दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती :- दुनिया की सबसे बड़ी डकैती, जिसमें न गोली चली न हुई कोई मारपीट, बस एक पर्ची और चोरों ने कर ली दुनिया की सबसे बड़ी डकैती. सबसे हैरान कर देने वाली बात थी कि, इस चोरी में खुद देश के राष्ट्रपति का बेटा शामिल था . बताया जाता है कि इस लूट में ट्रक कम पड़ गए थे लेकिन पैसा खत्म नहीं हुआ था, फिर बाकी पैसों को लुटेरे बैंक में ही छोड़कर चले गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैंक की डकैती में करीब 1 बिलियन डॉलर यानी 7562 करोड़ से ज्यादा रूपये लूटे गए थे।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान
दुनिया की सबसे बड़ी डकैती
दरअसल, साल 2003 में सद्दाम हुसैन का इराक में खौफ सत्ता में था उधर अमेरिका इराक पर हमले की योजना बना रहा था. इन्ही दिनों इराक की राजधानी बगदाद में कुछ लोग देश के सबसे बड़े बैंक ‘सेंट्रल बैंक ऑफ इराक में पहुंचे. मैनेजर के पास पहुंचे एक शख्स ने पर्ची दी, जिसमें लिखा था कि मुल्क पर हमले की योजना की चलते देश के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने आदेश दिया है कि बैंक का सारा रुपया सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया जाए.इस पर्ची को पढ़ते ही थोड़ी ही देर में सारा पैसा बैंक के बाहर खड़े बड़े ट्रकों में लोड किया जाने लगा. पांच घंटे तक तीन बड़े ट्रकों में पैसा भरा गया, जिसके बाद भी बहुत सारा पैसा बाकी रह गया. इसके बाद वह लुटेरे रकम छोड़कर पांच लोग ट्रकों में बैठकर चले गए।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
राष्ट्रपति का बेटा शामिल
लेकिन कुछ घंटों बाद बैंक पता चला कि सद्दाम हुसैन ने ऐसा कोई फरमान जारी नहीं किया था. तब तक बैंक में डकैती डाली जा चुकी थी. थोड़े समय बाद जब पूछा गया कि पर्ची लेकर कौन आया था तो पता चला कि वह शख्स कोई और नहीं सद्दाम का बेटा ‘क़ुसे हुसैन’ था.वहीं बैंक लूटने के अंदाज को लेकर भी कई लोग हैरान थे कि बस एक पर्ची से लुटेरों ने इतनी बड़ी डकैती को अंजाम दिया था. इस डकैती में न हथियार का इस्तेमाल किया गया और न ही कोई छीना-झपटी की गई. इसके अलावा बैंक डकैती में लूटी गई रकम को कभी बरामद भी नहीं किया जा सका।

