By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी
Uncategorized

देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी

इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में आयोजित हुआ.

admin
Last updated: 2025/07/31 at 6:21 AM
admin
Share
3 Min Read
देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी
देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी
SHARE
Highlights
  • भारतीय वन सेवा 2023-25 पाठ्यक्रम के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह.
  • कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि न्‍यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्‍यन, अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने अपने दीक्षांत भाषण में प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता पर बधाई दी.
  • इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी के निदेशक डॉ० जगमोहन शर्मा ने निदेशक रिपोर्ट प्रस्‍तुत की.

देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी :-  इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत 2023 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह दीक्षांत गृह, वन अनुसंधान संस्‍थान में सम्‍पन्‍न हुआ। इस अवसर पर न्‍यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्‍यन, अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल और परिवीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र तथा पदक प्रदान किए। यह 21वीं सदी में पासआउट होने वाला सबसे बड़ा बैच है।

​इस अवसर पर इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी के निदेशक डॉ० जगमोहन शर्मा ने निदेशक रिपोर्ट प्रस्‍तुत की। उन्‍होंने कहा कि यह संस्‍थान पूर्व में इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 367 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है। उन्‍होंने बताया कि वर्तमान 2023-25 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 109 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों तथा भूटान के 02 विदेशी प्रशिक्षुओं सहित कुल 111 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है। इनमें 22 महिला आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारी हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

बैच में 50 अधिकारियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्‍त करते हुए ऑनर्स डिप्‍लोमा प्राप्‍त किया। इन अधिकारियों को वानिकी और शासन के विभिन्‍न पक्षों के विषय में प्रशिक्षित किया गया है जिसमें भिन्‍न-भिन्‍न संस्थानों तथा एनजीओ के साथ एनजीओ अटैचमेंट की ट्रेनिंग भी शामिल है। 2023 में पाठ्यक्रम के पैटर्न में बदलाव होने के बाद पासआउट होने वाला यह पहला बैच है। उन्‍होंने पास-आउट होने वाले इन युवा परिवीक्षार्थियों को पूर्ण निष्‍ठा और समर्पण से कार्य करने तथा वनाश्रित निर्धन लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए अपने सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास करने की सलाह दी।

यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

​कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि न्‍यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्‍यन, अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने अपने दीक्षांत भाषण में प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि भारतीय वन सेवा में प्रशासनिक दायित्‍वों के साथ-साथ नैतिक एवं सांविधिक प्रतिबद्धताएं निहित हैं। उन्‍होंने चेताया कि आपको अपने दायित्‍वों और भूमिकाओं के प्रति सजग रहना चाहिए क्‍योंकि भूमिकाएं समय के साथ बदल जाती हैं। उन्‍होंने इन नए अधिकारियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि वे सदैव नियमों की अनुपालना करें और कभी भी इनके प्रति उदासीन न हों। किसी भी कारण से नियमों को तोड़कर केवल कुछ समय का लाभ प्राप्‍त हो सकता है किंतु लंबे समय में यह पेनल्‍टी के रूप में सामने आता है। उन्होंने करियर में ईमानदारी, अनुशासन और करुणा का मार्ग अपनाने को कहा।

You Might Also Like

PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज

AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स

UttarakhandCongress : उत्तराखंड कांग्रेस में हर सीट पर दावेदारों की फ़ौज

Hot Take Dating: क्या है हॉट टेक डेटिंग, नए रिलेशनशिप ट्रेंड में

MorningWakeUp : सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें

TAGGED: #BureaucratsOfIndia, #CivilServants, #CivilServicesIndia, #ClimateActionIndia, #ClimateCrusaders, #EcoChampions, #EcoCivilServices, #EcoDuty, #EcoLeaders, #EcoMission, #EcoWarriors, #EnvironmentalistsIndia, #EnvironmentHeroes, #EnvironmentMatters, #ForestCadre, #ForestIndia, #ForestMission, #ForestOfficers, #ForestPolicy, #ForestProtection, #ForestryIndia, #ForestServicePride, #GovernmentOfIndia, #GreenIndia, #IFS2025, #IFSBatch2025, #IFSCommissioned, #IFSSuccessStory, #IndiaGreenFuture, #IndianBureaucracy, #IndianForestHeroes, #IndianForestService, #JungleGuardians, #NationBuilders, #NatureConservation, #NatureGuardians, #NatureIsCalling, #NewIFSOfficers, #PlantMoreTrees, #ProtectNature, #PublicServantsIndia, #PublicService, #SaveForests, #SustainableIndia, #UPSCSuccess, #WildlifeConservation, #WildlifeWarriors, #YoungOfficers, GreenWarriors, india news, khoji narad, khoji narad breaking news, naturefirst

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 31, 2025 July 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य सचिव की सर्जिकल स्ट्राइक स्वास्थ्य सचिव की सर्जिकल स्ट्राइक – दवाएं जब्त , फर्म सील
Next Article मुख्यमंत्री करेंगे लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा वार समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा वार समीक्षा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KanpurNews
KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी
वीडियो February 9, 2026
PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?