By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’
उत्तर प्रदेश

SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’

रोको, टोको और ठोको के तर्ज पर करेगी काम.

admin
Last updated: 2026/03/24 at 11:17 AM
admin
Share
3 Min Read
SwamiAvimukteshwaranand
SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’
SHARE
Highlights
  • टोको, रोको नहीं तो ठोको पर करेगी काम.
  • फरसा लेकर उतरेगी सेना.
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि चतुरंगिणी सेना हाथ में फरसा लेकर और पीले वस्त्र पहनकर मैदान में उतरेगी.

SwamiAvimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’ :-  प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में आए ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया है. इस सेना को बनाने का मकसद देश में गौ हत्या पर रोक लगाना है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसका ऐलान वाराणसी में एक सभा में किया।

Contents
रोको, टोको और ठोको के तर्ज पर करेगी कामटोको, रोको नहीं तो ठोको पर करेगी कामफरसा लेकर उतरेगी सेना

रोको, टोको और ठोको के तर्ज पर करेगी काम

उन्होंने बताया कि इसको लेकर 27 सदस्यीय सेना के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है. यह सेना 10 महीने के अंदर धरातल पर उतरकर अपना काम करना शुरू कर देगी.चतुरंगिणी सेना बनाने के उद्वेश्य के बारे में बताते हुए शंकराचार्य ने कहा कि देश में हिंदुओं के मन में जिस भी प्रकार का भय समाया हुआ है उसे खत्म करना है. उन्होंने आगे कहा कि आज देश के हिंदू सच का साथ नहीं दे पा रहे हैं. सच नहीं बोलना उनकी मजबूरी हो गई है. यह सेना उन्हें उस भय से मुक्ति दिलाएगी।

टोको, रोको नहीं तो ठोको पर करेगी काम

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि यह सेना निर्बल का बल बनने का काम करेगी. चतुरंगिणी सेना टोको, रोको नहीं तो ठोको के सिद्धांत पर काम करेगी. जिसमें टोको का अर्थ है कि जहां गलत हो रहा है उसे टोककर सुधारा जाए. अगर इससे सुधार नहीं आता है तो खड़े होकर रोकना पड़ेगा. अगर उससे भी बात नहीं बनेगी तो फिर ठोका जाएगा. “ठोको” के बारे में बताते हुए शंकराचार्य ने कहा कि यहां ठोको का अर्थ हिंसा नहीं है, बल्कि लिखित रूप में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा।

फरसा लेकर उतरेगी सेना

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि चतुरंगिणी सेना हाथ में फरसा लेकर और पीले वस्त्र पहनकर मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि जैसे परशुराम जी ने फरसा लेकर आततायियों का संहार किया था, वैसे ही हमारी सेना हाथ में फरसा लेकर गायों और निर्बलों को सताने वालों को रोकेगी.स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि इस सेना में कुल 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे. जिनका काम गौ रक्षा और निर्बलों को सताने वालों को रोकना होगा. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुताबिक यह सेना आगामी माघ मेले में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी।

You Might Also Like

PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार

WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज

ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’

RasputinBGM : इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ?

ViralBiology : तो Bum करेगा ब्रीदिंग बैकअप की ड्यूटी  

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 218700Soldiers, ChaturanginiSena, CowProtection, FarsaWeapon, GauRaksha, HinduFearRemoval, JyotirmathShankaracharya, khojinarad, MaghiMelaLaunch, MoniAmavasyaControversy, ParshuramInspired, StopCowSlaughter, SwamiAvimukteshwaranand, TokoRokoThoko, VaranasiAnnouncement, YellowGarments

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 24, 2026 March 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RasputinBGM RasputinBGM : इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ?
Next Article ElectionCommission ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PositiveMindSet
PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार
राष्ट्रीय March 24, 2026
WhatsappNewUpdate
WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
ElectionCommission
ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
RasputinBGM
RasputinBGM : इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा रासपुतिन कौन था ?
तत्काल प्रभाव March 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?