By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: भारत में अगले 3 माह में फिर 80 प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर गिर सकता है रुपया :
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > भारत में अगले 3 माह में फिर 80 प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर गिर सकता है रुपया :
राष्ट्रीय

भारत में अगले 3 माह में फिर 80 प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर गिर सकता है रुपया :

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
rupee may fall again
rupee may fall again
SHARE

नई दिल्ली: हाल ही में रिकवरी देखने के बावजूद भारतीय रुपया अगले तीन महीनों में एक बार फिर 80 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच सकता है. रॉयटर्स के एक पोल में विदेशी एक्सचेंज रणनीतिकारों ने बढ़ते ट्रेड डेफिसिट (व्यापार घाटा) और सुरक्षित निवेश माने जाने वाले यूएस डॉलर में ग्लोबल निवेशकों की निर्भरता के आधार पर यह बात कही. रुपया एक महीने से 80.065 के आसपास ट्रेड कर रहा था, लेकिन मंगलवार को यह 78.490 प्रति डॉलर के साथ अपने एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा था.

हालांकि आशंका है कि यह राहत लंबे समय तक कायम नहीं रहेगी. 1-3 अगस्त को जारी हुए 40 विश्लेषकों के रॉयटर्स के पोल में यह सामने आया है कि रुपया अक्टूबर के अंत तक 80 प्रति डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा होगा.

लगभग आधे विश्लेषकों ने संभावना जताई कि रुपया या तो अगले तीन महीनों में 80 प्रति डॉलर तक चला जाएगा या तो इसे पार कर जाएगा. वहीं बाकी विश्लेषकों ने तो यह भी कहा कि इस अवधि में करेंसी नया सर्वकालिक स्तर देख सकती है.

रुपये का सबसे निचला स्तर क्या हो सकता है, इसपर 16 विश्लेषकों ने 79.75-81.80 प्रति डॉलर के रेंज के साथ औसतन 80.50 प्रति डॉलर की सीमा दी.

रुपये की दशा-दिशा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर भी निर्भर करेगी. इस हफ्ते केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में संशोधन का ऐलान करने वाला है. रॉयटर्स के एक अन्य पोल में कहा गया था कि आरबीआई शुक्रवार को अपनी घोषणा में रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी कर सकती है. अभी यह 4.90 प्रतिशत पर चल रहा है.

अगर रुपये के आज की ट्रेडिंग की बात करें तो अमेरिका और चीन के बीच तनाव व निराशाजनक व्यापक आर्थिक आकंड़ों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और इसके चलते रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया था. अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.21 के भाव पर खुला लेकिन जल्द ही यह 79.51 के स्तर पर खिसक गया. बुधवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे गिरकर 79.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो चालू वित्त वर्ष में एक दिन के कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट थी.

You Might Also Like

SoniaGandhi : सोनिया गांधी का घर बनेगा म्यूजियम

MohanBhagwat : गायत्री परिवार के बीच क्या बोले मोहन भागवत ?

MenPsychology : क्या आप जानते हैं मर्दों की ये सच्चाई ?

IndianRailways : रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर समुद्र तल से ऊंचाई क्यों लिखी होती है ?

AppleSmartGlasses : अब चश्मे से बुक कीजिये कैब,रेस्टोरेंट मे खाना !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 August 4, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article bus of kanwariyas नेपाल से बाबाधाम जा रहे कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से ज्यादा जख्मी, 7 की हालत गंभीर पटना के पीएमसीएच में रेफर
Next Article uttarakhand weather rain उत्तराखंड मौसमः चमोली में बारिश का कहर, बद्रीनाथ हाईवे बहा तो घरों में भी घुसा पानी; उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 21 स्टेट हाईवे समेत कुल 195 सड़कें बंद होने का आंकड़ा इन जिलों में यलो अलर्ट

Advt.

Latest News

BaikunthChaturdashiMela
BaikunthChaturdashiMela : श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ
उत्तराखण्ड November 23, 2026
YogiAdityanath
YogiAdityanath : मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर की ‘मां के नाम अपील
देहरादून November 23, 2026
VoterListRevision
VoterListRevision : मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई – DM
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 23, 2026
DevarahaBaba
DevarahaBaba : देवरहा बाबा कौन थे ?
राज्य November 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?