By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: खूंखार महारानी की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खूंखार महारानी की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
राष्ट्रीय

खूंखार महारानी की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

रानावलोना उस दौर में सत्ता में आईं जब यूरोपीय ताकतें दुनिया भर में अपने साम्राज्य फैला रही थीं.

admin
Last updated: 2025/10/01 at 7:04 AM
admin
Share
3 Min Read
The hair-raising story of the dreaded queen
खूंखार महारानी की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
SHARE
Highlights
  • रानावलोना कब सत्ता में आई?
  • परिवार को भी नहीं बख्शा.
  • रानी को षड्यंत्र का शक.

खूंखार महारानी की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी :-  इतिहास में सिर्फ राजा ही नहीं, कई रानियां भी ऐसी रही हैं जिनकी क्रूरता ने लोगों को हिला कर रख दिया. ऐसी ही एक रानी थीं मेडागास्कर की रानावलोना, जिनका शासनकाल (1828–1861) अत्याचार, कत्लेआम और डर के साए में बीता. उन्होंने अपने ही लोगों पर इतने जुल्म किए कि राज्य की आधी आबादी खत्म हो गई।

Contents
रानावलोना कब सत्ता में आई?रानी को षड्यंत्र का शकपरिवार को भी नहीं बख्शा

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

रानावलोना कब सत्ता में आई?

रानावलोना उस दौर में सत्ता में आईं जब यूरोपीय ताकतें दुनिया भर में अपने साम्राज्य फैला रही थीं. उन्होंने ब्रिटिश और फ्रांसीसी प्रभाव से मेडागास्कर को बचा तो लिया लेकिन अपने शासन को बनाए रखने के लिए जो रास्ता चुना वो बेहद खौफनाक था.उनकी क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार सिर्फ भैंसों के शिकार पर जाने के लिए उन्होंने सड़क बनवाने का आदेश दिया. इसके लिए हजारों लोगों को दिन-रात काम पर लगाया गया. भूख, प्यास और थकावट से करीब 10,000 लोगों की जान चली गई. ये सब सिर्फ एक शाही शिकार के लिए किया गया था।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

रानी को षड्यंत्र का शक

रानी को अपने खिलाफ षडयंत्र का शक हमेशा बना रहता था. उन्होंने लोगों की वफादारी जांचने के लिए एक खतरनाक तरीका अपनाया जिसे “टैंजेना परीक्षण” कहा जाता था. इसमें लोगों को जहरीला अखरोट खाने से पहले मुर्गे की खाल के तीन टुकड़े निगलने पड़ते थे. अगर उल्टी में तीनों टुकड़े निकलते तो वो निर्दोष माने जाते, वरना मौत तय थी. इस परीक्षण में हजारों लोगों की जान गई।

परिवार को भी नहीं बख्शा

रानावलोना ने अपने परिवार को भी नहीं बख्शा. तख्तापलट के डर से उन्होंने अपनी बहन और पति के भतीजे को भूखा रखकर मरवा दिया. एक बार उन्होंने अपने प्रेमी को दूसरी महिला के साथ देख लिया तो उसकी गर्दन काटकर भाले पर टांग दी.शासन के शुरुआती दौर में उन्होंने ईसाई धर्म को बढ़ावा दिया लेकिन बाद में नीति बदल दी।

उन्होंने ईसाइयों को षड्यंत्रकारी मानकर उनका सफाया शुरू कर दिया. हजारों ईसाई मारे गए और धर्म के नाम पर अत्याचार चरम पर पहुंच गया.रानी रानावलोना ने अपने शासनकाल में हर विरोध को कुचल दिया. लेकिन अंत में वह अपने ही महल में बिस्तर पर मृत पाई गईं. उनकी मौत रहस्यमयी थी, लेकिन उनके शासन की क्रूरता आज भी इतिहास में दर्ज है।

You Might Also Like

LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी

24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

DigitalPayment : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ऑनलाइन पेमेंट के नियम

RailwayTicketCancellation : बदल गया टिकट कैंसिलेशन को लेकर रेलवे का नियम

ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’

TAGGED: #BloodAndCrown, #BloodyThrone, #CreepyLegends, #CrownOfBlood, #CrownOfFear, #CruelQueen, #CursedRoyalty, #DarkEmpire, #DarkHistory, #DarkPast, #DarkRuler, #DarkThrone, #EerieLegends, #EvilQueen, #FearfulTales, #FearSaga, #GhostlyTales, #GothicQueen, #HauntedHistory, #HistoricalMystery, #HistoricThrills, #HistoryOfTerror, #HistoryUnmasked, #HorrorTales, #LegendOfHorror, #MysteriousQueen, #MysticEmpire, #QueenCurse, #QueenOfFear, #QueenOfTerror, #RoyalCurse, #RoyalDrama, #RoyalHorror, #RoyalHorrorStory, #RoyalMysteries, #RoyalMystery, #RoyalSecrets, #ScaryLegends, #ScaryQueen, #SinisterHistory, #SpineChillingStory, #TerrifyingTales, #ThrillerChronicles, #ThrillingSaga, #TwistedTales, #UncannyPast, #UnseenTruth, #UntoldSecrets, #WickedQueen, khoji narad, khoji narad brekaing news, MysteryUnfolded

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 1, 2025 October 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article The amazing Belha Devi Shaktipeeth is a symbol of faith and culture. आस्था और संस्कृति का प्रतीक हैं अद्भुत बेल्हा देवी शक्तिपीठ
Next Article Read this - These UPI rules have changed from today. पढ़ लीजिये – आज से बदल गए UPI के ये नियम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : यहां महिलाएं नहीं रख सकती कदम !
राज्य March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?