By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: क्रिकेट खेलेंगी बीमार टीमें , अनोखा हैल्थ प्रीमियर लीग आज से
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > क्रिकेट खेलेंगी बीमार टीमें , अनोखा हैल्थ प्रीमियर लीग आज से
इंटरव्यू

क्रिकेट खेलेंगी बीमार टीमें , अनोखा हैल्थ प्रीमियर लीग आज से

क्रिकेट से जनता को जागरुक करने का प्रयास कर रहा स्वास्थ्य विभाग.

admin
Last updated: 2024/10/14 at 7:39 AM
admin
Share
4 Min Read
क्रिकेट खेलेंगी बीमार टीमें
क्रिकेट खेलेंगी बीमार टीमें
SHARE
Highlights
  • बीमार क्रिकेटरों की अनोखी लीग आज से शुरू.
  • Health Premier League 2024 का रोमांचक आगाज़.
  • Health Premier League: बीमार टीमें आज भिड़ेंगी!
  • बीमार क्रिकेटरों का महामुकाबला, हैल्थ प्रीमियर लीग में कौन मारेगा बाज़ी?
  • बीमार खिलाड़ी भी खेलेंगे, आज से शुरू होगी रोमांचक Health Premier League.
  • बीमार टीमें भिड़ेंगी Health Premier League में, आज से शुरू होगी अनोखी क्रिकेट जंग!

क्रिकेट खेलेंगी बीमार टीमें  : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड द्वारा एक अनूठी पहल के तहत राज्य में पहली बार उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग (यू.एच.पी.एल.) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 20 अक्टूबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाना है।उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश के 8 विभाग भाग ले रहे हैं, और प्रत्येक विभाग एक विशेष स्वास्थ्य थीम के अंतर्गत खेलेंगे। इन थीमों के जरिए स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाज के समक्ष रखा जाएगा।

प्रतिभागी विभाग और उनकी थीमें निम्नलिखित हैं:-

1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) – संपूर्ण टीकाकरण
2. सिडकुल, उत्तराखंड- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम
3. इनकम टैक्स विभाग – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम
4. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग- मातृत्व स्वास्थ्य
5. यूपीसीएल – गैर संचारी रोग
6. पोस्ट ऑफिस – जल जनित रोग
7. पीडब्ल्यूडी – मानसिक स्वास्थ्य
8. सीएमओ, देहरादून – शिशु स्वास्थ्य

क्रिकेट खेलेंगी बीमार टीमें

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टूर्नामेंट के अवसर पर कहा, “यह उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का एक अभिनव प्रयास है। खेल के माध्यम से हम लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। संपूर्ण टीकाकरण से लेकर मानसिक और शिशु स्वास्थ्य तक, हर पहलू को समझाने का यह एक अनूठा तरीका है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हम इस अनोखी पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन आठ थीमों पर किए गए कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष अभियान चलाए गए हैं। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में तंबाकू नियंत्रण हेतु सख्त कानून लागू किए गए हैं और जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन हेतु मुफ्त जांच और दवाइयों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी शिविर आयोजित किए गए हैं। मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी चेकअप, आयरन की गोलियां और पोषण संबंधी सहायता राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही है।

डॉ. धन सिंह रावत ने आगे कहा कि, गैर संचारी रोग जिनमें हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, आदि शामित हैं की रोकथाम के लिए राज्य में स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। जल जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के नियंत्रण व रोकथाम हेतु स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए समुदाय आधारित कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया है। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत “शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष आंगनवाड़ी और हेल्थ चेकअप कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।”

स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा, “उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग एक ऐतिहासिक पहल है जहां खेल को स्वास्थ्य से जोड़कर जनसाधारण तक पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य मुद्दों पर आधारित यह थीम न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि जनता को स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता का संदेश भी देगी।”

You Might Also Like

UttarakhandBJP : विधायकों के खिलाफ नाराजगी दूर करेगी भाजपा

DrugFreeDevbhoomi : ड्रग्स सप्लाई चैन तोड़ने के उठाए ठोस कदम – सीएस

LakhpatiDidi : कूड़ा कलेक्शन से लखपति बनीं दून की दीदियां

UttarakhandNews : बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य हो – मुख्यमंत्री

IndiaNepalRelations : भारत-नेपाल सांस्कृतिक शैक्षणिक रिश्ते होंगे मजबूत

TAGGED: #Dr. DhanSinghRawat, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, dehradun, khoji narad, khoji narad news, Sick teams will play cricket, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 14, 2024 October 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खोजी नारद से जानिए पुरुषों के यौन उत्पीड़न का सच खोजी नारद से जानिए पुरुषों के यौन उत्पीड़न का सच
Next Article फर्जी कॉल कैसे पहचानें फर्जी कॉल कैसे पहचानें ? डिजिटल अरेस्ट से बचें

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandCongress : हाई कोर्ट के रद्द किए आवंटन पर कांग्रेस नेता का बड़ा बया
देहरादून August 8, 2026
KanwarYatra2026
KanwarYatra2026 : कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए मैदान में उतरे एसएसपी दून
हरिद्वार August 8, 2026
DITUniversity
DITUniversity : डीआईटी में ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन का आयोजन किया
उत्तराखण्ड August 8, 2026
DehradunSwachhtaAbhiyan
DehradunSwachhtaAbhiyan : विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
उत्तराखण्ड August 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?