By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दुनिया का सबसे छोटा पार्क, आकार है एक मीटर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > दुनिया का सबसे छोटा पार्क, आकार है एक मीटर
राष्ट्रीय

दुनिया का सबसे छोटा पार्क, आकार है एक मीटर

दुनिया का सबसे छोटा पार्क कहां है?

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:47 PM
admin
Share
3 Min Read
दुनिया का सबसे छोटा पार्क
दुनिया का सबसे छोटा पार्क
SHARE
Highlights
  • सिर्फ 1 मीटर का पार्क! दुनिया का सबसे छोटा पार्क जानिए कहां है?
  • अविश्वसनीय! दुनिया का सबसे छोटा पार्क बस एक मीटर का है.
  • कितना छोटा हो सकता है एक पार्क? यह है दुनिया का सबसे छोटा पार्क!

दुनिया का सबसे छोटा पार्क : आपने अपने जीवन में कई खूबसूरत पार्क की सैर की होगी, जो हरे-भरे पेड़ों और पौधों से भरे होते हैं। आम तौर पर पार्क 4,000 से 40,000 वर्ग मीटर तक फैले होते हैं। हालांकि, क्या हो अगर हम आप से कहें कि दुनिया में एक वर्ग मीटर से भी छोटा पार्क मौजूद है? दरअसल, जापान में दुनिया का सबसे छोटा पार्क स्थित है, जिसका नाम अब गिनीज बुक में भी शामिल हो गया है।

Contents
2 A3 कागज जितना है इस पार्क का आकारअमेरिकी पार्क से प्रेरित हो कर बनाया गया था यह पार्क

2 A3 कागज जितना है इस पार्क का आकार

यह अनोखा पार्क शिजुओका के नागाइजुमी टाउन में स्थित है, जो टोक्यो से महज 1 घंटा दूर है। जब आप इस जगह की सैर पर निकलेंगे तो आपको सड़क के किनारे एक छोटी-सी वस्तु दिखाई देगी, जो असल में एक पार्क है।इस पार्क में एक प्रवेश द्वार, एक छोटी बेंच और हरी-भरी घास भी मौजूद है। यह पार्क केवल 0.24 वर्ग मीटर का है, जो कि A3 पेपर की 2 शीट के बराबर है।

अमेरिकी पार्क से प्रेरित हो कर बनाया गया था यह पार्क

नागा इजुमी टाउन के निर्माण प्रबंधन प्रभाग की कर्मचारी शूजी कोयामा ने बताया कि सड़क पर खाली जगह का उपयोग करने के लिए 1988 में इस पार्क को बनाया गया था।उस वक्त एक कर्मचारी अमेरिका की यात्रा पर गए थे, जहां उन्हें पिछले रिकॉर्ड के बारे में पता लगा था। इसके बाद उन्होंने उससे भी छोटा पार्क बनाने की ठान ली थी।इसके निर्माण के बाद से ही यह स्थानीय लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे छोटे पार्क का खिताब दिलाने के लिए गिनीज बुक की टीम से संपर्क किया गया। पार्क के सटीक क्षेत्र को मापने के लिए एक पेशेवर सर्वेक्षक को बुलाया गया।इसके बाद गिनीज बुक की टीम ने इसे दुनिया का सबसे छोटा पार्क घोषित कर दिया। इस प्यारे-से पार्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छा रही हैं और लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

इस शहर का प्रयास है कि इस सुंदर पार्क के जरिए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। कोयामा ने कहा, “हम इस पार्क का रखरखाव जारी रखना चाहते हैं।साथ ही, एक ऐसा परिदृश्य बनाना चाहते हैं, जो सोशल मीडिया के लिए अधिक अनुकूल हो, ताकि और भी अधिक लोग इसे देखने आएं।” स्थानीय लोग इस पार्क के पास आराम करने आते हैं और पर्यटक इसे देख कर अचंभित हो जाते हैं ।

You Might Also Like

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

HighProfileClash : अधर में लटका हाई प्रोफाइल भारत पाक मैच

MansarovarYatra : KailashMansarovar मानसरोवर की यात्रा

GodGifted : फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे क्यों कहलाते हैं God Gifted ?

HimanshuDanu : उत्तराखंड के हिमांशु दानू का आयरलैंड प्रशिक्षण के लिए चयन

TAGGED: #AmazingPlaces, #EcoFriendly, #FunFacts, #GuinnessRecord, #HiddenGem, #InterestingFacts, #MiniaturePark, #NatureLover, #ParkLover, #SmallestGreenSpace, #SmallestPark, #TinyPark, #TravelFacts, #TravelMore, #UnbelievablePlaces, #UniquePark, #UnusualDestinations, #WorldRecords, #WorldsSmallestPark, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 March 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फोनपे से खुद को भेज सकते हैं पैसा फोनपे से खुद को भेज सकते हैं पैसा, जानिए तरीका
Next Article क्या आप खुद के लिए हानिकारक हैं क्या आप खुद के लिए हानिकारक हैं ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?