By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में लगभग पांच घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक: प्रधानमंत्री मोदी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में लगभग पांच घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक: प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली

दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में लगभग पांच घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक: प्रधानमंत्री मोदी

admin
Last updated: 2023/07/04 at 5:29 AM
admin
Share
6 Min Read
the marathon meeting of the council of ministers
the marathon meeting of the council of ministers
SHARE

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार अगले 25 वर्षों के लिए काम कर रही है और ऐसे में उनकी टीम को अदूरदर्शी नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मंत्रिपरिषद की बैठक की तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ” मंत्रिपरिषद के साथ एक सार्थक बैठक, जहां हमने विभिन्न पॉलिसी संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शेयर की गई बैठक की चार तस्वीरों में से एक में प्रधानमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं और दो अन्य तस्वीरों में वे मंत्रियों के साथ बैठकर प्रेजेंटेशन देखते नजर आ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने देश के आधारभूत एवं बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया।

विकास कार्यों की चर्चा की, काम करने का मंत्र दिया, परफॉर्मेंस पर चर्चा की, 2047 के विजन और रोड मैप के बारे में भी बताया।

इसके साथ ही देश को आगे ले जाने के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई। मीनाक्षी लेखी ने आगे बताया कि विदेश सचिव ने बैठक में प्रेजेंटेशन देकर यह बताया कि इस बार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा ( अमेरिका और मिस्र की विदेश यात्रा) किस प्रकार से भिन्न थी और इसका देश को क्या लाभ मिला है।

लेखी ने कहा कि इस प्रेजेंटेशन के जरिए यह भी बताया गया कि तीन-चार महीने पहले तक जिन बातों का जिक्र तक नहीं हो रहा था उस पर भी भारत इस बार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा में रिजल्ट लेकर आया है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रक्षा सचिव और वित्त मंत्रालय की तरफ से भी प्रेजेंटेशन दिया गया। इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल एक्सपेंडिचर को लेकर भी बैठक में प्रेजेंटेशन दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को 2047 के रोड मैप पर फोकस करने और सभी चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की भी हिदायत दी।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हम शांति के साथ काम कर रहे हैं, ताकि हम युद्ध के लिए तैयार रहें।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए मंत्रियों से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इसके अलावा नई-नई तकनीक को तेजी से अपनाने की बात कही।

भारत की आर्थिक विकास को गति को बढ़ाने पर फोकस करने को कहा और साथ ही देश के मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की सलाह भी दी।

सोमवार को लगभग पांच घंटे तक चली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, अनुराग ठाकुर, महेंद्र नाथ पांडेय, किरेन रिजिजू और जी.किशन रेड्डी सहित केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री शामिल हुए।

बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा सचिव, विदेश सचिव और केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत अन्य कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

कैबिनेट में बड़े बदलाव और फेरबदल की आहट के बीच लगभग पांच घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आलाकमान ने भाजपा संगठन के साथ-साथ मोदी सरकार में फेरबदल का भी एक बड़ा ब्लू प्रिंट तैयार किया है, और यह माना जा रहा है इस सरकार के कई मंत्री भाजपा संगठन में भेजे जा सकते हैं।

वही कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

ऐसे में मंत्रिपरिषद की इस बैठक को कई मंत्रियों के लिए विदाई बैठक के तौर पर भी देखा जा रहा है। वर्तमान लोक सभा में मोदी सरकार का संभवतः यह आखिरी सबसे बड़ा फेरबदल और विस्तार होगा इसलिए किसे हटाना है और किसे लाना है।

इसे लेकर भाजपा में शीर्ष स्तर पर विचार-मंथन का दौर पिछले लंबे समय से जारी है। मंत्रिपरिषद की बैठक को संभवतः अंतिम बैठक माना जा सकता है क्योंकि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जिसके 11 अगस्त तक चलने की संभावना है।

इसलिए यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद के मानसून सत्र से पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।

पार्टी संगठन में भी बड़ा फेरबदल होना है। कई राज्यों में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है जो अपने-अपने प्रदेशों में नई टीम बनाएंगे।

You Might Also Like

SupremeCourt : पागल कुत्तों पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

IVFgenderselection : क्या IVF से बच्चे का लिंग चयन करना संभव है ?

RaghavChadhaQuitsAAP : ताश के पत्तों की तरह ढह गई AAP

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

AIIMSMBBSAdmission : AIIMS दिल्ली में कैसे मिलता है MBBS में दाखिला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 4, 2023 July 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article dhami cabinet उत्तराखंड के सियासी गलियारों में एक बार फिर धामी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट हुई तेज:
Next Article governor गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया: राज्यपाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FuelPriceHikeIndia
FuelPriceHikeIndia : महंगाई की तीसरी मार! फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम
राष्ट्रीय May 23, 2026
GoldPrice
GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?
राष्ट्रीय May 23, 2026
HeatwaveIndia
HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान
उत्तर प्रदेश May 23, 2026
JimCorbettNationalPark
JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन
राज्य May 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?