By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला
उत्तराखण्ड

UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम के अनुसार, ट्रेक को सुरक्षित.

admin
Last updated: 2026/04/21 at 2:50 PM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला
SHARE
Highlights
  • उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पिंडारी ग्लेशियर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक ट्रेकिंग अनुभव के लिए जाना जाता है.
  • ट्रेकिंग पर जाने से पहले सभी पर्यटकों को बागेश्वर वन प्रभाग के हिचोड़ी और जैकुनी इको-टूरिज्म पंजीकरण केंद्रों में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.
  • पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.

UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला :-  उत्तराखंड के रोमांच प्रेमियों और प्रकृति के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, हिमालय की गोद में बसा प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक रूट 15 अप्रैल 2026 से एक बार फिर पर्यटकों, ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों के लिए खोल दिया जाएगा, यह ट्रेक 15 अप्रैल से 15 जून 2026 तक संचालित रहेगा, जिससे एडवेंचर टूरिज्म को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम के अनुसार, ट्रेक को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यटक-हितैषी बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, मार्ग पर आवश्यक सुविधाएं, समन्वय और गाइडेंस की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिल सके।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पिंडारी ग्लेशियर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक ट्रेकिंग अनुभव के लिए जाना जाता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियों, विशाल ग्लेशियर और हरे-भरे बुग्याल (मखमली घास के मैदान) का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं।

ट्रेकिंग पर जाने से पहले सभी पर्यटकों को बागेश्वर वन प्रभाग के हिचोड़ी और जैकुनी इको-टूरिज्म पंजीकरण केंद्रों में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। दुर्गम भूभाग और बदलते मौसम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंजीकरण केंद्रों पर 24 घंटे वन कर्मियों की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, ग्लेशियर क्षेत्र को प्लास्टिक और ठोस कचरे से मुक्त रखने के लिए पर्यटकों से सुरक्षा धनराशि (FDR) जमा कराई जाएगी, जिसे ट्रेक के दौरान उत्पन्न कचरे को निर्धारित स्थान पर जमा कराने के बाद वापस किया जाएगा।

कचरा प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने पर्यटकों से अपील की है कि वे ट्रेकिंग के दौरान प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें, कचरे को तय स्थानों पर ही डालें और पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए इस अनमोल प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में सहयोग दें।

You Might Also Like

CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज

RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम

AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?

TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?

FoodSafetyTips : सावधान, पका खाना भी बन सकता है बीमारी की वजह

TAGGED: #HimalayaTrek, #khojinaradbreakingnews, AdventureTourism, BageshwarTrek, EcoTourismUttarakhand, ForestDepartmentUK, GlacierOpen, HimalayanGlaciers, KhilchauniyaPass, khojinarad, NatureLoversUK, PindariGlacier, PindariTrek, PlasticFreeTrek, TrekkingSeason2026, TrekRegistration, UttarakhandTrekking

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 21, 2026 April 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChardhamYatra2026 ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं
Next Article FoodSafetyUttarakhand FoodSafetyUttarakhand : तीर्थयात्रियों को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध भोजन – सचिन कुर्वे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज
उत्तराखण्ड June 4, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम
उत्तराखण्ड June 4, 2026
AnemiaSymptoms
AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?
रेसिपी June 4, 2026
TeaConsumptionHealth
TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?
इंटरव्यू June 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?