By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: भैरवनाथ और मां दुर्गा का रिश्ता
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > भैरवनाथ और मां दुर्गा का रिश्ता
वीडियो

भैरवनाथ और मां दुर्गा का रिश्ता

"मां दुर्गा और भैरवनाथ की रहस्यमयी कथा"

admin
Last updated: 2025/04/05 at 10:35 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • "भैरवनाथ और दुर्गा: पवित्र रिश्ता"
  • "भैरवनाथ: दुर्गा के भक्त या रक्षक?"
  • "भैरवनाथ का मां दुर्गा से रिश्ता जानिए"

भैरवनाथ और मां दुर्गा का रिश्ता : नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की भक्ति का प्रतीक है, और इसमें कन्या पूजन का खास महत्व है. अष्टमी और नवमी के दिन व्रत रखने वाले भक्त 9 कन्याओं को मां के नौ स्वरूपों के रूप में पूजते हैं. लेकिन इस पूजा में एक खास परंपरा और जुड़ी है—9 कन्याओं के साथ एक लड़के को भी बैठाया जाता है. इसे कहीं लंगूरा, कहीं लांगुरिया तो कहीं बटुक कहते हैं. अलग-अलग जगहों पर इसकी मान्यताएं अलग हैं. कुछ क्षेत्रों में इसे हनुमानजी का रूप मानकर पूजा जाता है, तो कहीं भैरव बाबा के तौर पर सम्मान दिया जाता है. आइए जानते हैं कि कन्या पूजन में लड़के को शामिल करने के पीछे की वजह क्या है. ज्यादातर जगहों पर कन्याओं के साथ बैठने वाले लड़के को भैरोनाथ का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरोनाथ के दर्शन जरूरी हैं, वरना मां की पूजा अधूरी रहती है. ठीक उसी तरह कन्या पूजन में लड़के को भैरव के रूप में शामिल किया जाता है. ऐसा करने से ही यह पूजा पूर्ण मानी जाती है. भैरव बाबा को मां दुर्गा का रक्षक और सेनापति कहा जाता है. शक्ति की आराधना में उनकी मौजूदगी को अनिवार्य माना गया है. शास्त्रों में भी कहा गया है, “शक्ति की पूजा बिना भैरव पूजन के फलदायी नहीं होती.” यानी भैरव के बिना मां की पूजा का पूरा फल नहीं मिलता. तंत्र शास्त्र में भी देवी पूजन के दौरान भैरव का आह्वान जरूरी बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि इससे पूजा में कोई विघ्न नहीं आता और यह सफल होती है. भैरोनाथ को हलवा-पूड़ी का भोग लगाया जाता है, जो इस परंपरा का अहम हिस्सा है।

इस परंपरा के पीछे एक रोचक कथा है. कटरा के पास एक गांव में श्रीधर नाम का मां का भक्त रहता था. उसकी कोई संतान नहीं थी. एक बार नवरात्रि में वह कन्या पूजन कर रहा था. मां वैष्णो कन्या के रूप में वहां आईं और पूजन में शामिल हुईं. पूजा के बाद मां ने श्रीधर से पूरे गांव के लिए भंडारे का आयोजन करने को कहा. भंडारे में गांववाले और बाबा भैरोनाथ भी पहुंचे. जब भोजन परोसा गया, तो भैरोनाथ ने कन्या से मांस और मदिरा मांगी. मां ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन भैरोनाथ नहीं माने. उन्हें पता था कि कन्या मां वैष्णो हैं और वह उनके हाथों मोक्ष चाहते थे।

मां उनकी चाल समझ गईं और त्रिकुटा पर्वत की ओर चल पड़ीं. भैरोनाथ पीछे-पीछे गए. मां ने एक गुफा में 9 महीने तक तप किया. भैरोनाथ वहां पहुंचे, तो मां ने गुफा के दूसरी ओर से रास्ता बनाया, जिसे अर्धकुमारी या गर्भजून कहते हैं. गुफा से बाहर निकलने पर भी भैरोनाथ नहीं रुके. मां की चेतावनी के बावजूद वह अड़े रहे. फिर गुफा के बाहर हनुमानजी और भैरोनाथ के बीच युद्ध हुआ. जब बात नहीं बनी, तो मां ने महाकाली का रूप लिया और भैरोनाथ का सिर काट दिया. उनका सिर 8 किलोमीटर दूर भैरो घाटी में जा गिरा. मरते वक्त भैरोनाथ ने माफी मांगी. मां ने उनकी मंशा को समझते हुए माफ किया और वरदान दिया कि उनके दर्शन के बाद भैरोनाथ के दर्शन जरूरी होंगे. तब से मां वैष्णो के दर्शन के बाद भैरोनाथ के दर्शन की परंपरा चली आ रही है. कन्या पूजन में भी यही भावना है कि भैरव के बिना मां की पूजा अधूरी है. यह परंपरा न सिर्फ आस्था को मजबूत करती है, बल्कि मां और भैरोनाथ के इस अनोखे रिश्ते को भी दर्शाती है।

You Might Also Like

DhamiCabinet : हरिद्वार में धामी कैबिनेट का बड़ा मंथन! 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

MDDA : देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA सख्त! आगे किन पर होगी कार्रवाई?

Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास

UmeshKumar : उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, उमेश कुमार बोले- नहीं लगा सकता हरीश रावत जिंदाबाद के नारे

CrimeUpdate : देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर चोरी का खुलासा, नेपाली मूल का आरोपी गिरफ्तार

TAGGED: #AncientIndia, #Bhairav, #BhairavBhakti, #BhairavJayanti, #Bhairavnath, #BhairavnathDurga, #BhairavTemple, #Devotional, #DevotionalArticle, #DivineConnection, #DivinePower, #DurgaBhairav, #DurgaBhakti, #DurgaBhawan, #DurgaMaa, #DurgaTemple, #GodAndGoddess, #HinduDevotion, #HinduGods, #HinduLegends, #HinduMythology, #HinduReligion, #HolyConnection, #IndianGods, #IndianSpirituality, #KaliAndBhairav, #Katha, #MaaDurga, #MaaDurgaStory, #MysticIndia, #MysticTales, #MythicalLegends, #MythologicalStories, #NavDurga, #PauranikKatha, #PowerOfShakti, #ReligiousStories, #RudraAndShakti, #SacredBond, #SacredMyths, #SanatanDharma, #Shakti, #ShaktiPeeth, #ShivaParvati, #ShivShakti, #SpiritualBond, #SpiritualIndia, #SpiritualTales, IndianCulture, khoji narad, khoji narad breaking news, navratri

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 5, 2025 April 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Next Article चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा हवाई टिकट और रजिस्ट्रेशन की जानकारी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandWeather
UttarakhandWeather : प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
देहरादून October 13, 2026
DehradunPolice
DehradunPolice : वशीकरण करने वाला बहुरूपिया गैंग अरेस्ट
देहरादून October 13, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द मिले स्वीकृति – धामी
देहरादून October 13, 2026
BangladeshNews
BangladeshNews : 21 बीवियां, 1 झोपड़ी और ‘रंगीला भिखारी
भांडा फोड़ October 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?