उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का कहर | जानिए कब थमेगा मौसम का मिजाज :- नमस्कार! स्वागत है आपका आज के मौसम अपडेट में। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस सीज़न की पहली बर्फबारी हो चुकी है, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियां अब बर्फ की चादर में लिपटी नज़र आ रही हैं इस बर्फबारी से जहां पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं स्थानीय व्यापारियों की उम्मीदें भी जागी हैं।
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला और जोहार घाटी जैसे इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिली है पंचाचूली, ओम पर्वत, छिपलाकेदार और हंसलिंग जैसी चोटियां बर्फ से चमकने लगी हैं।
इन इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इज़ाफा हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक इन जिलों में बारिश जारी रह सकती है, इसके बाद प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. यानि, कुछ ही दिनों में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- बिलासपुर बस हादसा: लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, 16 की दर्दनाक मौत
गौरतलब है कि इस साल की भारी बारिश ने उत्तराखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है, कई इलाकों में भूस्खलन और हादसों की खबरें सामने आईं, जिसमें लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा।
ऐसे में लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
अगर आप पहाड़ों की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो ताज़ा मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
बर्फबारी देखने का समय जरूर है, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले है।
विडियो को लाइक और शेयर करें, और ऐसे ही अपडेट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

