By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ‘सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों के आवागमन का खर्चा उठाएगी प्रदेश सरकार’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ‘सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों के आवागमन का खर्चा उठाएगी प्रदेश सरकार’
उत्तराखण्डतत्काल प्रभाव

‘सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों के आवागमन का खर्चा उठाएगी प्रदेश सरकार’

admin
Last updated: 2023/11/20 at 10:06 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी : के सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग में बीते नौ दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए अब अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट से भी संपर्क किया गया है।

इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल एक्सपर्ट प्रोफेसर सर अर्नोल्ड डिक्स की मदद ली जा रही है।

सोमवार को स्थानीय जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई।

उधर 41 श्रमिकों को बचाने के लिए DRDO की रोबोटिक्स मशीन टीम सिलक्यारा सुरंग स्थल पर पहुंची।

सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के ऐसे परिजन जो यहां आना चाहते हैं उनके आवागमन का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी।  कौन है टनल एक्सपर्ट सर अर्नोल्ड डिक्स अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट सर अर्नोल्ड डिक्स ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं।

अर्नोल्ड डिक्स एक वैज्ञानिक हैं, उन्हें अंडरग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग्स और ट्रांसपोर्ट रिस्क के शानदार और स्वतंत्र विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है।

इसके अलावा वे कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स दुनिया भर में कई परियोजनाओं के लिए विवाद निवारण बोर्ड और टेंडर इवैल्युएशन पैनल पर नियुक्तियां करते हैं।

अर्नोल्ड डिक्स इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एशोसिएशन (आईटीए) के अध्यक्ष है। सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह का चुनाव उत्तराखंड सरकार के केंद्रीय संगठनों से रेस्क्यू अभियान में समन्वय के नोडल अधिकारी और सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, निदेशक अंशु मनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा की है।

सूत्रों के मुताबिक,  सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग के लिए जगह चुन ली गई है। 1.2 मीटर डायमीटर की ड्रिल होगी। जिसका सेटअप अगले 24 घंटे में होने की संभावना है।

अब दो से तीन दिन में ड्रिल पूरी हो सकेगी। श्रमिकों के परिजन के आवागमन का खर्चा उठाएगी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के ऐसे परिजन जो यहां आना चाहते हैं उनके आवागमन का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी।

उन्होंने जरूरतमंद परिजनों के मोबाइल रिचार्ज, भोजन, आवास की भी व्यवस्था करने की बात कही।

कानून और इंजीनियरिंग दोनों में ही विशेषज्ञता होने के कारण उन्होंने कई विवादित और कठिन मसलों में भी अपनी सूझबूझ से समझौता कराया है।

उन्हें अंडरग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग्स और ट्रांसपोर्ट रिस्क के शानदार और स्वतंत्र विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता। अब उम्मीद की जानी चाहिए कि नौ दिनों से उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की बाहर निकालने की राह हो गई है।

गौरतलब है कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने के भारत सरकार के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स आज सिलक्यारा पहुंच गए हैं।

You Might Also Like

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

GhansaliDevelopment : शिलान्यास हो चुके कार्य रुकना नहीं चाहिए – धामी

MumbaiNightsUttarakhand : उत्तराखंड में ‘मुंबई नाइट्स’ की रूमानी एंट्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 20, 2023 November 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत”
Next Article IND Vs AUS World Cup2023 : जानिए हार के बाद रोहित ने क्यों कहा की खेल हमारे पक्ष में नहीं गया

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShriJhandeJiMela2026
ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
उत्तराखण्ड February 28, 2026
TheKeralaStory2
TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’
मुंबई February 27, 2026
STFDehradunPoliceSuccess
STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता
उत्तराखण्ड February 27, 2026
OperationSmileChamoli
OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज
उत्तराखण्ड February 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?