By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: नवरात्रि में व्रत के दौरान इन गलतियों से रहें दूर!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > नवरात्रि में व्रत के दौरान इन गलतियों से रहें दूर!
खोजी नारद कहिंन

नवरात्रि में व्रत के दौरान इन गलतियों से रहें दूर!

शारदीय नवरात्रि में व्रत के दौरान न करें ये गलतियां: जानें सही तरीके!

admin
Last updated: 2024/10/02 at 9:08 AM
admin
Share
3 Min Read
नवरात्रि व्रत गलतियां
नवरात्रि व्रत गलतियां
SHARE
Highlights
  • इन बातों का भी रखें ख़्याल
  • नवरात्रि व्रत में गलतियां न करें!
  • व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान!
  • शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है.

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इसके बाद 11 अक्टूबर को नवमी पूजन के साथ नवरात्रि का समापन होगा। नवरात्रि का आयोजन खास तौर पर भारत के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी धूमधाम से किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, जैसे गुजरात में गरबा और डांडिया, जबकि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और खास तौर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त अपनी मान्यताओं के अनुसार व्रत रखते हैं, जैसे कुछ लोग दो दिन का व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग पूरे नवरात्रि व्रत रखते हैं और खास व्यंजनों का सेवन करते हैं, जैसे साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू के आटे से बने व्यंजन और फल आदि। लेकिन व्रत के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

Contents
इन बातों का भी रखें खास ख़्यालस्नैक्स का चयनशरीर को हाइड्रेट रखें

ऐसे में अगर आप ये गलतियां दोहराते हैं, तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसलिए इस दौरान आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि नवरात्रि में व्रत के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर सुभाष गिरी का कहना है कि व्रत के दौरान आपको इन बातों का जरूर ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान जंक फूड न खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। बहुत ज़्यादा व्यायाम न करें। अगर आप बीपी, डायबिटीज़ की दवाएँ लेते हैं, तो अपनी दवाएँ लेना बंद न करें, कॉफ़ी का सेवन न करें और व्रत तोड़ने के बाद ज़्यादा न खाएँ।

इन बातों का भी रखें खास ख़्याल

संतुलित आहार लें : व्रत के दौरान फल, कुट्टू का आटा और कई अन्य चीज़ें खाई जा सकती हैं। इसलिए इस दौरान हेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इन्हें खाने से आपके शरीर को पोषण और ऊर्जा मिलेगी। फल खाएं, जैसे सेब, केला, पपीता और कई अन्य फल। दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहें ताकि शरीर ऊर्जावान बना रहे। आप मूंगफली, चना और दही जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं।

स्नैक्स का चयन

कुछ लोग चाय के साथ पकौड़े या चिप्स जैसी चीजें खाते हैं। लेकिन यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। खास तौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें गैस जैसी समस्या है। इसके बजाय भुने हुए मेवे या फलों का सलाद बेहतर विकल्प हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखें

नवरात्रि में व्रत के दौरान खूब पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। क्योंकि डिहाइड्रेशन से स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पर्याप्त पानी पिएँ। नारियल पानी या छाछ जैसे पानी युक्त खाद्य पदार्थ भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।

 

You Might Also Like

HindiCultureTradition : ‘दूधो नहाओ, पूतो फलो’ आशीर्वाद का जानिए मतलब

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा

Apkscam : कोई भी .apk(application) भूल कर भी ना खोलें !

VedantaPhilosophy ; जीवन में वेदांत के अभ्यास के लाभ

TAGGED: how to stay healthy in navratri fast, khoji narad, khoji narad news, navratri, navratri healthy diet, Shardiya Navratri, Shardiya Navratri 2024, tips for staying healthy during Navratri fasts

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 October 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बापू का अहिंसा और सच्चाई का मार्ग बापू ने सच्चाई और अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी सीख – ऋतु खण्डूडी भूषण
Next Article श्राद्ध में कौवों का महत्व पितृ पक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandBudget2026
UttarakhandBudget2026-27 : 1.11 लाख करोड़ का बजट, विकास का रोडमैप या उम्मीदों से कम?
वीडियो March 10, 2026
MahadevShivlingStory
MahadevShivlingStory : भारत के 6 सबसे बड़े शिवलिंगों की कहानी
Uncategorized March 10, 2026
TOURISMBOOST
TOURISMBOOST : पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज
उत्तराखण्ड March 10, 2026
DoonPoliceAction
DoonPoliceAction : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा
खोजी नारद कहिंन March 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?