By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandNews : समाज के सभी वर्गों को मिले समान अवसर – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandNews : समाज के सभी वर्गों को मिले समान अवसर – धामी
चमोली

UttarakhandNews : समाज के सभी वर्गों को मिले समान अवसर – धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक क्षेत्र और समाज.

admin
Last updated: 2026/10/07 at 10:50 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandNews
UttarakhandNews : समाज के सभी वर्गों को मिले समान अवसर - धामी
SHARE
Highlights
  • सरकार समेकित एवं समावेशी विकास के मिशन के साथ कार्य कर रही है.
  • उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित न रहे.
  • आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

UttarakhandNews : समाज के सभी वर्गों को मिले समान अवसर – धामी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों से आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों के साथ अनौपचारिक संवाद किया। टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी, चकराता, कालसी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र से जुड़ी विकास संबंधी आवश्यकताओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को रखा। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके यथासंभव शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक क्षेत्र और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार समेकित एवं समावेशी विकास के मिशन के साथ कार्य कर रही है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों के साथ संवाद के अवसर मिलते रहे हैं। इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याएं और आवश्यकताएं सीधे सरकार के समक्ष रखी हैं तथा उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समानता, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक को समान अवसर का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्राप्त हों। वंचित एवं कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के बजट में भी वंचित एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास तथा कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

You Might Also Like

JimCarreyMarriage : जिम कैरी ने 64 की उम्र में तीसरी बार की शादी

AshutoshDixit : कौन हैं आशुतोष दीक्षित जो बने IAF के नए चीफ

CharDham2026 : चारधाम यात्रा ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया

DehradunMurderCase : देहरादून में इंसानियत का कत्ल – वजह 600 रूपये

BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट

TAGGED: #cmpushkarsinghdhami, #DevelopmentNews, #EqualOpportunity, #InclusiveDevelopment, #khojinaradbreakingnews, #PoliticalNews, #SCSTCommunity, #SocialEmpowerment, #SocialJustice, #UttarakhandGovernment, #YouthDevelopment, DrBRAmbedkar, khojinarad, SCWelfare, STWelfare, TribalWelfare, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 7, 2026 October 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunMurderCase DehradunMurderCase : देहरादून में इंसानियत का कत्ल – वजह 600 रूपये
Next Article CharDham2026 CharDham2026 : चारधाम यात्रा ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

JimCarreyMarriage
JimCarreyMarriage : जिम कैरी ने 64 की उम्र में तीसरी बार की शादी
महाराष्ट्र October 7, 2026
AshutoshDixit
AshutoshDixit : कौन हैं आशुतोष दीक्षित जो बने IAF के नए चीफ
तत्काल प्रभाव October 7, 2026
CharDham2026
CharDham2026 : चारधाम यात्रा ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया
उत्तराखण्ड October 7, 2026
DehradunMurderCase
DehradunMurderCase : देहरादून में इंसानियत का कत्ल – वजह 600 रूपये
उत्तराखण्ड October 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?