शहनाज गिल के बारे में हर कोई जानता है। हाल फिलहाल में शहनाज का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया परशहनाज गिल का एक वीडियों वायरल हो रह है। इस वीडियो में शहनाज गिल एक अस्पताल का इनॉगरेशन करती हुई दिखाई दे रही है। जब शहनाज ने नारियल फोड़ा, नारियल फोड़ते वक्त शहनाज के जो हावभाव थे, वो लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। लोग उनके एक्सप्रेशन देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
इंस्टैंटबॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर शहनाज का ये वीडियो अपलोड किया गया है। जिसपर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। पंचाल विमल नाम के यूजर ने लिखा,”नारियल ऐसे नहीं फोड़ा जाता, छोटी बच्ची हो क्या?”
अनिल श्रीवास ने लिखा,”चप्पल पहन कर नारियल नहीं फोड़ा जाता कोई बताओ इन्हें।” रोशनी ने लिखा,”ये छोटी बच्ची की तरह क्यों कर रही है?” वहीं कई लोगों ने शहनाज की मासूमियत पर खूब प्यार लुटाया है।
शहनाज बिग बॉस की हिस्ट्री में पहला नाम है, जिसे लोगों का इतना प्यार मिला है। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया। लेकिन साल 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया, जिसके बाद शहनाज के चेहरे की मुस्कान देखने के लिए उनके फैंस तरस गए थे।
- Advertisement -
अब एक बार फिर पुरानी शहनाज गिल वापस आ रही हैं। वो बीते दिनों ब्रह्मा कुमारी के एक प्रोगाम में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपने मन के विचारों को सबके सामने रखा।
शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
इस फिल्म में पहले सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा दिखने वाले थे, लेकिन खबर है कि अब वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा राघव जुयाल का नाम फिल्म से जोड़ा जा रहा है। खबर है कि फिल्म मेकर्स ने उन्हें फिल्म में मुख्य किरदार के लिए साइन किया है।