By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: खुल गया राज्य अतिथि गृह का दरवाज़ा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > खुल गया राज्य अतिथि गृह का दरवाज़ा
उत्तराखण्ड

खुल गया राज्य अतिथि गृह का दरवाज़ा

राज्य अतिथि गृह पर्यटकों को भी उपलब्ध करवाने के निर्देश.

admin
Last updated: 2024/12/31 at 5:38 AM
admin
Share
2 Min Read
अतिथि गृह
अतिथि गृह
SHARE
Highlights
  • जलापूर्ति योजनाओं में वाॅटर रिसाइकलिंग अनिवार्य.
  • सरकारी भवन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित होंगे.
  • सरकारी भवनो में बेसमेंट पार्किंग का निर्माण जरूरी.
  • नर्सिंग छात्रों को विदेशी भाषा का विकल्प.

खुल गया राज्य अतिथि गृह का दरवाज़ा :  प्रदेश में राज्य अतिथि गृहों के पूरी तरह से सदुपयोग तथा व्यवसायिक उपयोगिता को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी नेे राज्य में निर्मित होने वाले सभी नए राज्य अतिथि गृहों को अति विशिष्ट अतिथियों के अतिरिक्त रिक्त होने की दशा में भुगतान के आधार पर पर्यटकों को भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने सरकारी कार्यदायी निर्माण एजेंसियों को वर्तमान एवं भविष्य में निर्मित होने वाले सभी सरकारी भवनों को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए हैं जिसमें अनिवार्यतः सोलर पैनल, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर रिसाइकिलिंग की व्यवस्था होगी। राधा रतूड़ी ने जलापूर्ति योजनाओं में वाॅटर रिसाइकलिंग को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को नर्सिंग काॅलेज में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को विदेशी भाषाओं का विकल्प देने तथा उन्हें विदेशी भाषाएं सिखाने हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियोजन विभाग को सभी नए निर्मित होने वाले सरकारी भवनो में बेसमेंट पार्किंग के अनिवार्यतः निर्माण हेतु निर्देश जारी करने की हिदायत दी है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में एमपीएससी रायपुर देहरादून में एथलेटिक पवेलियन शेड तथा सीट के कार्यों, देहरादून में क्लेमन्टाऊन जलापूर्ति योजना कार्य, राज्य में अनुसूचित जाति के छात्रों हेतु माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से आदर्श आवासीय विद्यालय मक्खनपुर हरिद्वार का निर्माण कार्य, पिथौरागढ़ में नवीन राज्य अतिथि गृह निर्माण कार्य, चम्पावत के टनकपुर में नवीन राज्य अतिथि गृह का निर्माण कार्य, टनकपुर बस टर्मिनल का निर्माण कार्य (पुनरीक्षित), मोहकमपुर देहरादून में न्यायिक कार्मिकों के लिए 32 आवासों के भवन निर्माण कार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी के परिसर में नवीन नर्सिंग काॅलेज के निर्माण कार्य पर अनुमोदन दिया। बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन, डा0 आर राजेश कुमार सहित पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

AmarnathYatra2026 : क्या है अमरनाथ धाम के शिवलिंग का रहस्य ?

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

TAGGED: #narendra modi, dehradun, DM Savin Bansal, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शीतलहर शीतलहर से बचाव के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश
Next Article एनएचएम एनएचएम के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए – स्वाति एस. भदौरिया

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?