By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SSP दून ने ली थानों की क्लास,,बेहतर कार्य वालों को शाबाशी,,लापरवाह थानों को सख्त चेतावनी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > SSP दून ने ली थानों की क्लास,,बेहतर कार्य वालों को शाबाशी,,लापरवाह थानों को सख्त चेतावनी
देहरादून

SSP दून ने ली थानों की क्लास,,बेहतर कार्य वालों को शाबाशी,,लापरवाह थानों को सख्त चेतावनी

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
9 Min Read
SHARE

 देहरादून : बाहरी लोगों के सत्यापन पर एसएसपी ने दिया जोर!

एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराधो की मासिक समीक्षा के साथ इस वर्ष के 07 माह के अपराधो की भी की गई समीक्षा।

Contents
 देहरादून : बाहरी लोगों के सत्यापन पर एसएसपी ने दिया जोर!नशा तस्करों को चिन्हित कर बनाई गई नई लिस्ट पर की चर्चाएसएसपी की मासिक समीक्षा बैठक में सभी थानों के रिपोर्ट कार्ड 

डकैती की घटना के अनावरण व माल बरामदगी में उत्कृष्ठ रहा थाना डालनवाला..लूट की घटनाओं के अनावरण में अव्वल रहा थाना पटेलनगर।

स्ट्रीट क्राइम (लूट) की घटनाओं का हुआ शत प्रतिशत अनावरण।

नकबजनी के मुकदमों में थाना प्रेमनगर व रायपुर का रहा उच्चकोटी का प्रदर्शन, जबकि थाना क्लेमेंटाउन,रायवाला व रानीपोखरी रहे सबसे पीछे।

शहर कोतवाली व पटेलनगर क्षेत्र में बडी वाहन चोरी की घटनाओं और अनावरण में आयी कमी,पर जताई आपत्ति।

ट्रैफिक इनफोर्समेंट में थानों का प्रदर्शन रहा निराशाजनक, एसएसपी ने दी सख्त हिदायत।

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो के विरूद्व चालानी कार्यवाही में सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस के प्रदर्शन में आयी कमी, सेलाकुई और नेहरूकालोनी चालानी कार्यवाही में रहे सबसे पीछे।

आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा जब्त की गयी सबसे अधिक अवैध शराब।

पिट एनडीपीएस में 05 नशा तस्करों पर लिया गया प्रिवेन्टिव एक्शन, सभी अभियुक्त 03 माह के लिये भेजे गये जेल।

नशा तस्करों को चिन्हित कर बनाई गई नई लिस्ट पर की चर्चा

एनडीपीएस एक्ट के कर्मिशियल केसेस में चल रही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की समीक्षा कर चिन्हित किये गये अभियुक्तों व उनकी सम्पत्ति के विवरण के सम्बन्ध में ली जानकारी।

देशभर में लागू हुए तीन नये कानूनों के क्रियान्वयन व विवेचनाओं में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियों से की चर्चा..सर्किल स्तर पर वर्टिकल इंटरेक्शन वर्कशॉप आयोजित करने के दिये निर्देश।

धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों की अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण/जब्तीकरण की कार्यवाही के लिए पूर्व में दिये गये निर्देशों पर थाना प्रभारियों द्वारा की गयी कार्यवाही की ली जानकारी।

गैगस्टर अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की सम्पत्ति के चिन्हिकरण व उनके विवरण हेतु सम्बन्धित विभागों से किये गये पत्राचार के सम्बन्ध में ली जानकारी।

अभियुक्तों की सम्पत्ति के अटैचमेंट की कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।

01 वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित धोखाधडी के अभियोगों में उनके लम्बित रहने के कारणों के सम्बन्ध में ली जानकारी और अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों व सम्बन्धित थाना प्रभारियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने की दी चेतावनी।

एमवी एक्ट के तहत ड्रंकन ड्राइव, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक कार्यवाही के दिये निर्देश।

सभी थाना प्रभारियों के अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के दिये निर्देश।

बुद्धवार देर रात एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई।

इस दौरान उन्होंने विगत 07 माह के अपराधों की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले थाना प्रभारियों की जहाँ पीठ थपथपाई. वही शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्षों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी।

