By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand Rajatjayanti : भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव : मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हरिद्वार > Uttarakhand Rajatjayanti : भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Rajatjayanti : भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आयोजित "देवभूमि रजत उत्सव 2025’’ में किया प्रतिभाग.

admin
Last updated: 2025/11/01 at 5:09 AM
admin
Share
7 Min Read
Uttarakhand Rajatjayanti
Uttarakhand Rajatjayanti भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव मुख्यमंत्री
SHARE
Highlights
  • कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों में लाये गुणवत्ता, अन्यथा लापरवाही पर होगी कार्यवाही.
  • गांव से शहर तक, मातृशक्ति से श्रमशक्ति तक के लिए बनाई योजनाएं.
  • हरिद्वार के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर चल रहा कार्य.

Uttarakhand Rajat Jayanti : भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव : –   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी    (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने  हरिद्वार (Haridwar ) में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 (Devbhoomi Silver Jubilee 2025) कार्यक्रम में राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों, माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित करने का पावन अवसर है जिन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

Contents
अनेक चुनोतियों से घिरा हुआ था राज्यगौरवशाली इतिहास का प्रतीक है रजत उत्सवगांव से शहर तक, मातृशक्ति से श्रमशक्ति तक के लिए बनाई योजनाएं4 वर्षो के कठोर निर्णयों को बताया जनहित के निर्णयहरिद्वार के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर चल रहा कार्यकुंभ (kumbh) के कार्यों में न बरतें अनियमितता, अन्यथा होगी कार्यवाहीएआई रोबोट ने सुनाई डिजिटल इंडिया की गाथा

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

अनेक चुनोतियों से घिरा हुआ था राज्य

मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड (Uttarakhand ) अस्तित्व में आया तब ये नवजात राज्य भौगोलिक कठिनाइयों, सीमित संसाधनों समेत अनेक चुनौतियों से घिरा हुआ था, लेकिन हमारी देवभूमि की जनता में ये अटूट विश्वास था कि कुछ भी हो जाए हम इस राज्य को आगे बढ़ाकर ही दम लेंगे और आज जब 25 वर्षों बाद हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो ये गर्व से कह सकते हैं कि इन वर्षों में उत्तराखंड न केवल इन चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ा, बल्कि आज विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।

गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है रजत उत्सव

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल हमारी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और अटूट आस्था से भी है। कहा कि ये देवभूमि रजत उत्सव (Devbhoomi Silver Jubilee 2025) उसी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जो हमारी सांस्कृतिक आत्मा को जीवंत बना रहा है। कहा कि यहां आयोजित प्रदर्शनी और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हम देश-दुनिया को ये संदेश देना चाहते हैं कि उत्तराखंड अपनी परंपराओं में रचा-बसा होने के साथ ही भविष्य की ओर भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

गांव से शहर तक, मातृशक्ति से श्रमशक्ति तक के लिए बनाई योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम गांवों से लेकर शहरों तक, किसानों से लेकर युवाओं तक, मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक, व्यापारियों से लेकर कमचारियों तक प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के लिए कई नई योजनाएं बनाकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। आज प्रदेश में जहां एक ओर शहरों से लेकर सुदूर सीमावर्ती व पर्वतीय गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है, वहीं, लोकल फॉर वोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड बनाने के स्वप्न को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।

4 वर्षो के कठोर निर्णयों को बताया जनहित के निर्णय

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने चार वर्षों में लिए गए कठोर निर्णयों को जहित के निर्णय बताया। उन्होंने धर्मांतरण विरोधी, सख्त दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद सहित नकल विरोधी कानून का उल्लेख किया। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता कानून, अवैध मदरसों पर की गई कार्यवाही सहित ऑपरेशन कालनेमि अभियान का भी बखान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ‘ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की जा रही कार्यवाही की भी बात कही।

हरिद्वार के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर चल रहा कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के चहुंमुखी विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दौहराते हुए कहा कि हम हरिद्वार शहर में जहां एक ओर 186 करोड़ रुपए से सीवरेज नेटवर्क निर्माण के साथ ही पूरे शहर में 187 करोड़ रुपए से अधिक की पेयजल परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृण बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही लालढांग क्षेत्र में मॉडल डिग्री कालेज की स्थापना की और हरिद्वार में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए भी हर संभव प्रयास किए हैं।

कुंभ (kumbh) के कार्यों में न बरतें अनियमितता, अन्यथा होगी कार्यवाही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्मनगरी में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ (kumbh) के लिए हम अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन, उनके संज्ञान में कुंभ के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में कुछ अनियमितताएं बरतने शिकायत आई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लगे अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाएं या तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। क्योंकि हमारी सरकार धर्मनगरी हरिद्वार को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

एआई रोबोट ने सुनाई डिजिटल इंडिया की गाथा

हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 (Devbhoomi Silver Festival 2025 organized in Haridwar)  के दौरान आधुनिक तकनीक और परंपरा का संगम भी देखने को मिला, जब एक अत्याधुनिक एआई रोबोट  (AI robot) ने मंच से “डिजिटल इंडिया” (Digital India)  की सफलता गाथा सुनाई। रोबोट ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे भारत आज विश्व का टेक्नोलॉजी हब बन चुका है।

 

 

 

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

NainaDeviMandir : नैनीताल में है चमत्कारी नयना देवी मंदिर

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह

TAGGED: #Draupadi Murmu, Chief Minister, Cleanliness drive, climate change, community engagement, Cultural Festival, dehradun, Economic Growth, Education Initiatives, Environment Awareness, Festival preparations, Folk Music, FR Institute, haridwar, Health Campaigns, heritage conservation, Himalayan Culture, Innovation Programs, Job Fair, khoji narad, khoji narad breaking news, Legislative Assembly, Local governance, Narendra Singh Negi, November Events, PM Narendra Modi, Police Honors, Pritam Bharatwan, Public participation, Public Welfare, pushkar singh dhami, Rajat Jayanti, Regional Artists, Road Safety, Silver Jubilee, Silver Jubilee Medal, Skill Development, Social Programs, Special Assembly Session, State Development, State Formation Celebration, State Government, State History, State Policies, State Pride, tourism promotion, Traditional Arts, Tribal Culture, uttarakhand, uttarakhand foundation day, UTTARAKHNA D, water conservation

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 1, 2025 November 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2025 Blockbuster 2025 Blockbuster : कांतारा चैप्टर 1 ने रचा नया इतिहास! छावा को पछाड़कर बनी 2025 की नंबर 1 ब्लॉकबस्टर फिल्म
Next Article SDACP Benefits SDACP Benefits : उत्तराखंड में दंत चिकित्साधिकारियों को मिला एसडीएसीपी का लाभ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?