By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: SummerPregnancyTips : मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए गर्मी बनी चुनौती !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > SummerPregnancyTips : मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए गर्मी बनी चुनौती !
हेल्थ

SummerPregnancyTips : मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए गर्मी बनी चुनौती !

गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दिक्कत?

admin
Last updated: 2026/04/30 at 11:02 AM
admin
Share
4 Min Read
SummerPregnancyTips
SummerPregnancyTips : मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए गर्मी बनी चुनौती !
SHARE
Highlights
  • किन गंभीर समस्याओं का रहता है खतरा?
  • डॉक्टर क्या देते हैं सलाह?
  • कपड़े और लाइफस्टाइल का भी रखें ध्यान.

SummerPregnancyTips : मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए गर्मी बनी चुनौती ! :- देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसका असर लोगों के साथ-साथ प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर पहले ही कई फिजिकल और हार्मोनल बदलावों से गुजर रहा होता है. ऐसे में तेज गर्मी इन चुनौतियों को और बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को कई दिक्कत हो सकती हैं, ऐसे में वह अपना ध्यान कैसे रख सकती है।

Contents
गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दिक्कत?किन गंभीर समस्याओं का रहता है खतरा?डॉक्टर क्या देते हैं सलाह?कपड़े और लाइफस्टाइल का भी रखें ध्यान

गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दिक्कत?

डॉक्टर बताते हैं की प्रेगनेंसी के दौरान शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है. ऐसे में जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इस वजह से डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, सिर दर्द और कमजोरी जैसी समस्या आम हो जाती है. कई महिलाओं को ज्यादा पसीना आना, बेचैनी, गर्मी महसूस होना, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव जैसे परेशान भी हो सकती है. लंबे समय तक धूप में रहने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

किन गंभीर समस्याओं का रहता है खतरा?

एक्सपर्ट के अनुसार ज्यादा गर्मी के कारण हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है. शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने से कमजोरी, उलझन, तेज सिर दर्द और बेहोशी तक की नौबत आ सकती है. कुछ मामलों में लगातार डिहाइड्रेशन से प्री-टर्म लेबर और कम वजन वाले बच्चों के जन्म का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए समय रहते लक्षणों को पहचानना जरूरी है।

डॉक्टर क्या देते हैं सलाह?

डॉक्टर के अनुसार गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए. जैसे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. नारियल पानी, छाछ और ताजा जूस जैसे तरल पदार्थ शामिल करें. संतुलित डाइट लें, जिसमें फल, सब्जियां और जरूरी पोषक तत्व हो. दोपहर की तेज धूप से बचें, बाहर जाने से जाना हो तो सिर ढक कर रखें, ज्यादा थकान से बचें और बीच-बीच में आराम करते रहे।

कपड़े और लाइफस्टाइल का भी रखें ध्यान

गर्मी में हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनना ज्यादा आरामदायक रहता है. इससे शरीर को हवा मिलती है और पसीना कम होता है. टाइट या सिंथेटिक कपड़े और कंफर्टेबल हो सकते हैं. इसके अलावा दिन भर में छोटे-छोटे ब्रेक पर हल्का खाना खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, ताकि शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहे. तला-भूना और ज्यादा मसालेदार खाना कम करना चाहिए. वहीं अगर बार-बार चक्कर आना, ज्यादा थकान, तेज सिर दर्द, उल्टी या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कांटेक्ट करना चाहिए. नियमित चेकअप भी बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते पहचाना जा सके।

You Might Also Like

HarishRawatResignation : पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा

NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?

NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट

HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?

AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, BeatHeatPregnancy, CottonClothesPregnant, HeatExhaustionMom, HeatwavePregnancy, IndiaHeatPregnancy, khojinarad, LowBirthWeightHeat, PregnancyCoolingTips, PregnancyHeatStroke, PregnancyWaterIntake, PregnantWomenHeat, PretermLaborHeat, StayHydratedPregnancy, SummerBabyBumpCare, SummerDehydrationRisks, SummerPregnancyTips

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 30, 2026 April 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CharDhamYatra2026 CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार उमड़े श्रद्धालु
Next Article PlasticPacketBan PlasticPacketBan : प्लास्टिक पैकेट में अब नहीं बिकेगा पान मसाला और गुटखा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HarishRawatResignation
HarishRawatResignation : पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा
देहरादून September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?
उत्तराखण्ड September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट
राज्य September 12, 2026
HarishRawatNews
HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?
देहरादून September 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?