By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandMSMEInvestment : एक लाख रोजगार और 50 हजार करोड़ निवेश लक्ष्य
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandMSMEInvestment : एक लाख रोजगार और 50 हजार करोड़ निवेश लक्ष्य
उत्तराखण्ड

UttarakhandMSMEInvestment : एक लाख रोजगार और 50 हजार करोड़ निवेश लक्ष्य

MSME इकाइयों के लिए 4 हजार एकड़ जमीन तैयार.

admin
Last updated: 2026/08/20 at 10:51 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandMSMEInvestment
UttarakhandMSMEInvestment : एक लाख रोजगार और 50 हजार करोड़ निवेश लक्ष्य
SHARE
Highlights
  • इन औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगी भूमि.
  • काशीपुर में 41 एकड़ भूमि पर विकसित एरोमा पार्क में अब तक 36 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं.
  • केंद्र सरकार की एमएसएमई योजना के तहत खुरपिया एवं पराग में तीन हजार एकड़ के अलावा काशीपुर में 133 एकड़ में विकसित क्लस्टर.

UttarakhandMSMEInvestment : एक लाख रोजगार और 50 हजार करोड़ निवेश लक्ष्य :- उत्तराखंड में नए उद्योग स्थापित करने वाली सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर एवं देहरादून जनपदों में करीब चार हजार एकड़ औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उद्योग विभाग ने प्रदेश की 96,410 एमएसएमई इकाइयों को उत्पादन और निर्यात से तेजी से जोड़ने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया है।

इसके तहत नई इकाइयों को भूमि आवंटन, आधारभूत सुविधाएं, वित्तीय सहायता और आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। सरकार का उद्देश्य निवेश बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देना है। इससे एमएसएमई क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार का फोकस एरोमा, इलेक्ट्रानिक्स, प्लास्टिक और स्टार्टअप आधारित उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। आने वाले दो वर्ष में एक लाख नये रोजगार के सृजन और 50 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य रखा गया है। कई परियोजनाओं में भूखंड आवंटन भी तेजी से हो रहा है, जबकि कुछ नई औद्योगिक अवस्थापनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

इन औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगी भूमि

एरोमा पार्क काशीपुर : काशीपुर में 41 एकड़ भूमि पर विकसित एरोमा पार्क में अब तक 36 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। यह पार्क राज्य की एरोमा पार्क नीति पर आधारित है।

इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर : केंद्र सरकार की एमएसएमई योजना के तहत खुरपिया एवं पराग में तीन हजार एकड़ के अलावा काशीपुर में 133 एकड़ में विकसित क्लस्टर में 34 भूखंड आवंटित हो चुके हैं। इससे इलेक्ट्रानिक्स उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है।

प्लास्टिक पार्क सितारगंज : सितारगंज फेज-दो में 40 एकड़ में विकसित प्लास्टिक पार्क में 46 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। यहां सिपेट सेंटर, परीक्षण, प्रशिक्षण, वेयरहाउस और प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

फ्लैटेड फैक्ट्री : हरिद्वार, पंतनगर और सेलाकुई में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाई जा रही हैं, ताकि कम पूंजी वाले उद्यमी और स्टार्टअप न्यूनतम निवेश में उद्योग स्थापित कर सकें। हरिद्वार में बहुमंजिला भवन तैयार है, जिसमें 40 से 60 उद्योग स्थापित होंगे।

खानपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट : हरिद्वार के खानपुर में 80 एकड़ क्षेत्र में नया इंडस्ट्रियल एस्टेट विकसित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यहां दो सौ एमएसएमई को आवंटित किए जाएंगे।

You Might Also Like

RoadBlockAlert : NH-707A पर बड़ा संकट, डिमटा बैंड के पास सड़क धंसी

NeevMeNagNaginPair : घर की नींव में नाग-नागिन का जोड़ा क्यों रखा जाता है ?

RoadSafetyUttarakhand : रोड सेफ्टी का साल भर प्रचार प्रसार करे विभाग – मुख्य सचिव

RakshaBandhanFreeBusTravel : रक्षा बंधन पर मुफ्त सफर करेंगी उत्तराखंडी बहनें !

IFSProbationersMeeting : ‘प्रकृति के प्रहरी’ हैं वन अधिकारी – मुख्यमंत्री

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandIndustrialDevelopment, 1LakhJobsUttarakhand, 4000AcresForMSME, AromaParkKashipur, ElectronicClusterKhurpia, FlattedFactoryHaridwar, KhanpurIndustrialEstate, khojinarad, MSMEExportUttarakhand, PantnagarFlattedFactory, PlasticParkSitarganj, SelakuiIndustrialArea, Uttarakhand50kCrInvestment, UttarakhandIndustryRoadmap, UttarakhandMSMEInvestment, UttarakhandSIDCUL

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 20, 2026 August 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JalJeevanMission JalJeevanMission : अल्मोड़ा में 1645 योजनाओं में 1517 योजनाएं पूरी – अजय टम्टा
Next Article BJPVijayAmritUttarakhand BJPVijayAmritUttarakhand : क्या भाजपा के महामंथन से निकलेगा “विजय अमृत’ ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RoadBlockAlert : NH-707A पर बड़ा संकट, डिमटा बैंड के पास सड़क धंसी
मसूरी August 20, 2026
NeevMeNagNaginPair
NeevMeNagNaginPair : घर की नींव में नाग-नागिन का जोड़ा क्यों रखा जाता है ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 20, 2026
RoadSafetyUttarakhand
RoadSafetyUttarakhand : रोड सेफ्टी का साल भर प्रचार प्रसार करे विभाग – मुख्य सचिव
राज्य August 20, 2026
RakshaBandhanFreeBusTravel
RakshaBandhanFreeBusTravel : रक्षा बंधन पर मुफ्त सफर करेंगी उत्तराखंडी बहनें !
देहरादून August 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?