By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: वंदे भारत का सफर होगा सस्ता, इन चुनिंदा रूट्स पर 25 फीसदी तक किराया घटाने की तैयारी:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > वंदे भारत का सफर होगा सस्ता, इन चुनिंदा रूट्स पर 25 फीसदी तक किराया घटाने की तैयारी:
राष्ट्रीय

वंदे भारत का सफर होगा सस्ता, इन चुनिंदा रूट्स पर 25 फीसदी तक किराया घटाने की तैयारी:

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
the journey of vande bharat
the journey of vande bharat
SHARE

त्योहारी सीजन शुरू होते ही रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

अब सभी एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा के लिए टिकटों में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

रेलवे ने ट्रेनों में स्थानों के अधिकतम उपयोग के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।

हालांकि जिन ट्रेनों में 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं, उनमें ही इस छूट का लाभ मिलेगा।

यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। हालांकि पहले से सीट आरक्षित करा चुके यात्रियों के किराए का कोई रिफंड स्वीकार्य नहीं होगा।

यानि अब लोगों को वंदे भारत, शताब्दी, अनुभूति और विस्टाडोम कोच आदि में ट्रेन किराए में राहत मिलने वाली है।

आखिर क्या है नियम व शर्तें?

यह छूट मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक होगी। रिजर्वेशन फी, सुपर फास्ट अधिभार, जीएसटी इत्यादि जैसे अन्य शुल्क, जो भी लागू हो अलग से लगाए जायेंगे।

सीटों के भरने के आधार पर यह छूट किसी या सभी श्रेणियों में प्रदान की जा सकती है।

पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम भरी सीटों वाली ट्रेनों पर छूट के लिए विचार किया जाएगा।

छूट की सीमा निर्धारित करते समय परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये को ध्यान में रखा जाएगा।

यह छूट यात्रा के पहले चरण और/या यात्रा के अंतिम चरण और/या मध्यवर्ती खंडों और/या प्रस्थान स्थल से गंतव्य तक के लिए दी जा सकती है, बशर्ते कि उस चरण/खंड/प्रस्थान स्थल से गंतव्य तक 50 प्रतिशत से कम सीटें भरी हो।

शुरू में इस तरह की छूट ट्रेन के आरंभिक स्टेशन के संबद्ध जोन के पीसीसीएम द्वारा तय की गई अवधि के लिए लागू की जाएगी, जो इसके लागू होने की तिथि से यात्रा की तारीखों के लिए अधिकतम 6 महीने के अधीन होगी।

समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी और सीटों के भरने के आधार पर इस छूट को संशोधित/विस्तारित/वापस लिया जा सकता है।

यदि इस छूट में संशोधन/योजना को वापस लेने का निर्णय लिया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से लागू भी किया जा सकता है।

हालांकि, पहले से सीट आरक्षित करा चुके यात्रियों से किराए में अंतर को नहीं वसूला जाएगा।

उन ट्रेनों के मामले में जहां किसी विशेष श्रेणी में फ्लेक्सी किराया योजना लागू है और सीटें कम भरती हैं, सीटों को भरने के उपाय के रूप में शुरू में फ्लेक्सी किराया योजना को वापस लिया जा सकता है।

यदि इससे भी सीटें भरने की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तभी उन ट्रेनों/श्रेणियों में यह छूट योजना लागू की जा सकेगी।

यदि यात्रा के शुरू से अंत तक छूट प्रदान की जाती है तो ऐसी ट्रेनों में तय अवधि के लिए तत्काल कोटा निर्धारित नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, यदि ट्रेन की आंशिक यात्रा के लिए छूट प्रदान की जाती है, तो यात्रा के उस हिस्से के लिए तत्काल कोटा प्रदान नहीं किया जा सकता है जहां छूट दी गई है।

यह छूट पहले चार्ट की तैयारी तक और वर्तमान बुकिंग के दौरान बुक किए गए टिकटों के लिए होगी।

ट्रेन में टीटीई द्वारा यह छूट देने की भी अनुमति दी जा सकती है।

छूट की यह योजना अवकाश/त्योहार स्पेशल आदि के रूप में चलायी जाने वाली विशेष ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।

इस योजना का प्रावधान एक वर्ष की अवधि तक लागू रहेगा।

You Might Also Like

HimalayanGlacierCrisis : हिमालय में बर्फ का सूखा ! IIT और वाडिया संस्थान की चेतावनी

AmbubachiMela2026 : विश्व का सबसे बड़ा तांत्रिक मेला है ‘अंबुबाची’

PIBFactCheck : ‘कागज के नोट’ का क्या है वायरल दावा ?

TrainChainPulling : ट्रेन में कब-कब खींच सकते हैं चेन ?

VastuShastraTips : शाम के समय दरवाजे पर बैठना अशुभ क्यों ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 10, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article cm dhami उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की: सीएम धामी
Next Article minister is a rumor or fact spread राजनीतिक गलियारों में फैली अफवाह या हकीकत है पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री पद का सफ़र:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Cocktail2
Cocktail2 : 3 दिन में 75 करोड़! ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
मुंबई June 23, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वनकर्मी प्रकृति के सच्चे प्रहरी , संपदा के रक्षकः राज्यपाल
देहरादून June 23, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : मुख्य सचिव ने दिए भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट के कड़े निर्देश
देहरादून June 23, 2026
UttarakhandMonsoon
UttarakhandMonsoon : मानसून से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचा तीन माह का राशन
देहरादून June 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?