एसएसपी की मासिक समीक्षा बैठक में सभी थानों के रिपोर्ट कार्ड 

1. डकैती की घटना के अनावरण तथा माल बरामदगी में थाना डालनवाला का प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा वहीं लूट की घटनाओं के अनावरण में थाना पटेलनगर अव्वल रहा, साथ ही विगत 07 माह के दौरान स्ट्रीट क्राइम की सभी 27 घटनाओं का पुलिस द्वारा अनावरण किया गया।

नकबजनी के अभियोगों के अनावरण में थाना क्लेमेंटाउन, रायवाला व रानीपोखरी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. ऐसे में एसएसपी देहरादून द्वारा सम्बन्धित थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई।

2.  कोतवाली और पटेलनगर क्षेत्र में वाहन चोरी की बडती घटनाओं व उनके अनावरण में आयी कमी पर आपत्ति व्यक्त करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को अपराधों के अनावरण और घटनाओं की रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश दिये गये है।

3.  ट्रैफिक इनफोर्समेंट में सभी थानो का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.ऐसे में एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए मुख्य मार्गो से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही इसमें शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियो के विरूद्व कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

4. यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की तुलनात्मक समीक्षा में सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस के प्रदर्शन में आयी कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही थाना प्रभारी सेलाकुई और नेहरूकालोनी को चालानी कार्यवाही में सबसे पीछे रहने पर चेताया गया।

5. पिट एनडीपीएस के तहत पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की थानावार समीक्षा की गई.और मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्व पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रिवेन्टिव कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

पिट एनडीपीएस के तहत अब तक पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 05 नशा तस्करों के विरूद्व प्रिवेन्टिव एक्शन लेते हुए उन सभी अभियुक्तों को 03 माह के लिये जेल भेजा गया है।

7.  दिनाक 01-07-24 से देशभर में लागू हुए तीन नये कानूनों के क्रियान्वयन व विवेचनाओं में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा करते हुए सभी अधीनस्थों को सर्किल स्तर पर वर्टिकल इन्टैक्शन वर्कशॉप आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये।

07- चेन स्नेचिंग, नकबजनी व चोरी की लम्बित घटनाओं के अनावरण के लिए की गयी कार्यवाही के समबन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित अनावरण के निर्देश दिये गये.

8.  धोखाधडी के अभियोगों में लिप्त अभियुक्तों की अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण/जब्तीकरण की कार्यवाही के लिए पूर्व में दिये गये निर्देशों पर थाना प्रभारियों द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को यथाशीघ्र सभी कार्यवाहीयां पूर्ण करने तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिये गये।

9. गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण व जब्तीकरण हेतु की गई कार्यवाहियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

साथ ही ऐसे सभी प्रकरण जिनमें चिन्हिकरण की कार्यवाही किया जाना शेष है,उक्त प्रकरणों में उनके लम्बित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई।

10. ऐसे सभी प्रकरण जिनमें पीडित को प्रतिकर के लिए पुलिस रिपोर्ट प्रेषित की जाती है,उक्त सभी प्रकरणों में समय से पुलिस रिपोर्ट सम्बन्धित को प्रेषित करने और इसके किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये।

11. लम्बित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान 03 माह से अधिक अवधि से लम्बित प्रार्थना पत्रों के लम्बित रहने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।

साथ ही प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक रूप से लम्बित रखने पर सम्बन्धित अधिकारी के साथ-साथ सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध भी कडी कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई।

12. सडक दुघर्टनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, ड्रकन ड्राइव आदि के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

13.  जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

14. 01 वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित धोखाधडी के अभियोगों की समीक्षा के दौरान उनके लम्बित रहने के कारणों की जानकारी लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये. साथ ही कोताही बरतने वाले विवेचकों व सम्बन्धित थाना प्रभारियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई।

You Might Also Like

SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल

UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार

DMSavinBansal : अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम सख्त, रिपोर्ट तलब

HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

TAGGED: #latestnews, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, #viralnews, dehradun, DGP Uttarakhand, khoji narad, sspdehradun, uttarakhand, uttarakhandpolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 August 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली में आज होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक,, आगामी निकाय चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव पर बनेगी रणनीति
Next Article धामी सरकार ने आबकारी विभाग में किया बड़ा फेरबदल,,कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HellTerrifyingClaim
HellTerrifyingClaim : “नर्क का खौफनाक दावा, कोमा से लौटे शख्स ने सुनाई डरावनी कहानी!
अंतराष्ट्रीय March 6, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
हरिद्वार March 6, 2026
SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?