By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
वीडियो

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

"दुनिया की सबसे बड़ी खबरें: आप भी जानें इन बड़े घटनाओं के बारे में!"

admin
Last updated: 2025/04/01 at 10:46 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • "दुनिया में घट रही अहम घटनाएं!"
  • "सबसे बड़ी खबरें आज की!"
  • "दुनिया के ताजे घटनाक्रम!"
  • "दुनिया में हलचल मचाने वाली खबरें!"

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें :  प्रदेश सरकार का आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू

मंगलवार से प्रदेश सरकार का नया वित्तीय वर्ष 2025-26 शुरू हो गया है। वित्त विभाग ने सभी प्रशासकीय विभागों के लिए बजट आय और व्यय के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वित्तीय वर्ष से कैंपा की धनराशि का उपयोग केंद्र पोषित योजना की तर्ज पर होगा।

Contents
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें :  प्रदेश सरकार का आज से नया वित्तीय वर्ष शुरूदो धामों के लिए जौलीग्रांट से भी हवाई सेवामियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगरनवरात्र के व्रत में कुट्टू के पकवान खाने से बीमार हुए 335 लोगजिम कॉर्बेट का सफर फ‍िर हुआ महंगायमुना में गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़के हिंदू संगठनबजट का उपयोग बढ़ाभीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयारआज से क्या हुआ सस्ता और महंगाम्यांमार में भूकंप से कितनी मची तबाही?

दो धामों के लिए जौलीग्रांट से भी हवाई सेवा

जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए बीस जून तक हेलीकॉप्टर बुकिंग 70 प्रतिशत तक हो चुकी है। अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, दो मई केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।

मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की। सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

नवरात्र के व्रत में कुट्टू के पकवान खाने से बीमार हुए 335 लोग

नवरात्र के व्रत में कुट्टू का आटा खाने से शहर भर में 335 लोग बीमार हो गए। इनमें से 227 मरीजों की हालत गंभीर होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। सबसे अधिक 70 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों पर अचानक मरीजों का दबाव इस कदर बढ़ा कि एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती करने पड़े। 58 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी का उपचार किया जा रहा है।

जिम कॉर्बेट का सफर फ‍िर हुआ महंगा

कार्बेट पार्क का सफर फिर महंगा हो गया है। पर्यटकों को सफारी कराने वाली पंजीकृत जिप्सियों का तीन साल बाद शुल्क बढ़ा दिया गया है। डे-सफारी के लिए 200 रुपये प्रति जिप्सी का शुल्क बढ़ाया गया है। कार्बेट पार्क के ढिकाला बिजरानी ढेला झिरना दुर्गादेवी गिरिजा पर्यटन जोन में पर्यटक सफारी करते हैं।

यमुना में गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़के हिंदू संगठन

यमुना नदी में गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठन भड़क गए हैं। उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित ढकरानी क्षेत्र में 13 गोवंश के अवशेष मिले हैं। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए हरबर्टपुर चौक और पांवटा साहिब में हाईवे जाम कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तुरंत जांच शुरू कर दी है।

बजट का उपयोग बढ़ा

उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास और निर्माण कार्यों पर 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब प्रदेश में पूंजीगत कार्यों पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया है। कुल बजट खर्च 66 हजार करोड़ रुपये संभावित है जिसमें राजस्व मद में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

भीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार

भारत में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। आईएमडी ने चेताते हुए कहा कि अप्रैल से जून तक इस बार आसमान से आग बरसेगी। मध्य और पूर्वी भारत तथा उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है। इन क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम के दौरान पांच से छह दिन गर्मी पड़ती है।

आज से क्या हुआ सस्ता और महंगा

आज 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू हो गया है। आज से देश में कई बड़े बदलाव होंगे। कई महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई स्कीम लागू होंगी। वहीं कार से लेकर एलपीजी (LPG) के दामों में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई नियमों में चेंज भी आया है। आइए इन सभी के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

म्यांमार में भूकंप से कितनी मची तबाही?

28 मार्च को म्यांमार में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके झटके थाईलैंड वियतनाम चीन भारत और बांग्लादेश तक महसूस किए गए थे। म्यांमार में सैन्य शासन और इंटरनेट पर लगी पाबंदी के कारण नुकसान और तबाही की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी करके भूकंप से हुई तबाही को दिखाया है।

You Might Also Like

DelhiMissingPersons : Delhi से आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे और महिलाएं?

HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव

HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ

IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

TAGGED: dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 1, 2025 April 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नवरात्रि में ये सपने इशारा है माता की कृपा के नवरात्रि में ये सपने इशारा है माता की कृपा के
Next Article सफल कार्यकाल पर दी बधाई पीएम मोदी ने तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
हरिद्वार March 6, 2026
SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
UttarakhandDevelopment
UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?