडे आंदोलन का ऐलान किया है, क्या है मामला, पेपर कैसे लीक हुआ, रविवार को UKSSSC की परीक्षा थी, और परीक्षा शुरू होने के सिर्फ पैंतीस मिनट बाद, यानी ग्यारह बजकर पैंतीस मिनट पर, पेपर लीक होने का दावा किया गया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Rishi Kapoor की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की अनसुनी कहानी
बेरोजगार संघ का कहना है कि पेपर का एक सेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, सबसे बडा सवाल ये है, क्या एक बार फिर नकल माफिया सक्रिय हो गया है, बेरोजगार संघ का आरोप, पुलिस और सरकार पर सवाल, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि प्रशासन और पुलिस की नजर उन लोगों पर क्यों नहीं थी जो पहले भी लीक में शामिल थे।
जैसे कि हाकम सिंह, बॉबी पंवार ने ये भी कहा कि पेपर रद्द नहीं किया गया, जबकि इसके खिलाफ कई सबूत सामने आ चुके हैं, प्रशासन की कार्रवाई, धारा 163 लागू, प्रदर्शन को देखते हुए देहरादून के कई हिस्सों में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी गई है, घंटाघर, राजपुर रोड, सचिवालय रोड, गांधी पार्क, और कई प्रमुख जगहों पर पुलिस तैनात है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Keshav Thalwal का खुलासा: Police की हैवानियत या सच्चाई का सामना?
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, पुलिस की सफाई, संगठित लीक नहीं, देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई संगठित गैंग सामने नहीं आया है, हाँ, एक सेंटर से किसी व्यक्ति द्वारा प्रश्न पत्र के कुछ फोटो भेजे जाने की पुष्टि हुई है।
आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, आंदोलन का असर, क्या पेपर रद्द होगा, बेरोजगार संघ का कहना है कि जब तक परीक्षा रद्द नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा, अब देखना ये है कि क्या सरकार इस पर कोई बडा फैसला लेती है या फिर युवा फिर से सडक पर उतरेंगे, दोस्तों, आपका इस मुद्दे पर क्या कहना है, क्या परीक्षा रद्द होनी चाहिए, कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं, वीडियो को लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

