उत्तराखंड में रेड अलर्ट! भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा रोकी गई :- उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौडी, चंपावत और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है। अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
स्कूलों में छुट्टी और अलर्ट जारी, बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौडी, उत्तरकाशी और नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों के डीएम को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने और अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने के आदेश भी दिए गए हैं।
केदारनाथ यात्रा स्थगित, भारी बारिश और संभावित बाढ के खतरे को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है। टिहरी के जिलाधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार, मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रा पर दोबारा निर्णय लिया जाएगा।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
सडकें और नदियों का जलस्तर बढा, राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित एक सौ इकहत्तर सडकें बंद हैं। पिथौरागढ में सरयू और सत्यनारायण क्षेत्र की सॉन्ग नदी का जलस्तर लगातार बढ रहा है, जिससे निचले इलाकों में खतरा बढ गया है।
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। तैयारियां और चेतावनी, अगले चार दिनों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फील्ड स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वार्निंग सिस्टम का परीक्षण जारी है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

