By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Rajya Sabha Chunav 2022: उत्तराखण्ड राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा दांव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Rajya Sabha Chunav 2022: उत्तराखण्ड राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा दांव
उत्तराखण्ड

Rajya Sabha Chunav 2022: उत्तराखण्ड राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा दांव

admin
Last updated: 2022/05/25 at 7:29 AM
admin
Share
4 Min Read
Rajya Sabha Chunav 2022
SHARE

Rajya Sabha Chunav 2022: राज्यसभा चुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन का काम शुरू हो रहा है. बता दें कि 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होने हैं. इसके लिए 31 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को होगी, फिर 3 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 10 जून को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. वोटो की गिनती का काम 10 जून को ही शाम 5 बजे से शुरु हो जाएगा.

Contents
15 राज्यों की 57 सीटों के लिए होंगे चुनावयूपी में सबसे ज्यादा 11 सीटेंउत्तराखण्ड में राजयसभा की सीट

15 राज्यों की 57 सीटों के लिए होंगे चुनाव

बता दें कि इस साल जून से अगस्त के बीच 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. जिन अहम नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी और बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्र शामिल हैं. इन सभी राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 1 अगस्त के बीच खत्म हो रहा है.

यूपी में सबसे ज्यादा 11 सीटें

देश में राज्यसभा की 245 सीटें हैं. जिनमें से मौजूदा वक्त में 95 राज्यसभा सदस्य बीजेपी के हैं जबकि कांग्रेस के 29 राज्यसभा सदस्य हैं. राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 31 सदस्य हैं. इनमें से 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है. इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु के 6-6 सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. उसके बाद बिहार से 5 राजस्थान, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के 4-4 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

मध्यप्रदेश और ओडिशा से राज्यसभा के तीन-तीन सदस्यों का, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, पंजाब और हरियाणा से राज्यसभा के दो-दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इस बार राज्यसभा चुनाव के बाद बीजेपी के राज्यसभा सदस्यों की संख्या कम हो सकती है.

पंजाब में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां की दोनों सीटों पर आप के उम्मीदवार कब्जा जमा सकते हैं. पंजाब से अकाली दल के एकमात्र राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भुंडर और कांग्रेस की अंबिका सोनी का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है.

उत्तराखण्ड में राजयसभा की सीट

वहीँ उत्तराखंड में राज्य सभा संसद प्रदीप टम्टा की सीट भी खाली हो रही है जिसके लिए बीजेपी उत्तराखंड ने अबकी बार अनुसूचित जाति के कोटे से किसी कैंडिडेट को राज्य सभा भेजने की जुगत में है  उत्तराखंड बीजेपी में 2 या 3 चेहरों को राज्य सभा टिकट के लिए दावेदार के रूप में देखा जा रहा है जिसमें सबसे पहला नाम मोहन पाल का है जो अनुसूचित जाति के धनगर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। मोहन पाल उत्तराखंड के बड़े कुशल उद्योगपति होने के साथ साथ बीजेपी में अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रहे हैं व 2012 में भीमताल विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

मोहन पल SC उमीदवार
मोहन पाल

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भी दावेदार के रूप में देखा जा रहा है पर एक महिला द्वारा उनपर यौन शोषण का आरोप भी लगा हुआ है जिसका मामला न्यायलय में लंबित है। जिस कारण इनका दावा कमजोर दिख रहा है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी हाई कमान किस पर अपना दांव खेलेगा।

 

You Might Also Like

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह

DhamiCabinet : धामी मंत्रिमंडल विस्तार – 5 विधायकों ने ली शपथ

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

InfoDeptUttarakhand : सूचना विभाग की अभिनव पहल सीएम ने जारी किया पंचांग कैलेंडर

DhamiCabinetExpansion : धामी सरकार का थोड़ी देर में कैबिनेट विस्तार

TAGGED: Rajya Sabha Chunav 2022

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 25, 2022 May 24, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिमालय अश्वशिला कैप्सूल हिमालय अश्वशिला कैप्सूल के फायदे और नुकसान जानिए
Next Article यूरिक एसिड में मूली के फायदे यूरिक एसिड में मूली के फायदे जान के आप रोज सेवन करेंगे यह उपाय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Kanyakumari
Kanyakumari : भारत का आखिरी छोर! Kanyakumari का अद्भुत संगम
Uncategorized March 21, 2026
UttarakhandDisasterAlert
UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह
राष्ट्रीय March 21, 2026
OralHealthTips
OralHealthTips : मसूड़ों को बर्बाद कर सकती हैं 7 ऐसी आदतें
हेल्थ March 21, 2026
ZomatoFeeHike
ZomatoFeeHike : Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा
भांडा फोड़ March 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?