By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं
रुद्रप्रयाग

ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए उत्तराखंड सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं.

admin
Last updated: 2026/04/21 at 2:42 PM
admin
Share
3 Min Read
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं
SHARE
Highlights
  • इस वर्ष यात्रा प्रबंधन में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए तय अधिकतम संख्या (कैप) की व्यवस्था को समाप्त कर दिया.
  • पिछले साल भीड़ नियंत्रण के लिए यह सीमा लागू की गई थी.
  • बदरी-केदार मंदिर समिति ने बदरीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया है.

ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं :- उत्तराखंड में आस्था का महापर्व शुरू होने जा रहा है, चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस बार श्रद्धालुओं को पहले के मुकाबले कई नई सुविधाएं और बदली हुई व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी।यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी, इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर और 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हो जाएगी।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए उत्तराखंड सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं, अब तक 17.28 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं, और इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ChardhamYatra2026
इस वर्ष यात्रा प्रबंधन में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए तय अधिकतम संख्या (कैप) की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है, पिछले साल भीड़ नियंत्रण के लिए यह सीमा लागू की गई थी, लेकिन इस बार सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं, बदरी-केदार मंदिर समिति ने बदरीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया है, मंदिर परिसर में फोन ले जाने, रील बनाने और वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी, श्रद्धालुओं के लिए क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जहां वे अपने मोबाइल सुरक्षित रख सकेंगे।

इसके अलावा विशेष पूजाओं के शुल्क में भी वृद्धि की गई है, बदरीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा के लिए अब एक लाख रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि केदारनाथ धाम में पूरे दिन की विशेष पूजा के लिए 51 हजार रुपये देने होंगे, भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए विशेष पूजाएं रात के समय कराई जाएंगी, जबकि दिन में सामान्य दर्शन जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार का प्रमुख आधार है, सरकार की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिले, ताकि वे देवभूमि से सकारात्मक संदेश लेकर लौटें।

You Might Also Like

UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?

AirPollutionMigraine : क्या आप भी तेज माइग्रेन से परेशान हैं ?

TAGGED: #DevbhoomiYatra, #EconomyBoost, #KedarnathBadrinath, #khojinaradbreakingnews, #SafePilgrimage, #UttarakhandPilgrimage, #YatraArrangements, ChardhamChanges, ChardhamYatra2026, GangotriYamunotriOpen, KapalOpening, khojinarad, MobileBanTemples, NoDailyCap, PushkarDhami, RecordRegistrations, SpecialPujaFees

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 21, 2026 April 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BadDreamsVitamin BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?
Next Article UttarakhandTrekking UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 21, 2026
BadDreamsVitamin
BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?
हेल्थ April 21, 2026
HeavyRainAlert
HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !
उत्तराखण्ड April 21, 2026
BhoothBangla
BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?
इंटरव्यू April 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?