उत्तराखण्ड

बारात आयी थी दरवाजे पर दुल्हन फेसबुक प्रेमी के साथ फरार

ब्यूरो रिपोर्ट। मामला उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के एक गांव में फेसबुक पर युवक के प्रेम में पड़ने वाली दुल्हन शादी से कुछ ही घंटे पहले उसके साथ फरार होने की है। जब बारात घर पर पहुंची तो लाज बचाने के लिए स्वजनों ने छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया।

यह भी पढ़ें :- नाभि में सरसों तेल लगाने के फायदे होते हैं जानते हैं नाभि पर सरसों का तेल  

लेकिन जांच में उसकी उम्र कम पाई गई तो पुलिस ने शादी रुकवा दी। जिससे सारे इंतजामात धरे के धरे रह गए। पिता ने पुलिस को बेटी के डोबा गांव के एक युवक के साथ भागने की सूचना दी है।

बता दें कि बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से सात-रतबे गांव में एक बारात गई थी। शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन प्रेमी संग भाग गई।

यह भी पढ़ें :- बेसन से बने 8 फेस पैक कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स का हैं इलाज

परिवार के लोगों ने बारात बैरंग न लौटे इसके लिए प्रयास भी किए। दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी उम्र कम निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी और बारात बैरंग लौट गई।

बारात के लिए बनाया गया खाना बरबाद हो गया। उसे किसी तरह नष्ट किया। इधर, लड़के वालों के वहां प्रीतिभोज का कार्यक्रम था वह भी स्थगित हो गया।

यह भी पढ़ें :- ट्रेंडिंग हैं यह अरेबिका और रोबस्टा कॉफी में क्या अंतर है

विवाह समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने रात तो किसी तरह काटी लेकिन सुबह एक-एक करके वह चले गए। वहीं शादी के लिए हुई सारी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

मामले में एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की सूचना का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। दोनों को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button