By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: VoterListRevision ; 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > VoterListRevision ; 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
देहरादून

VoterListRevision ; 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपदवासियों से  की अपील.

admin
Last updated: 2026/06/12 at 11:07 AM
admin
Share
3 Min Read
VoterListRevision
VoterListRevision ; 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
SHARE
Highlights
  • बीएलओ को उपलब्ध करें अपनी नवीन पासपोर्ट फोटो और सही मोबाइल नंबर.
  • जनपद के सभी 1882 मतदेय स्थलों पर एसआईआर अभियान के अंतर्गत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है.
  • अभियान के दूसरे दिन भी व्यापक स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण जारी रहा.

VoterListRevision : 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान :-  मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने देहरादून में रफ़्तार पकड़ ली है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

जनपद के सभी 1882 मतदेय स्थलों पर एसआईआर अभियान के अंतर्गत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र चकराता में 237, विकासनगर में 142, सहसपुर में 212, धर्मपुर में 236, रायपुर में 214, राजपुर रोड में 141, देहरादून कैंट में 152, मसूरी में 179, डोईवाला में 191 तथा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 179 मतदेय स्थलों पर बीएलओ सक्रिय रूप से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे दिन अपराह्न तक देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा 1,33,113 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है।

अभियान के दूसरे दिन भी व्यापक स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण जारी रहा। तहसीलदार ऋषिकेश ने ऋषिकेश नगर निगम के महापौर को गणना प्रपत्र सौंपा, जबकि तहसीलदार विकासनगर ने कारबारी ग्रांट क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण कराया। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी बीएलओ लगातार पहुंच रहे हैं। बिजून जैसे सुदूर गांवों में भी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। जिन घरों में लोग अनुपस्थित मिले, वहां बीएलओ द्वारा सूचना संबंधी स्टीकर चस्पा किए गए, ताकि मतदाता निर्धारित समय में अपना प्रपत्र भर सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने जनपद वासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा गणना प्रपत्र समय से भरकर जमा करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम खोजने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in  का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अन्य राज्यों के मतदाता अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम निर्वाचन आयोग के पोर्टल www.voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं।

You Might Also Like

DehradunDMNews : मुख्यमंत्री घोषणायें सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान , डीएम

SwachhDehradun : आइये मिलकर कूड़ा मुक्त देहरादून बनाएं –  आलोक कुमार पाण्डेय

NEETUG2026 : रोडवेज बसों में फ्री सफर कर एग्जाम देंगे NEET छात्र

UttarakhandVoterList : 15 सितंबर तक जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

UttarakhandMadarsaBoard : मदरसा बोर्ड की उलटी गिनती शुरू

TAGGED: #ElectionCommissionIndia, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandElections, #VoterIDUpdate, BLOUpdate2026, CivicDutyIndia, DehradunElectionCampaign, dehradunnews, DemocracyDrive, DigitalVoterService, ECIVoterPortal, khojinarad, VoterAwarenessIndia, VoterCardPhotoUpdate, VoterListCorrection, VoterListRevision, VoterRegistrationIndia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 12, 2026 June 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandVoterList UttarakhandVoterList : 15 सितंबर तक जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
Next Article NEETUG2026 NEETUG2026 : रोडवेज बसों में फ्री सफर कर एग्जाम देंगे NEET छात्र

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunDMNews
DehradunDMNews : मुख्यमंत्री घोषणायें सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान , डीएम
उत्तराखण्ड June 12, 2026
SwachhDehradun
SwachhDehradun : आइये मिलकर कूड़ा मुक्त देहरादून बनाएं –  आलोक कुमार पाण्डेय
उत्तराखण्ड June 12, 2026
NEETUG2026
NEETUG2026 : रोडवेज बसों में फ्री सफर कर एग्जाम देंगे NEET छात्र
राज्य June 12, 2026
UttarakhandVoterList
UttarakhandVoterList : 15 सितंबर तक जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
राज्य June 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?