सौरभ शुक्ला: छोटे रोल, बड़ी छाप :- बॉलीवुड में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो भले ही हीरो ना हों,लेकिन जब स्क्रीन पर आते हैं, तो पूरी फिल्म का फोकस वही बन जाते हैं, ऐसे ही एक शानदार कलाकार हैं, सौरभ शुक्ला, कॉमेडी हो, विलेन हो या इमोशन, हर रोल में जान डाल दी उन्होंने, जॉली एलएलबी, वो जज जिसने सबका दिल जीत लिया, साल दो हज़ार तेरह की फिल्म जॉली एलएलबी में सौरभ शुक्ला बने थे।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- जॉली LLB 3 की जबरदस्त वापसी | Akshay-Arshad की जोड़ी का धमाका
जज सुंदरलाल त्रिपाठी, कडक जज, लेकिन दिल से मजाकिय, इस रोल के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, उनका डायलॉग, चाय पी लो, फिर जजमेंट सुनाऊंगा, आज भी लोगों को याद है, जॉली एलएलबी टू और थ्री, जज का रोमांटिक रूप, फिर आए जॉली एलएलबी टू और अब हाल ही में रिलीज हुई जॉली एलएलबी थ्री, तीनों पार्ट्स में वो एक से बढ़कर एक नजर आए, इस बार सिर्फ कानून नहीं, बल्कि थोडा रोमांस भी लेकर आए, और लोगों ने उन्हें इस नए अंदाज में भी खूब पसंद किया।
सत्या, कल्लू मामा, जो कभी भूले नहीं जाते, अगर आपने सत्या देखी है, तो कल्लू मामा को कैसे भूल सकते हैं, एक छोटे गैंगस्टर के किरदार में सौरभ शुक्ला इतने रियल लगे, कि ये रोल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया, रेड, खौफनाक नेता की तस्वीर, अजय देवगन की फिल्म रेड में उन्होंने निभाया था।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Keshav Thalwal का खुलासा: Police की हैवानियत या सच्चाई का सामना?
एक लालची और ताकतवर नेता का रोल, उनकी आंखों की ठंडक और चेहरे की निर्दयता ने, दर्शकों को अंदर तक हिला दिया था, पीके, गंभीरता और व्यंग्य का मेल, फिल्म पीके में उन्होंने निभाया था एक स्वामी जी का किरदार, संघर्ष, व्यंग्य और सवालों से भरा ये रोल, उनकी परिपक्वता को दर्शाता है, छोटा रोल, लेकिन बडी छाप, रेड टू, छोटा रोल, बडी बात, हालांकि रेड टू में उनका रोल बहुत छोटा था।
लेकिन जो भी स्क्रीन टाइम मिला, उसमें उन्होंने, फिर से साबित कर दिया कि बात स्क्रीन की नहीं, स्किल की होती है, तो दोस्तों, अगली बार जब आप कोई फिल्म देखें, और सौरभ शुक्ला दिखें, तो समझिए कुछ शानदार होने वाला है, कमेंट करके बताइए, उनका कौन सा किरदार आपका फेवरेट है।

