By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: माँ दुर्गा के विकराल रूप देवी कालरात्रि की कथा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > माँ दुर्गा के विकराल रूप देवी कालरात्रि की कथा
वीडियो

माँ दुर्गा के विकराल रूप देवी कालरात्रि की कथा

माँ कालरात्रि की रहस्यमयी कथा.

admin
Last updated: 2025/04/04 at 10:59 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • माँ कालरात्रि: जानें देवी दुर्गा के इस उग्र रूप की रहस्यमयी कथा.
  • कालरात्रि देवी की अद्भुत कथा: माँ दुर्गा के विकराल रूप की रहस्यमयी गाथा.
  • माँ कालरात्रि की कथा, दुर्गा सप्तमी पर कालरात्रि पूजा, देवी कालरात्रि का रहस्य.

माँ दुर्गा के विकराल रूप देवी कालरात्रि की कथा:  माता का ये शक्तिशाली रूप देखने में अत्यंत भयंकर है परंतु ये अपने भक्तों को हमेशा शुभ फल प्रदान करती हैं, इसलिए इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। इनका वर्ण काला है व तीन नेत्र हैं, मां के केश खुले हुए हैं और गले में मुंड की माला धारण करती हैं। ये गदर्भ (गधा) की सवारी करती हैं। ये दुष्टों का संहार करती हैं। इनके नाम का उच्चारण करने मात्र से बुरी शक्तियां भयभीत होकर भाग जाती हैं। मां कालरात्रि को कालिका देवी यानी काली माता के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार दैत्य शुंभ, निशुंभ और रक्तबीज ने अपना आतंक तीनों लोकों में फैलाना शुरू कर दिया था। उस वक्त सभी देवगन, भगवान शिव के पास गए। जब भगवान शिव ने सभी देवताओं को चिंतित देखा, तो उनसे उनकी चिंता का कारण पूछा। तब देवताओं ने शिव शंकर से कहा “हे भोलेनाथ, शुंभ, निशुंभ और रक्तबीज नामक दानवों ने अपने उत्पाद से हम सभी को परेशान कर रखा है। कृपया कर हमारी मदद करें।” यह सुनते ही भोलेनाथ ने अपने समीप बैठी माता पार्वती की ओर देखा और उनसे, उन दानवों का वध करने की प्रार्थना की। माता पार्वती ने दानवों का वध करने के लिए, मां दुर्गा का रूप धारण किया। इस रूप में वह सिंह पर सवारी करती हुईं अति मनमोहक और शक्तिशाली प्रतीत हो रही थी । माता को देख सभी राक्षस अचंभित हो गए। उन तीनों ने माता के साथ एक घमासान युद्ध शुरू किया। दैत्यों ने अपना पूरा बल लगा दिया, परंतु माता के सामने नहीं टिक पाए। आदिशक्ति ने शुंभ और निशुंभ का वध कर दिया। इसके पश्चात, मां ने रक्तबीज के साथ युद्ध करना शुरू किया।

रक्तबीज कोई मामूली दानव नहीं था। उसने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से अमर होने का वरदान हासिल किया था। ब्रह्मा जी ने उसे यह वरदान दिया था, कि जब भी उसे कोई मारने का प्रयत्न करेगा, तब उसके शरीर से निकली खून की बूंदें जैसे ही धरती को स्पर्श करेगी, वैसे ही अनेक रक्तबीजों का जन्म होगा। इसी वरदान के अनुसार, जैसे ही माता ने उस पर प्रहार किया, उसकी खून की बूंदे धरती पर गिरीं और अत्यंत रक्तबीज प्रकट हो गए।उसी क्षण माता ने कालरात्रि का रूप धारण किया। मां दुर्गा के शरीर से एक ऊर्जा का संचार हुआ और मां कालरात्रि का निर्माण हुआ। भले ही वो दानव अति शक्तिशाली था, परंतु माता से जीत पाने का सामर्थ्य उसके अंदर नहीं था। मां कालरात्रि ने रक्तबीज को अपनी कटार से मार गिराया और जैसे ही उसके शरीर से खून बहने लगा, उन्होंने उसका रक्त पान कर लिया।मां कालरात्रि की पूजा, सप्तमी के दिन करने के पीछे भी एक बहुत बड़ा कारण है। कहा जाता है, कि 6 दिन देवी की पूजा करने के बाद सातवें दिन हमारा मन सहस्त्रर चक्र में स्थित होता है। इस चक्र में हमारा मन सबसे साफ और शुद्ध स्थिति में होता है। इस वक्त कालरात्रि की पूजा करने से हमें ब्रह्मांड की सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है और सारी असुरी शक्तियां हमसे दूर भाग जाती हैं।

You Might Also Like

KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी

UttarakhandGhostVillage :जहां उम्मीद लौटे, वहां गांव फिर से बसते हैं

GoluDevta : जहां घंटियों की गूंज में मिलते है सच्चे न्याय की पुकार वही है गोलू देवता का दरबार

SimpsonsPredictions : The Simpsons के निर्माता पर लगे ये आरोप सच हैं या सिर्फ रहस्य और सनसनी का खेल

BlackBudget2026 : बजट सिर्फ आंकड़े नहीं, देश की अर्थव्यवस्था की असली कहानी

TAGGED: #DeviDurga, #DeviKalratri, #DeviKalratriBlessings, #DeviKalratriPower, #DeviShakti, #DeviShaktiWorship, #DivineFury, #DivineProtection, #DurgaDevotees, #DurgaFestival, #DurgaKalratri, #DurgaMahakali, #DurgaPuja, #DurgaWorship, #FearlessGoddess, #FierceGoddess, #FierceGodessKalratri, #GoddessDurga, #GoddessEnergy, #GoddessKalratri, #GoddessKalratriWorship, #GoddessProtection, #HinduFestivals, #HinduGoddess, #HinduMythology, #KaliDurga, #KaliRatri, #KalratriInHinduism, #KalratriMythology, #KalratriPuja, #KalratriPujaRituals, #KalratriSignificance, #KalratriStory, #MaaDurga, #MaaDurgaBlessings, #MaaDurgaKalratri, #MaaDurgaStory, #MaaKali, #MaaKalratriPuja, #MaaKalratriStory, #MaaShakti, #MythologicalTales, #PowerfulDevi, #ReligiousTales, #ShaktiWorship, #SpiritualStrength, #SpiritualWorship, #VictoryOfGoodOverEvil, #WorshipOfShakti, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 4, 2025 April 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 'घिबली' का मज़ा कहीं न बन जाए सज़ा! घिबली, गिबली या जिबली’ एआई फीचर से डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग का खतरा
Next Article सरकार को ठेंगा कुत्ते मोदी सरकार को ठेंगा दिखा रहे देहरादून के कुत्ते!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFilmPolicy
UttarakhandFilmPolicy : फिल्म निर्माण पर प्रसून जोशी और मुख्यमंत्री में वार्ता
देहरादून February 10, 2026
CoughSyrup
CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई
राज्य February 10, 2026
AnilBaluni
AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला
पौड़ी गढ़वाल February 10, 2026
Madrasa
Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल
Uncategorized February 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?