viralshootingchampionship : शूटिंग चैंपियनशिप में एसबीपीएस बना चैंपियन , बरसे मेडल्स :- देश में शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले देहरादून में सिर्फ क्वालिटी एजुकेशन ही नहीं अपने हर स्टूडेंट को हर विधा और क्षेत्र में पारंगत बनाना ही सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की आज पहचान बन चुकी है।
यहाँ अभिभावक दाखिला तो एक स्टूडेंट का कराते हैं लेकिन समय के साथ उनको स्पेशल बनाते हैं स्कूल के अनुभवी और समर्पित टीचिंग स्टाफ और स्कूल प्रबंधन हम ऐसा क्यों कह रहे हैं इसको समझना है तो चलिए आपको उन होनहार निशानेबाजों की उपलब्धियां बताते हैं जो प्रदेश और देश में अपना नाम रोशन करने की दहलीज पर पहुँच गए हैं।
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के निशानेबाजों ने ऋषिकेश में आयोजित ओपन शूटिंग वैम्पियनशिप में 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 200 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जीत का परचम लहराते हुए जब ये विजेता स्कूल कैम्पस पहुंचे तो खुद उनके गुरु और प्रेरक मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने हर खिलाडी का हौसला बढ़ाते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों की सम्मानित किया और विजेता खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई की। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। ऋषिकेश में आयोजित ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप रेडफोर्ड स्कूल, ऋषिकेश में आयोजित हुई।
कोच अक्षय आनंद बताते हैं कि आईएसएसएफ ओपन राइफल स्पर्धा में कृतिका राणा ने टॉप 8 फाइनल में चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस का खिताब जीतने के साथ 3100 रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। इसी वर्ग में वेदांग जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 2100 का पुरस्कार जीता।
10 मीटर एयर पिस्टल चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस में राघव रावत दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 2100 रुपये मिले, जबकि प्रथम सिंह ने 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। 10 मीटर एनआर कैटेगरी में काव्यांशी ने द्वितीय स्थान के साथ 2100 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। राइफल स्पधोंओं में वेदांश जोशी ने 620.1 स्कोर के साथ अंडर-21 वर्ग में स्वर्ण, अनिरुद्ध राणाकोटी ने 618.0 स्कोर कर सीनियर वर्ग में स्वर्ण और कृतिका राणा ने 617 स्कोर कर अंडर-21 महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
दिया राजपूत ने अंडर-19 में 606.5 स्कोर कर स्वर्ण जीता, जबकि काव्यांशी ने अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। पिस्टल स्पर्धा में सन्नावी ने अंडर-21 महिला वर्ग और नम्या महतो ने अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। राघव रावत ने 568/600 और निखिल जीना ने 563/600 स्कोर कर स्वर्ण पदक हासिल किए। विजेताओं को सम्मानित करने के अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और स्टाफ के कई प्रमुख लोग मौजूद थे। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और स्टाफ सदस्य विजेताओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए और विजेताओं का तालियां बजाकर अभिनन्दन किया।

