By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: इस दिन बंद होंगे चार धाम के कपाट 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > इस दिन बंद होंगे चार धाम के कपाट 
राज्य

इस दिन बंद होंगे चार धाम के कपाट 

धार्मिक यात्रा पर असर! इस दिन से बंद हो जाएंगे चार धाम के कपाट.

admin
Last updated: 2024/10/14 at 6:59 AM
admin
Share
3 Min Read
इस दिन बंद होंगे चार धाम के कपाट 
इस दिन बंद होंगे चार धाम के कपाट 
SHARE
Highlights
  • जानें कब बंद होंगे चार धाम के कपाट.
  • "चार धाम के कपाट जल्द होंगे बंद"
  • चार धाम कपाट बंद होने की तारीख.

इस दिन बंद होंगे चार धाम के कपाट  : 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है. आगामी 17 नवंबर को मिथुन लग्न में रात नौ बजकर सात मिनट पर पूरे विधि-विधान से भगवान बदरी विशाल मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे. वहीं भगवान मदमहेश्वर के कपाट भी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. इसके अलावा तीन नवंबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे. वहीं, दो नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे. वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट भी आगामी 20 नवंबर को बंद होंगे. इसके अलावा तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को बंद होंगे. बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयादशमी/दशहरे के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचांग गणना पश्चात समारोह पूर्वक तय की गयी।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी भैया दूज के दिन ही बंद होंगे. वहीं भैया दूज से एक दिन पहले अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन श्री गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद होते हैं. इस यात्रा वर्ष भैयादूज रविवार 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर बंद हो रहे हैं और अन्नकूट गोवर्धन पूजा शनिवार 2 नवंबर को है. इस दिन गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद हो रहे हैं।

द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि: वहीं, द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को बंद हो रहे हैं. इसके अलावा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को बंद हो रहे हैं. जबकि मद्महेश्वर मेला 23 नवंबर को है. इसी दिन मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी. श्री तुंगनाथ जी की चलविग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर 7 नवंबर को मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी. गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल तीर्थ लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते बृहस्पतिवार 10 अक्टूबर को बंद हो गये हैं।

You Might Also Like

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

AIIMSReport : ‘मुझे लड़की बनना है – चौंका देगी AIIMS की रिपोर्ट

ArijitSingh : ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सुनाई देगा अरिजीत सिंह का ‘मातृभूमि’

DhurandharMovie : धुरंधर ने दुनियाभर में जमा रखी है धाक

SikandarMovie : सिकंदर की बदल गई थी स्क्रिप्ट – रश्मिका मंदाना

TAGGED: BADRINATH DHAM DOORS CLOSED DATE, khoji narad, khoji narad news, UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 14, 2024 October 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाभी से जिम में दोस्ती और चैटिंग भाभी से जिम में दोस्ती और चैटिंग – शुभम निकला शोएब
Next Article खोजी नारद से जानिए पुरुषों के यौन उत्पीड़न का सच खोजी नारद से जानिए पुरुषों के यौन उत्पीड़न का सच

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BodybuildingChamp
BodybuildingChamp : सोशल बलूनी में विपिन बलूनी ने किया प्रतिभा थपलियाल का सम्मान
उत्तराखण्ड February 12, 2026
TibetanMarketMurder
TibetanMarketMurder : देहरादून हत्याकाण्ड के शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
खोजी नारद कहिंन February 12, 2026
ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?