By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: यूक्रेन युद्ध पर की अमेरिकी सांसदों से बात, एक बार फिर दोहराया: मोदी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > यूक्रेन युद्ध पर की अमेरिकी सांसदों से बात, एक बार फिर दोहराया: मोदी
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन युद्ध पर की अमेरिकी सांसदों से बात, एक बार फिर दोहराया: मोदी

admin
Last updated: 2023/06/23 at 11:27 AM
admin
Share
5 Min Read
talked to us lawmakers on ukraine
talked to us lawmakers on ukraine
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम अपना सार्वजनिक और सीधा संदेश, ‘यह युद्ध का नहीं, संवाद व कूटनीति का युग है’ को दोहराते हुए यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पर भारत की स्थिति के बारे में अमेरिकी कांग्रेस में चिंताओं को दूर करने की कोशिश की।

Contents
‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे:‘भारत लोकतंत्र की जननी है:

उनके संदेश के बाद सभी के खड़े होकर तालियां बजाने से पता चला कि कांग्रेस के सदस्य प्रधानमंत्री से यह आश्वासन सुनना चाहते थे।

इन सांसदों में कई द्विपक्षीय संबंधों के कट्टर और स्थिर मित्र भी शामिल थे. उन्होंने रूस की निंदा करने से भारत के इनकार पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि अब समय आ गया है।

भारत को चुनना है कि वह किस पक्ष में रहना चाहता है.लोकतंत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के बारे में की बात
पीएम मोदी ने लोकतंत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के बारे में भी विस्तार से बात की, जो कांग्रेस के लिए चिंता का एक और मुद्दा था।

इस सप्ताह 70 से अधिक कांग्रेस सदस्यों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक संयुक्त पत्र लिखकर उनसे भारत में लोकतंत्र, धार्मिक और प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दों को उठाने का आग्रह किया था।

हालांकि, प्रधान मंत्री ने 2022 में भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली सल्तनत और मुगलों के शासन को ब्रिटिश साम्राज्य के साथ जोड़कर उन्हें हजारों साल के विदेशी शासन के रूप में बुलाया।

‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे:

पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री बन गए।

उन्होंने इसे असाधारण बताया. उन्होंने अंग्रेजी में बात की, मंच पर और खचाखच भरी दर्शक दीर्घा से बार-बार तालियां बजती रहीं, दर्शक बार-बार मोदी, मोदी और अंत में ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

पीएम मोदी ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को हाल के वर्षों में गहरे विघटनकारी घटनाक्रम में से एक बताया जब युद्ध यूरोप में लौट आया।

उन्होंने कहा कि इसका ग्लोबल साउथ पर गहरा प्रभाव पड़ा है.प्रधानंत्री ने सांसदों की जोरदार तालियों के बीच कहा, ‘वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के सम्मान, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर आधारित है।

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैंने सीधे तौर पर और सार्वजनिक रूप से कहा है, यह युद्ध का युग नहीं, बातचीत और कूटनीति का युग है।

रक्तपात और मानवीय पीड़ा को रोकने के लिए हमें वह सब करना चाहिए जो हम कर सकते हैं।

पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त मीडिया संबोधन के दौरान अपनी टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे।

उन्होंने पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है. उनकी यह टिप्पणी दुनिया भर में गूंजी थी. उन्होंने सार्वजनिक और निजी तौर पर कई सांसदों की एक और चिंता के निराकरण की भी कोशिश की, जिसे वे धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने, असहमति और प्रेस की स्वतंत्रता पर कार्रवाई के साथ भारत में लोकतंत्र की गिरावट के रूप में देखते हैं।

डेमोक्रेटिक सीनेटर मार्क वार्नर, जो इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं, ने भी कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी को लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते देखना चाहेंगे।

‘भारत लोकतंत्र की जननी है:

पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है. उन्होंने , लोकतंत्र वह भावना है जो समानता और सम्मान का समर्थन करती है।

लोकतंत्र वह विचार है, जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है, लोकतंत्र एक संस्कृति है, जो विचारों व अभिव्यक्ति को पंख देती है।

उन्होंने कहा, ‘भारत लोकतंत्र की जननी है. भारत को अनादि काल से लोकतांत्रिक मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है.

You Might Also Like

IndiaEbolaAlert : अस्पतालों में तैयारी बढ़ाएं’, पूरे भारत में इबोला का अलर्ट

GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?

AIGovernment : दुनिया की पहली ‘AI सरकार’, कैबिनेट में गांधी और मंडेला के डिजिटल अवतार

BermudaTriangle : एक अनोखा रहस्य – क्या सुलझ गई बरमूडा ट्रायंगल की मिस्ट्री?

H1BVisa : भारतीय इंजीनियरों और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की जिंदगी में मची उथल-पुथल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 23, 2023 June 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article minister ordered an inquiry सोना पीतल में बदलने पर केदारनाथ धाम में शंकराचार्य ने उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दिए जांच के आदेश:
Next Article central sanskrit university केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री महाराज के स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का किया उद्घाटन: सीएम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?