By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
वीडियो

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

"देश-दुनिया की बड़ी खबरें: आज क्या है सबसे बड़ा मुद्दा?"

admin
Last updated: 2025/06/02 at 12:25 PM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • "देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट!"
  • आज की सबसे बड़ी ब्रेकिंग खबरें: देश-दुनिया में मचा हड़कंप!
  • देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें एक क्लिक में!

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : केदारनाथ-बदरीनाथ पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सोमवार सुबह पहले केदारनाथ धाम पहुंची। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर उन्होंने देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इससे पहले रविवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचीं थी।

Contents
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : केदारनाथ-बदरीनाथ पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ताप्रदेश में अभी खाली रहेंगी ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतेंएक माह में केदारनाथ यात्रा से 200 करोड़ का कारोबारबाबा के दरबार में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्तावात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पणभारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी…देहरादून में मनमानी फीस बढ़ाने वाला स्कूल चारों खाने चित्त…नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ से तबाहीदेश में तेजी से फैल रहा कोरोनाIPL फाइनल से पहले मुश्किल में विराट कोहली

प्रदेश में अभी खाली रहेंगी ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतें

प्रदेश में अभी ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतें खाली रहेंगी। जिनमें प्रशासकों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इनकी पुनर्नियुक्ति के लिए पंचायती राज एक्ट में संशोधन को लेकर राजभवन से अध्यादेश जारी होने में हरिद्वार से जुड़ा तकनीकी पेच आड़े आ सकता है।

एक माह में केदारनाथ यात्रा से 200 करोड़ का कारोबार

केदारनाथ धाम की यात्रा तीर्थयात्रियों की संख्या के साथ ही कारोबार में भी रिकॉर्ड बना रही है। एक माह की यात्रा में करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ है। होटल कारोबार से 100 करोड़, हेली सेवा से 35 करोड़, घोड़ा खच्चर संचालन से 40.50 करोड़ की आमदनी हुई है।दो मई को बाबा केदार के कपाट खुले। अब तक केदारनाथ धाम में सात लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है।

बाबा के दरबार में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यंमत्री रेखा गुप्ता उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज सुबह सोमवार को सीएम रेखा अपने परिवार के साथ केदारनाथ पहुंची हैं। सीएम रेखा गुप्ता पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम से रवाना हुईं।

वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतों की इच्छा की तरह मैं भी चाहती हूं कि एक दिन हम यमुना में भी स्नान करें। इसके लिए यमुना नदी की स्वच्छता के लिए अभियान पूरे कार्यकाल में चलेगा। कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी में गंगा स्नान किया है और यहीं से संकल्पित भाव से संतों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे। उन्होंने यह बात रविवार को कनखल में आयोजित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण पर कहीं।

भारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी…

उत्तराखंड के पहाड़ों में बादल छाए हैं चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में हिमपात और केदारनाथ में वर्षा हुई। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है जबकि देहरादून में आंशिक बादलों और हल्की वर्षा का अनुमान है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

देहरादून में मनमानी फीस बढ़ाने वाला स्कूल चारों खाने चित्त…

देहरादून के द प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल पर मनमानी फीस वृद्धि के कारण 5.72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 100 से अधिक अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि स्कूल की मान्यता मार्च 2025 में समाप्त हो गई थी। प्रशासन के सख्त रुख के बाद स्कूल ने जुर्माना भर दिया और फीस कम करने का वादा किया।

नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ से तबाही

पूर्वोत्तर भारत में मानसून की भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मणिपुर में 19 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 3365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 31 राहत शिविर लगाए गए हैं। सिक्किम में 32 लोगों की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना ने अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ में फंसे 14 लोगों को बचाया है।

देश में तेजी से फैल रहा कोरोना

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 के एक्टिव केस लगभग 4000 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1 जून तक देश में कोरोना के 3961 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत भी हुई है। मंत्रालय इस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

IPL फाइनल से पहले मुश्किल में विराट कोहली

बेंगलुरु में क्रिकेटर विराट कोहली के पब वन8 कम्यून के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह FIR COTPA अधिनियम के उल्लंघन के लिए की गई है। पब पर आरोप है कि रेस्टोरेंट में धूम्रपान के लिए कोई निर्धारित जोन नहीं है और धूम्रपान क्षेत्र को लेकर जरूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

You Might Also Like

ShaktipeethvsSiddhapeeth : शक्तिपीठ और सिद्धपीठ : जानिए आस्था का असली रहस्य!

NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

NainaDeviTemple : झीलों के शहर में जहां हर लहर में बसती है आस्था

SundayHolidayHistory : एक दिन जब पूरा देश थम जाता है?

TAGGED: #AmericaNews, #AsiaUpdate, #BigNews, #BorderNews, #BreakingAlert, #ChinaNews, #CurrentAffairs, #DailyNews, #DailyUpdate, #EmergencyAlert, #FastNews, #FlashNews, #GDPGrowth, #GlobalCrisis, #GlobalUpdates, #HeadlineNews, #HindiBreakingNews, #IndiaAlert, #IndiaBreaking, #InternationalNews, #InternationalUpdate, #IsraelNews, #LiveNews, #MajorNews, #MonsoonAlert, #narendra modi, #NewsBulletin, #NewsToday, #NewsUpdate, #PakistanNews, #PoliticalNews, #PoliticsToday, #RussiaNews, #TerrorAttack, #TodayHeadlines, #Top10News, #TopHeadlines, #TopStories, #TrainAccident, #UkraineWar, #WarUpdate, #WorldConflict, #WorldNews, breaking news uttarakhand, breakingnews, dehradun, DGP Uttarakhand, DM Savin Bansal, EconomicNews, HindiNews, indianews, IndiaPolitics, khoji narad, khoji narad breaking news, latestupdate, pushkar singh dhami, rekha arya, SSP Dehradun, todaynews, uttarakhand, weatherAlert

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 2, 2025 June 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MDDA श्रीलंकाई अफसरों ने एमडीडीए में जानी डिजिटल कार्यशैली
Next Article अब चंद्रमा के अनुसार मिलेंगी यहाँ पर छुट्टियां अब चंद्रमा के अनुसार मिलेंगी यहाँ पर छुट्टियां

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AirbagJacket
AirbagJacket : अब एयरबैग जैकेट पहनेंगे कार चलाने वाले
खोजी नारद कहिंन March 30, 2026
DigitalPaymentsChange
DigitalPaymentsChange : 1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के ‘प्रिंसिपल बेस्ड फ्रेमवर्क नियम
तत्काल प्रभाव March 30, 2026
SupremeCourtOrder
SupremeCourtOrder : वन भूमि आवंटन की जांच करेगी एसआईटी
दिल्ली March 30, 2026
DehradunAirportDigiYatra
DehradunAirportDigiYatra : देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत
उत्तराखण्ड March 30, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?