By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: खिर्सू की खूबसूरती के दीवाने हैं टूरिस्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खिर्सू की खूबसूरती के दीवाने हैं टूरिस्ट
राज्य

खिर्सू की खूबसूरती के दीवाने हैं टूरिस्ट

खिर्सू: हरी-भरी वादियों का अनोखा खज़ाना, जो बना पर्यटकों की पहली पसंद.

admin
Last updated: 2025/01/08 at 5:42 AM
admin
Share
4 Min Read
टूरिस्ट
टूरिस्ट
SHARE
Highlights
  • खिर्सू: टूरिस्ट्स की पहली पसंद.
  • खिर्सू: शांति और खूबसूरती का संगम.
  • खिर्सू: प्रकृति का अद्भुत नज़ारा.

खिर्सू की खूबसूरती के दीवाने हैं टूरिस्ट :  सर्दियां आते ही उत्तराखंड का मौसम और भी सुहावना हो जाता है। चाहे सर्दी का मौसम हो या गर्मी का देश और दुनिया भर के पर्यटक उत्तराखंड का रुख करते हैं।वीकेंड पर तो यहां के हिल स्‍टेशन पैक हो जाते हैं। घूमने की जब भी बात आती है, तो पर्यटकों के जेहन में नैनीताल, मसूरी और रानीखेत जैसे हिल स्टेशन ही आते हैं। लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे हिल स्‍टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में ज्‍यादा लोगों को जानकारी नहीं है।

पौड़ी गढ़वाल से लगभग 15 किमी दूर पहाड़, जंगल, नदियों, झरनों और बागों के बीच बसा खिर्सू एक छोटा सा गांव है। पॉपुलर हिल स्टेशनों से दूर इस गांव में आप शांति का अहसास कर सकते हैं। इस गांव में आपको खूब सारे सेब के बाग देखने को मिलेंगे। यहां बहुत कम लोग रहते हैं और उनके जीवन जीने का तरीका इतना विनम्र और सरल है कि आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां आप सड़कों पर लंबी सैर करने के साथ पहाड़ों के मनमोहक दृश्यों को भी देख सकते हैं। खिर्सू पौड़ी गढ़वाल के छिपे हुए रत्नों में से एक है। यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिन्हें आप यहां रहते हुए देख सकते हैं।

खिर्सु 2286 मीटर की ऊंचाई पर बेहद सुंदर और प्रकृति की गोद में बसा हुआ गांव है।यहां आप सेब के बगीचे, चीड़ और देवदार के घने जंगल का मन मोह लेने के लिए काफी हैं जगह ट्रेकिंग के लिए भी अच्‍छी है। यहां नेचर वॉक कर तनाव से छुटकारा मिल जाएगा। इतना ही यहां आप पहाड़ी व्‍यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे। जैसे – चेनसू, कापा, आलू के गुटके का स्वाद लेने का भी मौका मिलेगा। खिर्सु से आप हिमालय के शानदार दृश्य देख सकते हैं।जिसमें पंचचूली, नंदा देवी, नंदा कोट और त्रिशूल जैसी चोटियों शामिल हैं। खिर्सु में साल भर सुहावना मौसम रहता है और सर्दियों में यह गांव बर्फ की चादर से ढक जाता है। भागदौड़ के जीवन से कुछ पल शांति चाहने वालों के लिए एक बेस्‍ट डेस्टिनेशन है।

यहां पर भगवान कंडोलिया के नाम पर इन भगवान को समर्पित एक मंदिर है, जो देशभर के भक्तों के लिए एक आकर्षण है। इस जगह के बारे में और सबसे रोमांचक बात ये है कि इन पहाड़ों पर एशिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम स्थित है। जो कोई भी इस गांव में जाता है, उसे यहां जरूर जाना चाहिए। आप यहां हिमालय और गंगवास्र्युन घाटी के दृश्यों को भी देख सकते हैं। एक रोमांचक ट्रेक का आनंद लेना है, तो उल्का घाटी जाएं। यह जगह 1900 किमी की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यहां घाटियों पर अक्सर धुंध छाई रहती ह। यह नजारा वास्तव में देखने लायक होता है। यहां पर आप कॉफी या चाय की चुस्की लेते हुए प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।यहां रहकर आप गांव की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आपको लोकल फूड्स औन गढ़वाली व कुमाउनी व्यंजन जैसे चेनसू, कापा, आलू के गुटके का स्वाद लेने का मौका मिलेगा।

You Might Also Like

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

TAGGED: BeautifulUttarakhand, dehradun, EcoTourism, ExploreKhirsu, GreenHeaven, HillStation, IncredibleIndia, Khirsu, khoji narad, khoji narad breaking news, NatureLovers, PeacefulGetaway, puri garhwal, tehri garhwal, TravelDestinations, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 8, 2025 January 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्पा सेंटरों पर छापा स्पा सेंटरों पर छापा, मचा हंगामा
Next Article रिसर्च चाय, कॉफी  से सिर और गले के कैंसर का जोखिम कम : रिसर्च

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ValentinesDayRoses
ValentinesDayRoses : वेलेंटाइन डे पर जानिए गुलाब के रंगों का मतलब !
रेसिपी February 10, 2026
BCCI
BCCI : चौंका देगा BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का नया उलटफेर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 10, 2026
KanpurNews
KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी
वीडियो February 9, 2026
PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?