By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandMockDrill2026 : 2 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में होगी सबसे बड़ी मॉक ड्रिल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandMockDrill2026 : 2 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में होगी सबसे बड़ी मॉक ड्रिल
उत्तराखण्ड

UttarakhandMockDrill2026 : 2 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में होगी सबसे बड़ी मॉक ड्रिल

सचिव,आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने.

admin
Last updated: 2026/07/01 at 11:00 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandMockDrill2026
UttarakhandMockDrill2026 : 2 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में होगी सबसे बड़ी मॉक ड्रिल
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला पूर्व तैयारी है.
  • गोताखोर, जल पुलिस, जेसीबी, बोट, राफ्ट आदि के परिचालन पर भी विमर्श हुआ.
  • मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के डाॅ. रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून ने 30 जून को उत्तराखण्ड में दस्तक दे दी है.

UttarakhandMockDrill2026 : 2 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में होगी सबसे बड़ी मॉक ड्रिल :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में 2 जुलाई को राज्य में अब तक की सबसे व्यापक माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सभी जनपदों में मानसून के दौरान आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए राज्य के अलग-अलग 66 स्थानों पर माॅक ड्रिल होगी। खास बात यह है कि जिन स्थानों पर यह माॅक ड्रिल आयोजित की जा रही है, उनमें से 95% स्थान नए हैं। मुख्यमंत्री माॅक ड्रिल का निरीक्षण करेंगे।

सचिव,आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने, उपकरणों व संसाधनों का आपदा के समय बेहतर से बेहतर उपयोग करने तथा वास्तविक आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला पूर्व तैयारी है। यदि सभी विभाग समय रहते अपनी व्यवस्थाओं का परीक्षण एवं सुधार कर लें, तो किसी भी आपदा के दौरान जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।टेबल टाॅप एक्सरसाइज के दौरान विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों को परखा गया।

गोताखोर, जल पुलिस, जेसीबी, बोट, राफ्ट आदि के परिचालन पर भी विमर्श हुआ। राहत शिविरों में रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, इन सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। USDMA के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-क्रियान्वयन DIG राजकुमार नेगी ने माॅक ड्रिल के लिए क्या-क्या तैयारियां करनी हैं, इसके बारे में विस्तार से जनपदों को बताया।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के डाॅ. रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून ने 30 जून को उत्तराखण्ड में दस्तक दे दी है। इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जून में उत्तराखण्ड में 83 MM बारिश हुई है, जबकि जून का औसत 132 MM है। इस दौरान SDRF, NDRF एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। नोडल अधिकारियों ने उपकरणों का अवलोकन कर उनके संचालन, उपयोगिता एवं आपदा के दौरान उनकी भूमिका की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

SDRF के डिप्टी कमांडेंट शुभांक रतूड़ी ने बताया कि  USDMA द्वारा संचालित सचेत एवं भूदेव ऐप्स डाउनलोड अभियान के तहत SDRF के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों ऐप्स अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लिए हैं।

इसके साथ ही विभाग ने शत-प्रतिशत डाउनलोड का लक्ष्य हासिल कर लिया है।इस अवसर पर आईजी अग्निशमन विभाग विम्मी सचदेवा, निदेशक पशुपालन डाॅ. उदय शंकर, कमाण्डेंट NDRF संतोष कुमार, DIG SSB  दुर्गा बहादुर, राजीव बलूनी, कर्नल पंकज अवस्थी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, उप निदेशक अग्निशमन विभाग  एसके राणा, डाॅ. अनीता चमोला,  डाॅ. पंकज सिंह, ग्रुप कैप्टन आरआर रौथाण आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

StudentsProtest : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून की सड़कों पर उतरे छात्र

YouthProtest : BJP के लिए लॉलीपॉप लेकर पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान! |

DelhiProtest : दिल्ली में लोकतंत्र की सबसे बड़ी लड़ाई? किसान आंदोलन और संसद मार्च से हड़कंप!

UttarakhandNews : वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण: महाराज

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू: 20 जुलाई को रुकी यात्रा को प्रशासन ने दी हरी झंडी

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, BhudevAppDisaster, DehradunWeatherUpdate, DisasterManagementMockDrill, khojinarad, MonsoonPreparationUttarakhand, NDRFRescueOperationUttarakhand, PushkarSinghDhamiNews, SachetAppUttarakhand, SDRFMockDrillUttarakhand, UttarakhandBiggestMockDrill, UttarakhandDisasterManagement, UttarakhandGovernmentAlert, UttarakhandMockDrill2026, UttarakhandMonsoonUpdate2026, UttarakhandNewsToday, UttarakhandSDRFRescue

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 1, 2026 July 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandMadarsaNews2026 UttarakhandMadarsaNews2026 : आज से खत्म हुआ उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड !
Next Article ElNinoEffectIndia ElNinoEffectIndia : एल-नीनो का असर भारत में , मानसून की बदली रफ़्तार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

StudentsProtest : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून की सड़कों पर उतरे छात्र
देहरादून July 21, 2026
YouthProtest : BJP के लिए लॉलीपॉप लेकर पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान! |
दिल्ली July 21, 2026
DelhiProtest : दिल्ली में लोकतंत्र की सबसे बड़ी लड़ाई? किसान आंदोलन और संसद मार्च से हड़कंप!
दिल्ली July 21, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण: महाराज
Uncategorized July 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?